Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ऑइली स्किन है तो घर पर ही बनाएं नेचुरल क्लींजर और देंखे फर्क
चेहरे का अगर ऑइली है तो बड़ा ही सोंच-समझ कर चेहरे पर एक्सपेरिमेंट करना चाहिये। आप ऑइली स्किन पर कौन सी क्रीम और मॉइस्चराइजर लगा रही हैं, इसका ध्यान रखें। इस टाइप की स्किन को रेगुलर क्लींज़ करने की जरुरत पड़ती ही है। आज इस आर्टिकल में हम आपको घर पर नेचुरल क्लींजर बनाने की विधि बताएंगे, जो कि आपकी ऑइली स्किन के लिये काफी हेल्पफुल होगी। बाजारू क्लींजर के मुकाबले घर पर बनाए गए क्लींजर काफी असरदार होते हैं क्योंकि इसमें सिर्फ प्राकृतिक चीज़ें ही होती हैं और इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता।

1. ऑलिव ऑइल
सामग्री-
- ऑैलिव ऑइल की कुछ बूंद
- एक फेस टॉवल
- गरम पानी
- 3 टीस्पून कच्चा गाय का दूध
- 1 टीस्पून संतरे के छिलके का पावडर
- कॉटन बॉल
- 2 टीस्पून शहद
- 1 टीस्पून लेमन जूस
- 1/2 खीरा
- 1 छोटा टमाटर
- 1 टीस्पून एप्पल साइडर वेनिगर
- 3 टीस्पून पानी
- कॉटन
कैसे करें प्रयोग:
थोड़ा सा ऑलिव ऑइल पैन में ले और उसे चेहरे पर लगाएं। इसे गोलाई में अपनी चेहरे पर मसाज करें। फिर इसे कुछ मिनटों के लिये चेहरे पर लगा छोड़ दें। बाद में इसे गरम तौलिये से पोछ लें।
कितनी बार ऐसा करें
ऑलिव ऑइल को रोजाना प्रयोग करें
कैसे काम करता है ऑलिव ऑइल
ऑलिव ऑइल चेहरे के लिये एक अच्छा क्लींजर है। यह आपके चेहरे का pH बैलेंस करने में मदद करता है। यह स्किन से गंदगी निकालता है और उसे नरिश करता है तथा चेहरे पर ऑइल भी नहीं छोड़ता।

2. दूध
सामग्री-
कैसे करें प्रयोग:
सबसे पहले संतरे के छिलके का पावडर दूध में मिक्स करें। फिर उसे कॉटन से चेहरे पर लगाएं। अब धीरे धीरे चेहरे की मसाज करें 5 मिनट तक। फिर इसे 5 मिनट तक लगा छोड़ दें। बाद में इसे हल्के गुनगुने पान से धो लें।
कितनी बार ऐसा करें
इस क्लींजर को रोज़ाना प्रयोग करें
कैसे काम करता है
दूध को चेहरे की साफ-सफाई के लिये प्रयोग किया जाता है। इसमें कुछ एंजाइम्स तथा एसिड पाए जाते हैं जो कि चेहरे को क्लींज और टोन तथा एक्सफोलिएट करते हैं। जब दूध ठंडा होता है तो बड़ा ही असरदार होता है। यह चेहरे का ऑइल कंट्रोल करता है तथा पोर्स को बंद करता है।

3. शहद और लेमन क्लींजर
सामग्री-
कैसे करें प्रयोग:
शहद और लेमन जूस को मिक्स करें और उसमें थोड़ा सा पानी मिक्स करें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगा कर 2-4 मिनट के लिये मसाज करें। इसे चेहरे पर 10 मिनट तक लगा छोड़ दें।
कितनी बार ऐसा करें
इसे रोज़ रात में सोने से पहले लगाएं।
कैसे काम करता है
हनी और लेमन दोंनो ही चीज़ें ऑइली स्किन के लिये अच्छी होती हैं। जब कि नींबू में मौजूद सिट्रस एसिड एक बेस्ट क्लींजर के तौर पर काम करता है। वहीं शहद चेहरे को नमी और पोषण प्रदान करता है।

4. खीरा और टमाटर क्लींजर
सामग्री-
कैसे करें प्रयोग:
दोंनो सामग्रियों को पीस कर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर ला कर 15 मिनट बैठ जाएं। बाद में इसे पानी से धो लें।
कितनी बार प्रयोग करें:
इस क्लींजर को रोज़ाना प्रयोग करें
कैसे काम करता है
चेहरे की गंदगी को साफ करने में टमाटर काफी अच्छा काम करता है। यह आपकी स्किन टोन को भी लाइट करता है। वहीं खीरे से चेहरे को ठंडक मिलती है और चेहरा फ्रेश दिखता है। दोंनो चीजों से चेहरे पर जमा ऑइल साफ होता है।

5. एप्पल साइडर वेनिगर
सामग्री-
कैसे करें प्रयोग:
पानी में सिरके को मिलाएं। सबसे पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें और बाद में पोछ लें। फिर कॉटन की मदद से एप्पल साइडर वाला घोल चेहरे पर लगाएं। आंखों को बचाएं। इसे चेहरे पर कुछ देर लगा रहने दें और बाद में पानी से चेहरे को धो लें। फिर स्किन को ड्राई करें। आखिर में चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं या फिर जोजोबा ऑइल लगाएं।
कितनी बार प्रयोग करें
एप्पल साइडर वेनिगर को हफ्ते में तीन बार लगाएं।
यह कैसे काम करता है
एप्पल साइडर वेनिगर में exfoliants होते हैं जैसे मैलिक एसिड, जो कि गंदगी को निकालता है। यह स्किन के पीएच को बैलेंस करता है और अत्यधिक तेल जमने से रोकता है।
सावधानी -
अगर आपकी स्किन सेंसटिव है तो एप्पल साइडर वेनिगर और पानी का रेटियो 1:5 होना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
