Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
चेहरे पर करती हैं नींबू का प्रयोग तो जरुर पढें इसे
कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि नींबू के इस्तेमाल से कुछ लोगों में रैशेज़ पड़ने और जलन होने की समस्या भी देखी गई है और इसके पीछे मुख्य वजह, लोगों की अलग-अलग प्रकार की त्वचा का होना होता है।
नि:संदेह आपने अपनी त्वचा को दमकाने के लिए बेसन और हल्दी से बने कई फेसपैक को ट्राई किया होगा और कई बार अपने चेहरे को सलाह के अनुसार, कच्चे दूध से भी धुला होगा।
लेकिन क्या आपने कभी नींबू का इस्तेमाल, त्वचा को सुंदर बनाने के लिए किया है। अगर नहीं तो आप कर सकती हैं। लेकिन इस बारे में कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि नींबू के इस्तेमाल से कुछ लोगों में रैशेज़ पड़ने और जलन होने की समस्या भी देखी गई है और इसके पीछे मुख्य वजह, लोगों की अलग-अलग प्रकार की त्वचा का होना होता है।
चूँकि, नीबू की प्रकृति अम्लीय होती है, ऐसे में यह त्वचा पर विपरीत प्रभाव भी डाल देता है। अगर आपको नींबू के रस से एलर्जी हो तो इसका इस्तेमाल बिल्कुल न करें।

नींबू, अम्लीय होता है:
नींबू का पीएच मान बहुत कम होता है यानि उसमें अम्लीय गुण अधिक होता है। ऐसे में उम्मीद कहीं ज्यादा है कि आप चेहरे के जिस हिस्से का उपचार करें वो ठीक होने के बजाय धब्बे और चकत्तेदार हो जाएं। कई लोगों को नींबू को चेहरे पर लगाने के बाद लाल चकत्ते भी पड़ जाते हैं और खुजली होने लगती है।

आपको बता दें कि नींबू में फोटोसिंथेसाइजिंग कम्पाउंड होते हैं जो धूप में त्वचा को यूवी किरणों के प्रति अधिक संवेदनशील बनाते हैं। जिसकी वजह से चेहरे पर पिग्मेंटेशन भी हो सकता है।
इससे बेहतर होगा कि आप हर सुबह एक कप पानी में नींबू को निंचोड कर पी लें। इससे आपका शरीर डिटॉक्सीफाई हो जाएगा।
नींबू का इस्तेमाल करने से पहले इन बातों को ध्यान में रखें:
1. अगर आप नींबू का इस्तेमाल अपनी त्वचा को सुंदर बनाने के लिए करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अपनी त्वचा का प्रकार जानना बेहद जरूरी है।
2. अगर त्वचा ड्राई या फ्लैकी है तो इसका इस्तेमाल न करें। इस्तेमाल से पहले चेहरे को नम कर लें। चेहरे पर दाने या कील-कील-मुहांसे होने पर भी आप इसका इस्तेमाल न करें, वरना जलन हो सकती है।
3. नींबू से त्वचा हाईड्रेड हो जाती है इसलिए ये फायदेमंद साबित होता है।
4. गंदे हाथों से कभी भी इसे न लगाएं। अन्यथा आपको दाने हो सकते हैं या किसी प्रकार का संक्रमण भी हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
