Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
स्मॉग से है आपकी स्किन और बालों को खतरा, ऐसे करें खूबसूरती का बचाव
आपको आजकल लगातार बढ़ते जा रहे प्रदूषण से सावधान रहना है। इसके लिए आपको थोड़ा बचाव करने की आवश्यकता है। आपको बता दें कि ये ना सिर्फ आपके सेहत के लिए हानिकारक है बल्कि ये आपकी खूबसूरती के लिए भी नुकसानदेह साबित हो सकता है।
इससे आपको स्किन और बालों की कई समस्या हो सकती है। अगर आपने समय पर इसका बचाव नहीं किया तो ये आपके लिए खतरनाक हो सकता है। धुंध की तरह दिखाई देने वाली स्मॉग में सांस लेना तक मुश्किल हो गया है, जो सेहत के साथ-साथ त्वचा और बालों के लिए भी बहुत हानिकारक है।
इससे चेहरे पर झुर्रियां,रूखापन,दाग-धब्बे,मुंहासे होने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती हैं। आपको आज बताएंगे कि इससे बचने के लिए आपको क्या क्या काम करने चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।
तो आइए जानते है स्मॉग से होने वाले स्किन प्राबलम्स और इससे बचने के आसाम घरेलू उपाय, जो आपकी स्किन और बालों को सुरक्षित रखेगें।

भरपूर पानी पिएं
आपको स्किन की समस्या से बचने के लिए भरपूर पानी पीना चाहिए। वायु प्रदूषण के खतरनाक कण आपको शरीर में आ जाते है वो आपकी स्किन को डैमेज कर सकते है। ज्यादा पानी पीने से आपके शरीर से खतरनाक कीटाणु बाहर चले जाते है और आपकी स्किन सुरक्षित रहती है।

इन फलों का सेवन करें
आपको अगर ज्यादा पानी पीने में दिक्तत होती है या आपको समय नहीं मिलता है तो आप गाजर, पालक, मूली, खीरा इत्यादि खा सकते है। आप इनके जूस का सेवन भी कर सकते है। आपको ऐसा करने से पानी की पर्याप्त मात्रा मिल जाएगी। जिससे आपकी त्वचा भी अच्छी रहेगी।

नारियल और नींबू
बढ़ते वायु प्रदूषण से स्किन के बचाव के लिए आपको नींबू का सेवन करना चाहिए। आप चाहें तो इसके लिए खीरे का सेवन भी कर सकते है। इससे आपके शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनी रहेगी।

नीम और तुलसी का फेस मास्क
आपको स्किन की बचाव के लिए नीम और तुलसी का फेस मास्क लगाना चाहिए। इसके लिए 1 चम्मच चंदन पाउडर का पेस्ट, तुलसी की पत्तियों का पेस्ट,1 चुटकी हल्दी पाउडर और थोड़ा सा पानी मिलाएं। इस तैयार पेस्ट को 15-20 मिनट चेहरे पर लगाएं और पानी साफ कर लें। ऐसे आपकी स्किन सही रहेगी।

बालों की देखभाल
बढ़ते प्रदूषण से आपके बालों में भी कई समस्याएं घर बना लेती है। इनसे बचने के लिए आपको की चीजों का ध्यान रखना चाहिए। नीचे दिए गए उपायों को अपनाकर आप अपने बालों को प्रदूषण से मुक्त रख सकते है।

कैस्टर ऑयल और अंडा
आपको बता दें कि आपके बालों की सुरक्षा के लिए आपको कैस्टर ऑयल और अंडे का सहारा लेना चाहिए। आपको इसके लिए एक चम्मच कैस्टर ऑयल और एक चम्मच अंडा मिलाकर एक पेस्ट तैयार करना है और इसको बालों में लगाना है। इसको बालों में 15 से 20 मिलट लगाने के बाद इसको साफ पानी से धोना है।

गर्म तेल से मालिश
आपके बालों को प्रदूषण से बचाकर स्वस्थ रखने के लिए आपको सप्ताह में एक बार गर्म तेल से मालिश जरूर करनी चाहिए। आपको मसाज के बाद गर्म पानी में तौलिया भिगोकर बालों में लपेटना है और अगले दिन बालों को धोना है। इससे आपके बालों प्रदूषण का कोई असर नहीं पड़ेगा।



Click it and Unblock the Notifications