Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जानिये अपनी स्किन को सर्दियों के लिये कैसे तैयार करें
कभी सोंचा है कि इन दिनों आपकी स्किन इतनी रूखी रूखी क्यूं नज़र आने लगी है? ऐसा इसलिये हो रहा है क्योंकि मौसम ठंडा होने लगा है और सर्दियां नज़दीक आने लगी है।
ऐसे में जब बाहर की हवा रूखी और ठंडी होती है, तो जो आपके शरीर का पानी हेाता है वह काफी जल्दी सूख जाता है जिससे स्किन रूखी, टाइट और छिलने लगती है।
सर्दियों में हमारी स्किन को नमी सोखने में काफी परेशानी होती है। इसलिये आपको चाहिये कि आप सर्दियों से जुड़ी स्किन केयर अपनी से करना शुरु कर दें, जिससे आगे चल कर आपको कोई दिक्कत ना आए।
इस मौसम में देर तक नहाने से बचना चाहिए। साथ ही साबुन का प्रयोग कम से कम करना चाहिए और स्क्रब का प्रयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
सर्दी के मौसम में त्वचा को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में त्वचा को कोमल बनाए रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। हम आपको बता रहे हैं सर्दियों में कैसे रखें करें अपनी त्वचा की देखभाल।
साबुन का इम इस्तेमाल करें
साबुन कम इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि साबुन त्वचा की शुष्कता को और बढ़ा देता है। बाजार में ऐसे भी साबुन उपलब्ध हैं जो ऑइल बेस्ड होते हैं, आप उनका प्रयोग करें।

चेहरे की नमी बनाए रखने के लिये
चेहरे की नमी को बनाए रखने के लिये नियमित रूप से कोकोआ बटर, दूध की मलाई, मक्खन, कोल्ड क्रीम, मॉइश्चराइजर आदि से मालिश करती रहें। इससे त्वचा की नमी खोएगी नहीं और बरकरार रहेगी।
सही आहार लें
आपको इन दिनों ऐसी डाइट लेनी चाहिये जिसमे ओमेगा 3 फैटी एसिड हो। इसके साथ ही मुठ्ठीभर मेवे रोज़ खाने चाहिये क्योकि इनमें विटामिन ई पाया जाता है। यह अंदर से आपके शरीर को और स्किन को पोषण पहुंचाएगा। काजू और बादाम तो आपको रोज ही लेने हैं साथ में काशिा करें कि घी और बटर भी खाएं।

गरम पानी से नहाने से बचें
इस मौसम में ज्यादा देर गरम पानी से ना नहाएं। स्नान करते समय पानी में कुछ बूँदें बेबी ऑइल, ऑलिव ऑइल या बॉडी ऑइल भी डालें। इससे त्वचा हर वक्त मुलायम बनी रहेगी और फटेगी नहीं। आप चाहें तो स्टीम बाथ भी ले सकती हैं।

रूखा फेस पैक ना लगाएं
मुल्तानी मिट्टी या ऐसे फेस पैक जो स्किन को ड्राई बनाते हैं, उसे ना लगाएं। इसके बदले क्लीजिंग मिल्क और ऐसे पैक लगाएं जिनमें तेल मिला हो।
नारियल या सरसों के तेल से मालिश
रोज़ नहाने के पहले और बाद में अपने शरीर की अच्छी तरह से तेल की मालिश करे। अगर तेल सरसों या नारियल का है तो और भी अच्छी बात है। तेल की मालिश करने के बाद 15-20 मिनट तक धूप सेंकना और भी फायदेमंद रहता है। ऐसा करने से त्वचा की नमी बनी रहेगी।
ढेर सारा पानी पिएं
जब स्किन से नमी छिनती है तो हमारी त्वचा रूखी हो जाती है। इसलिये हमेशा त्वचा को हाईड्रेट रखें। इसके लिये आपको दिन में कम से कम 3 लीटर पानी पीना होगा।

मॉइस्चराइजर लगाना ना भूलें
नियमित शरीर पर मॉइस्चराइजर लगाएं। ऐसा माइस्चाराइजर लगाएं जिसमें तेल मिला हो ना कि वह वॉटर बेस हो। उदाहरण के तौर पर आप नाइट क्रीम का प्रयोग कर सकती हैं। यदि स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है तो ऐसा मॉइस्चराइजर लगाए जिसमें लैक्टिक एसिड मिला हो। अपनी स्किन को हफ्ते में एक बार स्क्रब करना ना भूलें। आप पपीते या पाइनएप्पल से स्क्रब तैयार कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
