Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गोरे चेहरे से पिगमेंटेशन दूर करने में असरदार ये घरेलू नुस्खे
झाइयों को दूर करने के लिये कई प्रकार के घरेलू उपचार हैं जिनका नियमित प्रयोग करने से आप इनसे मुक्ती पा सकते हैं।

यदि आप गोरी हैं और आपके चेहरे पर झाइयां हैं तो आप खुद ही समझ सकती हैं कि आप पर क्या बीतती होगी। झाइयों से लगभग हर कोई परेशान है क्योंकि यह देखने में बहुत ही भद्दी लगती हैं।
पिगमेंटेशन यानी की झाइयां खराब स्वास्थ्य की वजह से तो होती ही है लेकिन साथ में यह तेज धूम में निकलने से भी हो जाती है।
झाइयों को दूर करने के लिये कई प्रकार के घरेलू उपचार हैं जिनका नियमित प्रयोग करने से आप इनसे मुक्ती पा सकते हैं।
चेहरे के पैच चाहे वह मुंहासे से हुए हों या फिर झाइयों से, आइये देखते हैं कुछ कि वह कैसे मिट सकते हैं।

नींबू
नींबू में सिट्रिक एसिड होता है जो कि प्राकृतिक ब्लीच का काम करता है। आप चाहें तो नींबू का चेहरे पर सीधे लगा सकती हैं। फिर इसे 15 मिनट छोड़ दें और फिर मुंह धो लें।

आलू
आलू में गहरे निशानों को दबाने का गुण होता है। आलू को घिस कर उसका रस निकालें और उसे थोडे से नींबू के रस के साथ मिला कर डार्क एरिया पर लगाएं। फिर 30 मिनट के बाद चेहरे को धो लें।

हल्दी
1 टी स्पून हल्दी में 1 चम्मच नींबू डाल कर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और चेहरे को 20 मिनट के बाद धो लें। यह एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरा है।

पपीता
पपीता स्किन टोन को निखारता है। यह डेड स्किन को हटा देता है और चेहरे पर साफ लुक देता है।

एप्पल साइडर वेनिगर
एप्पल साइडर वेनिगर और पानी को एक मात्रा में मिलाइये। फिर इसे चेहरे पर रूई से लगाइये। 2-3 मिनट के बाद चेहरे को धो लीजिये।

एलोवेरा जैल
एलोवेरा से डेड स्किन हटती है और फिर निखार आता है। आपको बस सोने से पहले फ्रेश एलोवेरा जैल चेहरे पर लगाना है।

लाल प्याज
इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी होता है। आप इसके जूस को सीधे तौर पर स्किन पर लगा सकती हैं। फिर 10 मिनट के बाद चेहरे को धो लें।

बादाम
इसमें ढेर सारा विटामिन ई होता है जो कि डार्क स्पॉट को साफ करता है। आप बस रात में 5 बादाम को पानी में भिगो दीजिये और सुबह पीस कर पेस्ट बना लीजिये। आप चाहें तो उसमें नींबू का रस भी मिक्स कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
