Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इस करवा चौथ हर्बल तरीके से खुद को दे निखार, चमक उठेगी त्वचा
करवा चौथ में चंद ही दिन बचे है, ऐसे में पालर्स और सलून की भी एडवांस बुकिंग हो चुकी होंगी। लेकिन उन महिलाओं को क्या जिनको केमिकलयुक्त प्रॉडक्ट से एलर्जी है। ऐसे में वो कैसे अपने सजना के लिए सजेगी। यहीं आज हम आपको बताने जा रहे हैं। असल, में चेहरे पर कुछ भी इस्तेमाल करने से पहले अपनी स्किन टाइप और प्रॉडक्ट के बारे में जान लेना बेहद जरूरी होता है।
आजकल हर किसी प्रॉडक्ट में केमिकल है, जिससे बचने के लिए प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। आज हम आपको बता रहे हैं हर्बल फेशियल करने का आसान तरीका। इस करवा चौथ हर्बल तरीके से खुद को निखार दे।

चेहरे को ठंडे पानी से धो लें
हर्बल फेशियल करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप चेहरे की अच्छी तरह सफाई करें। ठंडे पानी से चेहरे को साफ करें।

फेस क्लीजिंग
टेबलस्पून चावल के आटे में दही मिलाकर पेस्ट बनाएं एवं चेहरे एवं गर्दन पर अच्छी तरह मलें। फिर चेहरा धोकर साफ तौलिए से थपथपाकर पोछ लें।

फेस मसाज
मसाज करने के लिए कुछ बूंद बादाम का तेल मलाई में डालें। इसे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और धीरे-धीरे मसाज करें। मालिश हमेशा हल्के हाथ से नीचे से ऊपर की ओर तथा गोल-गोल घुमाते हुए करें। इस क्रिया से रक्तसंचार बढ़ेगा।

हर्बल स्टीम
एक बर्तन में पानी उबालकर थोड़ी नीम की पत्तियां डाल दें। अब तौलिए को सिर पर रखकर तौलिए से तपेली ढंकते हुए 5-7 मिनट भाप लें। फिर ब्लैकहेड रिमूवर की सहायता से ब्लैकहेड निकालें।अब तौलिए से चेहरा पोंछकर फेसपैक लगाएं।

घर में बनाएं फेसपैक
- अगर आपकी स्कीन रूखी यानि ड्राई है तो आप 2 टेबलस्पून मसूर दाल के आटे में थोड़ा-सा जैतून का तेल एवं ग्लिसरीन मिलाकर लगाएं।
- नार्मल स्कीन के लिए 1 चम्मच ऑरेंज पील पाउडर में गुलाब जल मिलाकर लगाएं।
- तैलीय यानि ऑयली स्कीन के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में आधा चम्मच गुलाब जल और शहद मिलाकर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
