Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
इन 6 तरीको से चावल का पानी करता है बालों और त्वचा का इलाज
क्या आप जानती हैं कि चावल का पानी जिसे आप फेक देती हैं या फिर निकालती ही नहीं है, वह बालों और स्किन के लिये कितना फायदेमंद है।
चावल का पानी बिना पैसे खर्च किये ही आजमाया जा सकता है। चावल के पानी में फाइबर हेाता है, यह पाचन क्रिया को ठीक करता है और यह जादुई सामग्री की तरह से शरीर पर काम करता है।

एक्ने से मुक्ती दिलाए
एक्ने एक बहुत ही आम समस्या है, जो कि चेहरे को देखने में भद्दा बनाता है। खूबसूरत चेहरे पर अगर मुंहासा निकल आए तो सारी सुंदरता ही खराब हो जाती है। अब आप सोंच रही होंगी कि भला इस समस्या से कैसे छुटकारा पाया जाए। चावल का पानी एक असरदार घरेलू नुस्खा है जो आपको मुंहासों के दाग धब्बो से छुटकारा दिलाएगा। यह मुंहासों से पैदा हुई सूजन को कम करता है और लालिमा को मिटाता है।

इसके लिये चावल के पानी में रूई भिगोएं और फिर उसे चेहरे के दाग पर लगाएं। इसे तब तक रखें जब तक कि यह पूरी तरह से सूख ना जाए। ऐसा तब तक करती रहें जब तक कि आपको अपनी स्किन में बदलाव नज़र ना आने लगे।

झुर्रियों को मिटाए
यदि आपको लगता है कि आपकी त्वचा पर उम्र बढ़ रही है और आप कम उम्र में ही बूढी दिखना शुरु हो गई हैं, तो चावल के पानी का उपयोग करें। चावल का पानी सबसे अच्छा विकल्प है। चावल का पानी झुर्रियों को दूर करने में बहुत मदद करता है। यह पूरी तरह से त्वचा को फिर से जीवंत बनाता है। इसे लगाते ही आपको तुरंत ही फरक दिखने लगेगा।
पाचन क्रिया को ठीक करे
चावल का पानी पाचन क्रिया को दुरूस्त करता है। आप चावल के पानी को ठंडा या हल्का गर्म कर के पी सकती हैं। आप इसमें स्वाद बढाने के लिये या तो शहद या फिर हल्का सेंधा नमक मिला सकती हैं।
स्किन की खुजली को मिटाए
अगर आपकी स्किन रूखेपन की वजह से खुजली करती है तो चावल का पानी प्रयोग कीजिये। इसमें कुछ ऐसे गुण होते हैं जो आपकी खुजली की समस्या को दूर करेंगे। चावल के पानी में रूई को भिगो कर उसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं।
स्किन को साफ बनाए
कई महिलाएं चावल के पानी से अपने चेहरे को साफ करती हैं। चेहरे की गंदगी को साफ करने के लिये आप इससे अपने चेहरे को धो भी सकती हैं। चेहरे को क्लींज करने के लिये कॉटन की बॉल को चावल के पानी में डिप कर के चेहरे को पोछें और उसका पानी लगाएं। उसके बाद चेहरे को सूखने दें और फिर हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। कई यूज़ के बाद आप पाएंगी की आपका चेहरा एकदम मुलायम हो चुका होगा।
बालों को सीधा करे
कैमिकल की जगह पर आप चावल का पानी बालों को स्ट्रेट करने के लिये प्रयोग कर सकती हैं। चाइनीज़ महिलाएं बालों को सीधा करने के लिये चावल के पानी का ही प्रयोग करती हैं। यहां तक कि वे अपने बालों को लंबा करने के लिये भी चावल के पानी का ही प्रयोग करती हैं। बालों को सीधा करने के लिये सबसे पहले बालों में शैंपू करें और बाद में बाल को चावल के पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
