Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
त्वचा की समस्याओं के लिए लगाएं ये 10 दही के फेस पैक
दही ऐसा प्राकृतिक सौंदर्य साधन है जो न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है बल्कि हमारे त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। दही त्वचा पर मॉश्चराइजर का काम करता है यानी त्वचा की नमी लौटाता है और त्वचा को मुलायम बनाता है।
दरअसल, दही में मौजूद लेक्टिक एसिड त्वचा पर फेशियल मास्क की तरह काम करता है और त्वचा के भीतरी छिपी गंदगी को बाहर करता है। कॉस्मेटिक से जहां आपको कुछ समय के लिए ही चेहरे को रंगत मिलेगी वहीँ लंबे समय तक बढ़ती उम्र को छिपाने और चेहरे पर निखार लाने के लिए नियमित रूप से दही का लेप चेहरे पर लगाना चाहिए।
वैसे दही को आप किस चीज़ के साथ मिला कर लागते हैं इसका भी असर आपकी त्वचा पर दिखाई देगा। हर तरह की त्वचा के लिए दही का उपयोग उसी के प्रकार से किया जाता है। आज बोल्ड स्काई ने दही से बने कुछ फेसपैक की लिस्ट बनायीं है जिन्हें आप आसानी से घर पर भी बना सकती हैं।
यही नहीं इससे आपकी त्वचा तो खूबसूरत होगी ही साथ ही यह फेस पैक आपकी जेब पर भी भरी नहीं पड़ेंगें।
नोट: किसी फेस पैक को चहरे पर लगाने से पहले उसका पैच टेस्ट जरूर कर लें।

1. दही और खीरा डलनेस के लिए
तैयार करने की विधि 1 चम्मच खीरा पेस्ट में 1 चम्मच दही मिलाएं। अब इसे हलके हाथों से अपने चहरे पर लगाएं। 15 मिनट के लिए इसे सूखने दें फिर गुनगुने पानी से धो दें। इस पैक को हफ्ते में दो बार लगाएं।

2. दही और राइस फ्लोर मुँहासे के लिए
तैयार करने की विधि : 1 चम्मच दही उसमें 1/2 चम्मच शहद मिलाएं। इसके अपने चहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए इसे छोड़ दें फिर गुनगुने पानी से धो दें। इसे हफ्ते में एक बार लगाएं। आपकी त्वचा पर मुँहासे कम होने लगेंगे।

3. दही और नींबू का रस ऑयली त्वचा के लिए :
तैयार करने की विधि: 1 चम्मच नींबू के रस के साथ 1 चम्मच दही मिलाएं। इसे अपने चहरे पर अच्छे से लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ठन्डे पानी से धो दें। इसे अपने चहरे पर हफ्ते में एक बार लगाएं।

4. ग्राम फ्लौर के साथ दही दाग के लिए
तैयार करने की विधि: 1 चम्मच दही के साथ ½ चम्मच ग्राम फ्लौर मिलाएं। इसे अपने पूरे चहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर गीली तौलिया से पोच दें। इसे हफ्ते में एक बार लगाएं। इससे आपके त्वचा के दाग धब्बे साफ़ होने लगेंगे।

5. एलोवेरा जेल और दही रूखी त्वचा के लिए :
तैयार करने की विधि : एलोवेरा जेल 2 चम्मच और 1 चम्मच दही इसे अच्छे से मिलाएं और चहरे और गलें पर लगाएं ,10 मिनट के लिए छोड़ दें। अब इसे नार्मल पानी से धो दें। इसे हफ्ते में 3-4 बार लगाएं।

6. दही और अलसी के बीज झाइयों के लिए:
तैयार करने की विधि: अलसी के बीज की 6-7 घंटों के लिए पानी सोक करके रख दें। अब इसका अच्छे से पेस्ट बना लें। पेस्ट बनाने के बाद इसमें 2 चम्मच दही मिलाएं। इस पेस्ट को अच्छे से चहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। अब पानी से धो दें। झाइयों से छुटकारा पाने के लिए इसे हफ्ते में 2-3 बार लगाएं।

7. डार्क स्पॉट के लिए दही और हल्दी पाउडर:
तैयार करने की विधि: 1 चम्मच दही में एक चुटकी हल्दी पाउडर को मिलाकर एक पैक बनाएं। अब इससे अच्छे से अपने चहरे पर मसाज करें। फिर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद पानी से धो दें। डार्क स्पॉट को अच्छे से मिटाने के लिए इसे हफ्ते में एक बार लगाएं।

8. ब्लैकहैड्स के लिए ओटमील के साथ दही:
तैयार करने की विधि: 1 चम्मच पकाई हुई ओटमील में 1 चम्मच दही को मिलाएं। इसे पूरे चहरे पर लगाएं। हल्के हाथों से मसाज करें और 20 मिनट के लिए सूखने दें। फिर इसे पानी से धो दें। ब्लैकहैड्स को हटाने के लिए इसे हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें।

9. एग वाइट के साथ दही जवां त्वचा के लिए:
तैयार करने की विधि: एग वाइट के साथ 1 चम्मच दही मिलाएं। इसे पूरे चहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। फिर इसे पानी से धो दें। इसे हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें और जवां त्वचा पाएं।

10. नारियल के दूध के साथ दही लटकटी त्वचा के लिए:
तैयार के लिए विधि: 1 चम्मच नारियल के दूध में 1 चम्मच दही को अच्छे से मिलाएं। अब इसे अपने पूरे चहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए सूखने दें फिर पानी से धो दें। इसे रोज़ लगाएं जब तक आपकी टाइट ना हो हो जायें।



Click it and Unblock the Notifications
