Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्किन की चमक बढ़ाने के लिए मनुका शहद से तैयार इन फेस पैक का करें प्रयोग
पूरे विश्व में स्किन के पोषण के लिए मनुका शहद, खासतौर पर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों में जहां इसके पेड़ अधिकता में पाए जाते हैं, इस्तेमाल किया जाता है। अपने एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लामेट्री गुण के कारण यह स्किन संबंधी समस्याएं जैसे दाग धब्बे, कील मुंहासे, चर्म रोग और बहुत सी एजिंग संबंधी समस्याओं आदि में फायदेमंद होता है।
इस मनुका शहद के ढेर सारे लाभों के कारण औरतों ने इसका इस्तेमाल अपने सुन्दरता को बढाने के लिए शुरू किया। इसके इस्तेमाल से आपके स्किन को पूरा पोषण मिलता है और आपको त्वचा से जुडी समस्याओं से भी निजात मिलता है। संक्षेप में कहें तो अगर आप अपनी त्वचा को एक परफेक्ट लुक देना चाहते हैं तो मनुका शहद का इस्तेमाल आपके लिए एकदम बढ़िया है।

अपनी त्वचा को ज्यादा से ज्यादा लाभ देने के लिए अगर आप चाहें तो केवल मनुका शहद का ही सेवन कर सकते हैं या अगर चाहें तो इसके साथ और भी लाभकारी चीजें जैसे ग्रीन टी और एलोवेरा जेल आदि का भी इस्तेमाल का सकते हैं। हम यहाँ आपको कई सारे स्किन से संबंधित पैक्स के बारे में बताने जा रहें हैं जो आपकी त्वचा को फायदा पंहुचा सकते हैं।

1- मनुका शहद और ग्रीन टी:
इसके लिए आप 2 चम्मच मनुका शहद और आधा चम्मच ग्रीन टी पाउडर लें और उसका पैक बनाकर हफ्ते में कम से कम दो बार अपनी स्किन पर लगाएं और लगभग 5 से 10 मिनट बाद इसको गुनगुने पानी से धो लें।

2- मनुका शहद और वनीला:
इसके लिए आप एक चम्मच मनुका शहद और आधा चम्मच वनीला मिलाकर एक पैक बनाएं और इसे अपने स्किन पर लगाकर 15 मिनट तक छोड़ दें और फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें। इसे आपकी त्वचा में नमी बनी रहेगी।

3- मनुका शहद और ऑलिव आयल:
इसके लिये आप मनुका शहद और ऑलिव आयल दोनों को एक-एक चम्मच लेकर ब्लेंड कर लें और हफ्ते में एक बार अपने चेहरे पर लगाकर 10 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद नार्मल पानी से इस पैक को धो लें। इससे आपके स्किन को पूरा पोषण मिलता है।

4- मनुका शहद और दही:
इस पैक को बनाने के लिए आप दो चम्मच मनुका शहद और एक चम्मच ताजे दही को लेकर मिला लें और हफ्ते में एक बार इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट तक छोड़कर क्लींजर से धो लें। इससे आपके चेहरे में निखार आएगा।

5- मनुका शहद और मिल्क पाउडर:
इसके लिए आप एक चम्मच मनुका शहद और एक चम्मच मिल्क पाउडर को लेकर पीस लें और महीने में एक बार अपने चेहरे पर लगाकर 10 मिनट तक छोड़ दें और फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें।

6- मनुका शहद और नींबू का जूस:
इसके लिए आप एक चम्मच मनुका शहद और दो चम्मच नींबू के जूस का पैक बनाएं और हफ्ते में एक बार इस पैक की एक पतली पर्त अपने चेहरे पर लगाकर 5 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे में शानदार चमक आएगी।

7- मनुका शहद और अंडे का सफ़ेद वाला भाग:
इसके लिए आप अंडे के सफ़ेद वाले भाग को एक कटोरे में लेकर इसमें एक चम्मच मनुका शहद मिला दें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाकर लगभग 15 मिनट बाद ठन्डे पानी से धो लें। इससे आपके स्किन के इलास्टिन का निर्माण बढ़ता है जो आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है।

8- मनुका शहद और एलोवेरा जेल:
इस पैक को बनाने के लिए आप इन दोनों को यानी मनुका शहद और एलोवेरा जेल को एक एक चम्मच लेकर मिला लें और चेहरे पर लगाएं। फिर 10 मिनट बाद इसे ठन्डे पानी से धो लें। इस पैक को आप हफ्ते में कम से कम एक बार इस्तेमाल करें जिससे आपको मुंहासो आदि की समस्या नहीं होगी।

9- मनुका शहद और बादाम का पाउडर:
इसके लिए सबसे पहले आप एक मुट्ठी बादाम को पीसकर उसका पाउडर बना लें और इसका एक चम्मच पाउडर लेकर इसमें दो चम्मच मनुका शहद मिला दें। इसके बाद इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। इस पैक को आप हर हफ्ते इस्तेमाल करें जिससे आपकी त्वचा हमेशा ही फ्रेश और जवां रहेगी।



Click it and Unblock the Notifications
