Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चेहरे पर बेसन का फेस पैक लगाती हैं कृति सेनन... और भी खुले इनकी सुंदरता के राज़
टाइगर श्रॉफ संग फिल्म 'हिरोपंती' से बॉलीवुड में डेब्यु करने वाली कृति सोनन के गुड लुक्स और बेहतरीन स्किन सभी का ध्यान आकर्षित करती है।
क्योंकि कृति सुदंरता के साथ फिटनेस मेंटेन करने के लिए घरेलु नुस्खें व जीमिंग रूल्स फॉलो करती है। चलिए जाने कि किन-किन चीजों कि मदद से कृति खुद को फिट बनाएं रखती है।

बेसन का फेस पैक
सन टैन और डल स्किन से बचने के लिए कृति होममेड नुस्खा ही अपनाती है। इस नुस्खे के लिए वह थोड़े से बेसन में 1 टी स्पून दूध, 1 टेबिल स्पून नींबू का रस और 4-5 बादाम का पाउडर मिलाकर पैक तैयार करती हैं। इस पैक को करीबन आधे घंटे तक सुखाने के बाद पानी से साफ करके ही उनकी स्किन में गजब का ग्लो आता है।

स्किन केयर
कृति बाल और स्किन कि केयर में किसी तरह का रिस्ख नहीं लेती। वे एक ओर जहां, स्किन को मॉइश्चराइज करना नहीं भूलती तो बालों के लिए स्पा जरूर लेती है। कृति का कहना है कि 'मैं बहुत सारा पानी पीती हूं, चूंकि बाल पॉल्युशन के चलते खराब हो जाते है, इसलिए मैं समय-समय पर आॅइलिंग भी करती हूं। साथ ही काम करते हुए मैं हमेशा मेकअप लगाती हूं, इसलिए अच्छे तरीके से मेकअप रिमूवर से मेकअप साफ करके मॉइश्चराइजर लगाती हूं।'

मेकअप
कृति के मेकअप किट में हमेशा, मस्कारा, कंसीलर, लिप बाम रहता है। कृति का मानना है कि किसी खास मौके पर बेस्ट लुक के लिए आंखों पर आई शेडों लगाना न भूले, लेकिन याद रखें कि यह जितना सिम्पल होगा उतना ही अच्छा लगेगा।

डाइट
कृति कि डाइट में अंडे, ब्राउन ब्रेड, चिकन फिश, दाल, सब्जियां, शकरकंद, प्रोटीन शेक्स और ब्राउन राइस के साथ ताजा सलाद लेना पसंद करती है। तले भुने खाने से दूर कृति हर दो घंटे में कुछ न कुछ खाती है, ताकि फिटनेस मेंटेन रहे। इसके अलावा वह रोज 2 कप ग्रीन टी पीना नहीं भूलती।

ड्रिंक
बॉडी को डिहाड्रेशन से बचाने के लिए कृति चुंकदर, गाजर, खीरा, पुदीना और नींबू का ज्यूस पीना पसंद करती हैं।

एक्सरसाइज
हफ्ते में 4-5 बार कृति वेट ट्रेनिंग करती है। जिसकी वजह से कृति कि स्किन में ग्लो और बॉडी में ब्लड सरक्युलेशन बना रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
