Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
सूखी स्किन के लोग कैसे करें मेकअप, जानिए ये आसान से टिप्स
हर किसी की स्किन एक तरह की नही होती है। इसके लिए कई लोगों कई तरह की समस्याओं से झूझते रहते है। आपकी स्किन पर निर्भर करता है कि आप किस तरह से अपने स्किन को मेकअप के लिए तैयार करते है।
क्योंकि ये आपको नुकसान भी कर सकता है। अगर आपकी त्वचा सूखी है तो आपके मेकअप करने का तरीका अलग होना चाहिए। आप तैलीय त्वचा वाली महिलाओं की तरह मेकअप नहीं कर सकती क्योंकि आपकी त्वचा सूखी है तथा आपकी त्वचा को चमकदार और सुन्दर बनने के लिए अतिरिक्त नमी की आवश्यकता होती है।
सूखी त्वचा वाली महिलाएं आमतौर पर त्वचा फटने की शिकार होती हैं। आज आपको बताएंगे कि अगर आपकी स्किन सूखा है तो आपको मेकअप के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
इससे आपको स्किन संबंधी समस्याएं नहीं होगी। आइए जानते है कुछ मेकअप टिप्स को आपकी स्किन के लिए जरूरी है और कई समस्याओं से बचाएंगी।

तरल पदार्थ प्रयोग करें
अगर आपकी स्किन सूखी है तो आपको मेकअप के दौरान तरल चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आप कोई मॉस्चराइजर या करल फाउंडेशन का प्रयोग कर सकते है। आप ऐसे में ऐसे साबुन का प्रयोग करें तो कि तरल हो। आप बी बी क्रीम का प्रयोग भी कर सकते है। ये आपकी स्किन के लिए अच्छा है।

सूखें होठों की देखभाल
आपको बता दें कि आपके सूखे होठों के लिए सबसे फायदेमंद होता है लिप बाम। आपको इसका इस्तेमाल करना चाहिए। हफ्ते में कम से कम एक बार होंठों को एक्सफोलिएट करें। आप चाहें तो आप शदह और चीनी का प्रयोग भी कर सकते है। इससे आपके होठों में नमी बनी रहेगी।

पाउडर का प्रयोग ना करें
आपकी त्वचा अगर सूखी है तो आपको मेकअप के दौरान पाउजर का सेवन नहीं करना है। ऐसा करने से आपकी त्वचा और भी रूखी हो सकती है। इसलिए अगर आपके चेहरे के कुछ भाग अगर ऑयली है तो आप इनमें इसका इस्तेमाल कर सकते है।

फेस पॉलिशर प्रयोग करें
अगर आप मेकअप करती है और वो जल्दी से उतरने लगता है तो आपको इसके फेस पॉलिशर का प्रयोग करना है। ऐसा करने से आपका मेकअप सूखी त्वचा में भी जल्दी नहीं उतरता है।

नमी
सूखी त्वचा वाले लोगों के लिए नमी की आवश्यकता होती है। इससे त्वचा का प्राकृतिक सूखापन संभल जाता है। लोशन के बदले कोई गाढ़ी क्रीम प्रयोग में लाएं जो सूखी त्वचा के लिए बनाई गयी हो। इस तरह से आप अपनी त्वचा में नमी ला सकते है।

स्क्रब का प्रयोग करें
अगर आपकी त्वचा सूखी है तो आपको स्क्रब का प्रयोग जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी मरी हुई कोशिकाओं में जान पड़ जाती है। ऐसा करने से आपकी त्वता समान टोन में आ जाती है। इसलिए स्क्रबर का प्रयोग करें।

उंगलियों का प्रयोग ना करें
आपको ये ध्यान रखें कि अगर आपको त्वचा सूखी है तो आपको मेकअप करते समय उंगलियों का प्रयोग नहीं करना है। आपको इसे फैलाने के लिए किसी कपड़े या रुई का इस्तेमाल करना चाहिए।

8 घंटे में दुबारा करें मेकअप
आपकी सूखी त्वचा में 8 घंटे के बाद मेकअप का असर खत्म हो जाता है। आपको ऐसे में फिर से मेकअप करना है क्योंकि इतने समय में आपका मेकअप खराब हो जाता है। और आपकी त्वचा बेजान हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
