Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
चेहरे की रंगत संवार सकता है केले का छिलका, ऐसे करें यूज़
केला खाने के बाद आप उसके छिलके को फेक देती होंगी? लेकिन इस बार ऐसी गलती ना करें क्योंकि केले का छिलका स्किन के लिये काफी फायदेमंद है।
जी हां, आप चाहे आदमी हों या फिर औरत, केले का छिलका त्वचा पर कई तरह से काम आ सकता है। केले का छिलका आपकी रंगत को बदल सकता है, झुर्रियों को मिटा सकता है और स्किन को चमकदार और खूबसूरत बना सकता है।
अगर आपको स्किन से संबन्धित कोई दिक्कत हो तो आप केले के छिलके का आराम से प्रयोग कर सकते हैं।

झुर्रियों और एजिंग स्किन का सफाया करे
अगर आपकी स्किन समय से पहले मुर्झा रही है तो, सबसे पहले केले के छिलके को ग्राइडर में पीस लीजिये। अच्छा होगा कि आप दो केले के छिलके लें। फिर इसमें एक अंडा मिला लें और चम्मच से मिक्स कर लें। फिर इसे चेहरे पर लगा कर 20 मिनट इंतजार करें। उसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

पिंपल्स और उसके मार्क दूर करने के लिये
आप चाहें तो पिंपल के दाग को दूर करने के लिये सीधे तौर पर केले के छिलके को गाल पर रगड़ सकती हैं। या फिर केले के छिलके को धो कर अंदर की ओर शहद लगा कर उससे चेहरे की मसाज कर सकती हैं। एक बार यह विधि पूरी होने पर कुछ मिनट तक चेहरा सूखने दें और फिर धोएं।

स्किन ब्राइटनिंग और ग्लो पैदा करने के लिये
आप केले के छिलके को स्क्रब की तरह यूज कर सकती हैं। इसके लिये एक कटोरी में केले का छिलका 1 पीस, ओटमील पावडर 2 टीस्पून, पावडर शुगर 2 टीस्पून, कच्चा दूध 1 टीस्पून ले कर मिक्स में पीस लें। अब इस स्क्रब से चेहरे तथा बॉडी पर स्क्रब करें। फिर 30 मिनट बाद चेहरा धो लें।

ड्राई स्किन के लिये
इस पैक को बनाने के लिये आपको दो सामग्रियों की जरुरत होगी- केले के छिलके और नींबू की। केले के छिलके और नींबू के रस को ब्लेंडर में डाल कर पीसें। फिर इसे मिक्स कर के चेहर पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें।

ऑइली स्किन के लिये
इस पैक को बनाने के लिये केले का छिलका, बेकिंग पावडर और पानी चाहिये। पहले छिलके को ग्राइंडर में पीस लें और फिर उसमें एक टीस्पून बेकिंग पावडर और पानी मिलाएं। फिर इसे स्किन पर लगाएं और सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
