Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
त्वचा पर ऐसे करें कॉफी का इस्तेमाल
कॉफी शरीर की सारी थकान को दूर कर मन को तरोताज़ा कर देती है और इसी वजह ये लोग इसे बहुत ज्यादा पसंद करते हैं।
कॉफी सिर्फ पीने के लिए नहीं है बल्कि इसके और भी कई प्रयोग और फायदे हैं। त्वचा के लिए भी कॉफी बहुत फायदेमंद होती है। जी हां, त्वचा पर कॉफी का चमत्कारिक असर पड़ता है एवं इसमें ऐसे कई यौगिक होते हैं जो त्वचा को फायदा पहुंचाते हैं।
तो चलिए आज हम आपको त्वचा के लिए कॉफी के फायदों के बारे में बताते हैं। इन्हें जानकर आपको हैरानी जरूर होगी लेकिन ये सच है कि कॉफी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है।
अगर आपको कॉफी पीना पसंद नहीं है तो भी आपको अपनी त्वचा की देखभाल करने के लिए इसका प्रयोग जरूर करना चाहिए। ये बड़ी गहराई से आपकी त्वचा की देखभाल करती है।
अगर आपको कॉफी पसंद है और आप अपनी त्वचा को निखारना चाहते हैं तो आपको कॉफी के त्वचा पर पड़ने वाले इन फायदों के बारे में जरूर पढ़ना चाहिए। तो आइए जानते हैं त्वचा को चमकदार और सुंदर बनाने की कुछ कॉफी रेसिपीज़ के बारे में।

फेशियल स्क्रब
कॉफी में स्क्रब के गुण भी मौजूद होते हैं। ये त्वचा पर सख्त नहीं रहती है और बड़े आराम से त्वचा की मृत कोशिकाओं को बाहर निकालती है। कॉफी स्क्रब बनाना बहुत आसान है और आप भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
एक चम्मच कॉफी में ऑलिव ऑयल मिलाएं। आपका स्क्रब तैयार हो गया है। अब इसे हल्के हाथों से त्वचा पर लगाएं और स्क्रब करें। इससे त्वचा की मृत कोशिकाएं बाहर निकल जाती हैं।
इसका इस्तेमाल आप अपनी पूरी बॉडी पर भी कर सकते हैं। बॉडी पर स्क्रब करने पर इसकी मात्रा बढ़ा दें।

स्कैल्प एक्सफोलिएटर
त्वचा की मृत कोशिकाएं ना केवल त्वचा के लिए हानिकारक होती हैं बल्कि ये सिर की त्वचा को भी नुकसान पहुंचाती हैं। आमतौर पर हम सिर की त्वचा की मृत कोशिकाओं पर ध्यान नहीं देते हैं और इस वजह से बाल रुखे हो जाते हैं और डैंड्रफ की शिकायत होने लगती है।
ग्राउंडेड कॉफी सिर की त्वचा की मृत कोशिकाओं से छुटकारा दिलाने में मदद करती है और ये त्वचा को एक्सफोलिएट कर बालों को स्वस्थ भी बनाती है।
सिर की त्वचा को एक्सफोलिएट करने और मृत कोशिकाओं से छुटकारा पाने के लिए आपको कॉफी में कुछ और मिलाने की जरूरत नहीं है। कॉफी का पाउडर लें और उससे सिर पर मालिश करें। इससे त्वचा की मृत कोशिकाएं हट जाती हैं।

आंखों की सूजन को कम करे
आंखो के नीचे सूजन या त्वचा का फूल जाना भी एक बड़ी समस्या है। ऐसा किसी बीमारी, थकान या तनाव के कारण होता है। पफी आइज़ की समस्या को दूर करने के लिए आपको कॉफी आइस क्यूब्स का इस्तेमाल करना चाहिए। DIY तकनीक से कॉफी क्यूब्स का इस्तेमाल करें।
कॉफी को पानी में मिलाएं और इसे क्यूब ट्रे में डालकर फ्रिज में जमने के लिए रख दें। ट्रे से क्यूब्स बाहर निकालें और इसे अपनी आंखों के नीचे लगाएं। इससे आपको थोड़ी राहत महसूस होगी।

त्वचा की रंगत में आए निखार
एक्सफोलिएशन और स्क्रब के अलावा कॉफी त्वचा की चमक बढ़ाने और रंगत को निखारने का काम भी करती है। ग्राउंड कॉफी में ठंडा दूध मिलाएं और इसे अपनी त्वचा पर लगाएं। ये पैक बेजान त्वचा में जान डाल सकता है। इससे त्वचा में प्राकृतिक चमक बढ़ती है।



Click it and Unblock the Notifications
