Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
सर्दियों में चेहरे के लिए वरदान है ग्लिसरीन और गुलाबजल का टोनर

वैसे तो सभी जानते है कि सर्दियों में चेहरे पर गुलाबजल और ग्लिसरीन टोनर लगाने के कई फायदें है। यह टोनर सर्दियों में चेहरे पर ड्रायनेस को आने नहीं देता है, चेहरा की नमी बरकरार रखता है। जहां गुलाबजल चेहरे का पीएच लेवल मैंटेन रखने के साथ ही चेहरे के दाग धब्बे दूर कर चेहरे की रंगत बढ़ाता है वहीं ग्लिसरीन आपके चेहरे का रुखापन दूर रख आपको हाइड्रेट रखता है।
गुलाब जल ग्लिसरीन मेकअप करने, मेकअप उतारने से लेकर मेकअप से होने वाले मुहांसों, दाग-धब्बों के निवारण में इस्तेमाल किया जाता है।
गुलाबजल व ग्लिसरीन से कई तरह के सौन्दर्य प्रसाधन बनाये जाते हैं। ग्लिसरीन और गुलाबजल दोनों के मिश्रण का सही इस्तेमाल और फायदे विस्तार इस प्रकार से हैं। आइए जानते है कि खूबसूरत कोमल चेहरे के लिए गुलाबजल और ग्लिसरीन कैसे फायदेमंद है।

रूखी शुष्क त्वचा :
गुलाबजल व ग्लिसरीन को मिलाकर चेहरे पर धीरे-धीरे रोज रगड़ने से रूखी शुष्क त्वचा को निखारने में सहायक है। यह प्रक्रिया सोने से पहले 5 - 7 मिनट के लिए करनी चाहिए।

त्वचा के लिए :
गुलाबजल व ग्लिसरीन को सप्ताह में 2 दिन लगाने से त्वचा की कोशिकाओं में नई जान आ जाती है। और त्वचा के छिद्रो में अन्दर जमने वाला मैल आसानी से मलने पर बाहर आ जाता है। त्वचा रोमछिद्रों को साथ करने में ग्लिसरीन गुलाबजल मिश्रण मालिस फायदेमंद है।

झुरियां हटाने के लिए
गुलाबजल व ग्लिसरीन त्वचा पर हल्का रगड़ने से चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। क्योंकि इसमें एन्टी एजिंग गुण पाए जाते है कि जोकि चेहरे पर झुरियां पड़ने से रोकते हैं। चेहरा उम्र के हिसाब से कफी यंग व सुन्दर लगती है।

दाग-धब्बे हटाने के लिए
त्वचा को ढीलापन व रूखेपन को दूर करने का गुलाबजल व ग्लिसरीन एक खास समान्तर बनाने में दवा का काम करता है। गुलाबजल व ग्लिसरीन चेहरे में नेचुरल निखार लाने में सहायक और चेहरे त्वचा से दाग-धब्बे दूर करने में सक्षम है। गुलाबजल व ग्लिसरीन चेहरे पर बने मुहांसे के रोम छिद्र को ब्लेक-स्पोट होने से बचाता है। त्वचा को नेचुरल चिकनाई व खिला-खिला बनाने में सहायक है।

स्किन बनाएं हेल्दी
ग्लिसरीन गुलाब जल मिश्रण मेकअप करने और बाद में मेकअअप उतारे में इस्तेमाल करें। ग्लिसरीन गुलाब जल मिश्रण मेकअप से होने वाले त्वचा विकारों को दूर रखने में सहायक है। ग्लिसरीन गुलाब जल मिश्रण एक तरह से त्वचा को साथ करता है। ग्लिसरीन गुलाब जल मिश्रण ब्यूटी पार्लर - सैलून में ब्यूटी मेकअप करने में इस्तेमाल किया जाता हैं। ग्लिसरीन गुलाब जल एक तरह से स्वस्थ

एंटी एजिंग गुण
इस तरह सप्ताह में 4-5 बार चेहरे पर गुलाबजल व ग्लिसरीन के मिश्रण से अवश्य हल्की-हल्की मालिश 5-7 मिनट तक करें, ज्यादातर यह प्रक्रिया रात को सोने से पहले करें, क्योंकि गुलाबजल व ग्लिसरीन में पाये जाने वाले एन्टी एजिंग रोधक गुण दिन की जगह रात को ज्यादा असर करते हैं।

ऐसे बनाएं ये टोनर
एक या डेढ़ कप गुलाब जल में एक चौथाई कप ग्लिसरीन मिलाकर एक बोतल में भरकर रख दें। अब इसे अच्छे से मिलाकर लगाएं। इसे लगाने से पहले आप इसे कलाई पर लगाकर देखे कि कहीं आपको जलन या खुजली तो नहीं हो रही है। अगर ऐसा है तो आप इसे न लगाइएं। इसके अलावा बेहतर रिजल्ट के लिए जिन लोगों की स्किन ज्यादा सेंसेटिव नहीं है तो वो इसमें एक या दो नींबू काटकर नींबू का रस भी मिला सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
