Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
टमाटर के ये फेशियल मास्क दिलाएंगे पिगमेंटेशन से मुक्ती

अक्सर लोंगो के चेहरे पर भूरे रंग के निशान पड़ जाते हैं जो कि दिखने में काफी खराब लगते हैं, उन्हें ही पिगमेंटेशन कहते हैं। पिगमेंटेशन किसी को भी हो सकता है। लेकिन अधिकतर महिलायें ही इस समस्या से पीड़ित होती हैं। जब शरीर में काफी मात्रा में मिलेनिन का निर्माण होने लगता है तो पिगमेंटेशन की समस्या शुरू हो जाती है। पिगमेंटेशन कोा झाइयां भी बोलते हैं ।
यह उन्हें ज्यादा होता है जो धूप में ज्यादा वक्त बिताते हैं। बहुत से लोग चेहरे के पिगमेंटेशन को हटाने के लिये सौंदर्य सामग्रियों का इस्तेमाल करते हैं जो कि कुछ ही दिनों में बेअसर पड़ जाते हैं। इसे दूर करने का सही तरीका घरेलू उपचार ही होता है, जिसकाकोई साइड इफेक्ट नहीं होता।

पिगमेंटेशन से बचने के लिये धूप में बाहर निकलने से पहले अच्छी क्वालिटी का सनस्क्रीन लगाएं। यह चेहरे को यूवी किरणों से बचाता है। इसके अलावा अगर संभव हो तो चेहरे को ढंक कर बाहर निकलें। अपनेआहार में विटामिन सी युक्त पदार्थों को शामिल करें। इसके अलावा संतरे का जूस, नींबू पानी भी ले सकते हैं साथ ही ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। इससे आप हाइड्रेटेड रहेंगे और पिगमेंटेशन की समस्या से भी बचेंगे।अब आइये देखते हैं पिगमेंटेशन से बचने के घरेलू उपचार..

1. टमाटर + दही
1 टम्मच टमाटर का पल्प लें और उसके साथ 1 टीस्पून दही मिलाएं। इस मास्क को चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के बाद चेहरा पानी से धो लें। इस विधि को हफ्ते में दो या तीन बार करें।

2. टामटर + ओटमील
टमाटर के छोटे टुकड़ों को मैश कर लीजिये और उसमें 2 टीस्पून ओटमील मिक्स करें। इसे चेहरे पर लगाइये और 10 मिनट तक सूखने दीजिये। फिर इसे गुनगुने पानी से धो लीजिये। इस मास्क को हफ्ते में दो बार यूज़ कीजिये और चेंज देखिये।

3. टमाटर + आलू
1 टीस्पून टमाटर के पल्प के साथ ½ टीस्पून आलू का जूस मिलाइये। इससे अपने चेहरे की 15 मिनट तक मसाज कीजिये और फिर नॉर्मल पानी से चेहरा धो लीजिये। इस मास्का को अगर हर हफ्ते यूज़ करेंगी तो आपको काफी अच्छा चेंज देखने को मिलेगा चेहरा पर।

4. टमाटर + ब्राउन शुगर
1 टीस्पून टमाटर के जूस के साथ 1 टीस्पून ब्राउन शुगर मिक्स करें। फिर इसे चेहरे पर लगा कर 10 मिनट रूकें और फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

5. टमाटर + एग वाइट
अंडे से सफेद भाग अलग करें और उसमें 2 टीस्पून टमाटर का पल्प मिलाएं। चेहरे पर इस पेस्ट को लगाएं और 20 मिनट रूकें। बाद में चेहरे को धो लें। इस मास्क को आप हर हफ्ते लगा सकती हैं।

6. टमाटर + एप्पल साइडर वेनिगर और हल्दी
2 टीस्पून टमाटर पल्प के साथ 4 बूंद एप्पल साइडर वेनिगर और 1 चुटकी हल्दी मिलाएं। इसे चहरे पर लगा कर 10 मिनट रूके और फिर पानी से चेहरे को धो लें। इस मास्क को महीने में एक बार लगाने से चेहरे के पिगमेंटेशन गायब हो जाते हैं।

7. टमाटर + एलोवेरा जेल
1 टीस्पून टमाटर का पल्प और उतना ही एलोवेरा जेल ले लें। इसे मिक्स कर के चेहरे पर लगा कर 10 मिनट रूके और बाद में चेहरे को पानी से धो ले। बेस्ट रिजल्ट पाने के लिये इस मास्क को डेली यूज़ करें और रिजल्ट देंखे।

8. टमाटर + शहद
1 टीस्पून टमाटर के पल्प में 1 टीस्पून हनी मिक्स करे। इसे चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट वेट करें। फिर चेहरे को धो लें। इस मास्क को हफ्ते में 2-3 बार प्रयोग करें और रिजल्ट देंखे।

9. टमाटर + एवाकाडो
एवाकाडो को अच्छी तरह से मसल लीजिये और उसमें 2-3 बूंद टमाटर का पल्प मिला लीजिये। इस मास्क को चेहरे पर लगाइये और 15 मिनट वेट कीजिये। फिर इसे साफ पानी से धो लीजिये। इस मास्क को हर हफ्ते दो बार लगाइये जिससे चेहरे की पिगमेंटेशन दूर हो सके।

10. टमाटर पपीता का पल्प और बादाम तेल
1 टीस्पून टमाटर के पल्प में आधा टीस्पून पपीते का पल्प और बादाम का तेल मिलाइये। इस पैक को चेहरे पर लगाइये और सूखने दीजिये। फिर 10 मिनट बाद हल्के गरम पानी से धोइये। इस मास्क को हफ्ते में दो बार कम से कम एक महीने तक लगाइये।



Click it and Unblock the Notifications
