Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
ऑइली स्किन के लिये अब घर पर ही ऐसे बनाएं DIY मॉइस्चराइजर
अगर आप सोंचती हैं कि आपके ऑइली चेहरे के लिये मॉइस्चराइज़र बिल्कुल भी अच्छा नहीं है तो आप गलत हैं। चेहरे को डेली मॉइस्चराइजिंग करना काफी जरुरी है, लेकिन अगर आप डरती हैं कि कहीं इससे आपके चेहरे पर एक्ने ना आ जाएं तो हम इसका समाधान खोल लाए हैं।
आपको जरुरत है बस ऐसी कुछ सामग्रियों की जो बिल्कुल नेचुरल हों , जिसे लगाने से चेहरा मुलायम बना रहे और ऑइली ना हो। ऑइली चेहरे के लिये एलोवेरा, रोजवॉटर, बादाम तेल, जैतून तेल, नारियल तेल, शहद, ग्लीसरीन और ग्रीन टी आदि काफी अच्छे माने जाते हैं। सर्दियों में शहद और ग्लीसरीन दोंनो ही स्किन को हाइड्रेट रखते हैं, तो अगर आपके पास ज्यादा ऑपशन ना हों तो आप इन्हें ही आजमा सकती हैं।
ऑइली स्किन के लिये घरेलू मॉइस्चराइजर

1. शहद, ग्लीसरीन, नींबू का रस और ग्रीन टी मॉइस्चराइजर:
सर्दियों में शहद और ग्लीसरीन दोंनो ही स्किन को हाइड्रेट रखते हैं। नींबू आपके स्किन टोन को हल्का बनाता है और दाग धब्बों को कम करता है। इसके साथ ही ग्रीन टी आपकी स्किन का पीएच लेवल बैलेंस करता है।
क्या चाहिये:
(i) शहद: 1 टीस्पून
(ii) ग्लीसरीन: 2 टीस्पून
(iii) ग्रीन टी पानी: 2 टीस्पून गरम ग्रीन टी पानी
(iv) नींबू का रस: 1 टीस्पून, ताजा
बनाने की विधि :
सभी सामग्रियों को मिक्स करें। अब स्किन पर थोड़ा सा मॉइस्चराइजर ले कर स्किन पर मसाज करें। इसे रातभर चेहरे पर लगा छोड़ दें।

2. दूध और ऑलिव ऑइल मॉइस्चराइजर:
दूध में लेक्टिक एसिड होता है जो कि स्किन को मुलायम बनाता है। ऑलिव ऑइल स्किन को अंदर से नरिश करता है। नींबू का रस डेड स्किन को निकालता है और एक्ने तथा झाइयों की समस्या को सुलझाता है।
क्या चाहिये:
(i) कच्चा दूध: 1/4th कप, कम फैट या बिना फैट
(ii) नींबू का रस: 2 - 3 टेबलस्पून, ताजा निचोड़ा हुआ
(iii) ऑलिव ऑइल: 2 - 3 टीस्पून, एक्सट्रा वर्जिन
बनाने की विधि: एक कप में एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑइल और दूध को मिक्स करें। उसके बाद इसमें नींबू निचोड़ें। इसे मिक्स करें और यू़ज़ करें।

3. बादाम, एलोवेरा और नारियल मॉइस्चराइजर:
एलोवेरा चेहरे को नमी पहुंचाने में मदद करता है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ई और विटामिन सी आदि होता है जिससे स्किन हेल्दी दिखती है। वहीं बादाम के तेल में गुड फैट होता है जो कि स्किन का मॉइस्चराइजर लॉक कर देता है।
क्या चाहिये:
(i) एलो वेरा जेल: 4 टीस्पून पेड़ से निकाला एलोवेरा
(ii) बादाम तेल: 2 टीस्पून, प्योर
(iii) नारियल तेल: 2 टीस्पून, बिना मिलावट का
विधि:
सभी सामग्रियों को मिक्स कर दें। अगर नारियल ते जमा हुआ है तो उसे पहले पिघला लें।
टिप:
इसे बनाते वक्त आप इसकी मात्रा अपने हिसाब से बढ़ा और घटा सकते हैं। अगर आपने मॉइस्चराइजर बहुत ज्यादा बना लिया है तो उसे किसी ठंडी और छायादार जगह पर रखें।
4. गुलाब मॉइस्चराइजर:
रोज वॉटर चेहरे से गंदगी को निकालने और स्किन को फ्रेश लुक देने में मदद करता है। इसमें एलोवेरा जेल मिलाइये क्योंकि यह ऑइली स्किन के लिये काफी अच्छा माना जाता है। इस मॉइस्चराइजर से आपके चेहरे के एक्ने दूर होंगे।
क्या चाहिये:
(i) गुलाब की पंखुडियां: 1/4 कप
(ii) रोज़ वॉटर: थोड़ी सी
(iii) एलोवेरा जूस: 2टीस्पून
बनाने की विधि -
सबसे पहले साफ पानी में गुलाब की पंखुडियों को उबाल लें। फिर उसमें कुछ बूंद रोज वॉटर की मिक्स करें। फिर इसे छान लें क्योंकि हमें सिर्फ पानी ही चाहिये। अब इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं और ठंडा होने के लिये रख दें। आप इसे फ्रिज में रख कर यूज़ कर सकती हैं।
ऊपर दिये हुए मॉइस्चराइजर का यूज़ करें क्योंकि इनके कोई भी साइड इफेक्ट्स नहीं होते।



Click it and Unblock the Notifications
