Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
चेहरे पर बर्फ लगाने के ये होते हैं फायदे
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि कैसे आप बर्फ के इस्तेमाल से खुद को बना सकती हैं खूबसूरत
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में आप अपनी स्कीन का ध्यान ठीक से नहीं रख पाते हैं। क्योंकि जब आपके पास खुद के लिए टाइम नहीं होता, तो पार्लर जाना आपके लिए नामुमकिन सा हो जाता है, इसलिए आपके सामने आपकी स्कीन की सुरक्षा को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो जाते हैं।

जिनका जवाब शायद आपके पास भी नहीं होगा। लेकिन निखरी और स्वस्थ त्वचा तो हर किसी को चाहिए। इसलिए अधिकतर महिलाएं केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडेक्ट्स का इस्तेमाल करने से भी नहीं चूकती जिससे उन्हें काफी नुकसान हो सकता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कैसे आप बर्फ को अपने स्कीन केयर प्रोडक्ट्स में शामिल करके पा सकती है निखरी और स्वस्थ त्वचा।

1- प्राइमर के रूप में करें बर्फ का इस्तेमाल
बर्फ एक प्राइमर के तौर पर काफी लाभदायक साबित होता है। इसलिए आप मेकअप से पहले किसी अन्य कॉस्मेटिक प्राइमर की जगह बर्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे आपका मेकअप कई घंटों तक बना रहेगा, और त्वचा का एक्सट्रा ऑयल सोख कर पोर्स को बंद करने में मदद करेगा।

2- फेस मिस्ट के तौर पर करें इस्तेमाल
अगर आपको अचानक किसी फंक्शन में जाना पड़ जाए और आपके चेहरे पर थकावट साफ दिख रही है तो आप बर्फ का प्रयोग फेस मिस्ट के तौर पर भी कर सकते हैं, एक रुमाल में कुछ बर्फ के टुकड़े लेकर अपने चेहरे के चारों तरफ इसे लगाकर छोड़ दें, यकीन मानिये इस प्रक्रिया के बाद आप खुद महसूस करेंगे कि आपकी त्वचा काफी तरो-ताजा हो गई हैं होगा।

3- मुंहासों और एक्ने के लिए फायदेमंद है बर्फ
अगर आप मुंहासों और एक्ने की समस्या से परेशान हैं तो बर्फ आपकी इस समस्या का समाधान हैं, जी हां पिंपल्स की समस्या को दूर करने के लिए आइस क्यूब को कपड़े में बांध लें और मुंहासों पर धीरे-धीरे रगड़ें, इससे चेहरे की लाली और जलन से आपको राहत मिलेगी और मुंहासे भी ठीक हों जाएंगे।

4- बर्फ से त्वचा को मिलता है पोषण
जिस तरह फल आपके शरीर और त्वचा के लिए लाभदायक होते हैं वैसे ही बर्फ भी आपकी स्कीन के लिए काफी फायदेमंद हैं, आप बर्फ को फलों के रस के साथ अपनी स्कीन पर इस्तेमाल कर सकते हैं और पा सकते हैं निखरी और खूबसूरत त्वचा।

5- डार्क सर्कल और आंखों की सूजन को होती है कम
आंखों के काले घेरों को दूर करने के लिए ग्रीन टी को पानी में उबालें और ठंडा होने पर इसे आइस ट्रे में जमा लें, जमने के बाद क्यूब्स को कपड़े में बांधकर आंखों के नीचे लगाए, इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडैंट और कैफिन काले घेरों और आंखों में होने वाली सूजन की समस्या को दूर करता है।

6- हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट में फायदेमंद है बर्फ
बर्फ सिर्फ स्कीन ही नहीं बल्कि हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट जैसे थ्रेडिंग और वैक्सीन में होने वाले दर्द से भी आपको निजात दिलाती है, इसलिए आप हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट लेने से स्कीन पर बर्फ को जरुर लगा लें जिससे आपको जलन या दर्द का सामना ना करना पड़ें।

7- सनबर्न और झुर्रियां के लिए बर्फ है लाभदायक
धूप की वजह से चेहरे पर सनबर्न की समस्या हो जाती है। जिससे बचने के लिए चेहरे पर बर्फ लगाएं साथ ही चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों के लिए भी बर्फ लाभदायक हैं जिसके लिए आप पानी में जैसमीन या लैवेंडर ऑयल मिलाकर बर्फ जमा लें और इससे चेहरे पर मसाज करें, फर्क आपको खुद दिखेगा।

8- पाए गोरी और चिकनी त्वचा
अगर आपका चेहरा सांवला है और आपकी स्कीन भी ड्राई के तो आप बर्फ के इस्तेमाल से गोरी और चिकनी त्वचा भी पा सकतें हैं, इसलिए आप जिस किसी भी स्कीन केयर का उपयोग कर रहे हैं उसमें बर्फ को शामिल करना ना भूले।



Click it and Unblock the Notifications
