Latest Updates
-
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन?
इन तरीको से दूर करें मुंह, नाक और ठुड्डी के आसपास का कालापन
हम भारतीय महिलाओं को कुछ विशेष प्रकार की त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे मुंह, नाक और ठोड़ी के आसपास के भाग का काला होना।
हम भारतीय महिलाओं को कुछ विशेष प्रकार की त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे मुंह, नाक और ठोड़ी के आसपास के भाग का काला होना। हमने अन्य देशों की महिलाओं में इस प्रकार की समस्या नहीं देखी। परन्तु सौभाग्य से इसे दूर करने के लिए हमारे पास कई तरीके हैं। इस भागों के आसपास की त्वचा का रंग गहरा होने पर बिना मेकअप के बाहर जाना मुश्किल होता है।
और नि:संदेह सरल मेकअप भी थोडा फीका लगता है क्योंकि यदि आपके चेहरे पर विभिन्न रंग के शेड्स हैं तो एक ही फाउंडेशन पूरे चेहरे को कवर नहीं कर सकता।
आप त्वचा को उजला बनाने वाले विभिन्न तरीकों को अपना सकती हैं और हमेशा की तरह हम आपको घरेलू उपचार बता रहे हैं क्योंकि इन उपचारों से अन्य कई लाभ भी होते हैं। अत: मुंह, नाक और ठोड़ी के आसपास की त्वचा को उजला बनाने के लिए तरीकों के बारे में आगे पढ़ें।

1. एलो वेरा जैल:
मुंह और नाक के आसपास की त्वचा का रंग गहरा होने का मुख्य कारण यह है कि इन भागों को उचित मॉस्चराइजेशन (नमी) नहीं मिलता। एलो वेरा जैल त्वचा को नमी प्रदान करता है। इसके अच्छे परिणाम के लिए इसे ओवरनाइट क्रीम की तरह उपयोग में लायें।

2. धूम्रपान न करें:
धूम्रपान करने से होंठ तथा इसके आसपास की त्वचा का रंग गहरा हो जाता है। इससे आपकी त्वचा बेजान दिखने लगती है। अत: धूम्रपान न करें और हो सके तो यह आदत छोड़ दें। भले ही फेफड़ों के लिए नहीं पर कम से कम त्वचा के लिए।

3. बेसन और दूध:
गहरी त्वचा के लिए यह एक पुराना उपचार है। इससे मृत त्वचा निकल जाती है और आपकी त्वचा चमकदार और साफ़ दिखती है। तो यदि आप चेहरे का रंग एकसमान करना चाहते हैं तो बेसन और दूध मिलाकर चेहरे पर रगड़ें।

4. हल्दी:
मुंह और ठोड़ी के आसपास की त्वचा का रंग निखारने के लिए हल्दी को दही या दूध के साथ मिलाकर लगाया जा सकता है। यह भी के प्राचीन उपचार है। इससे आपकी त्वचा में चमक आती है और क्योंकि हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं अत: यह त्वचा के गहरे रंग की समस्या का जड़ से इलाज करती है।

5. विटामिन ई ऑइल:
विटामिन ई ऑइल त्वचा को नमी प्रदान करता है और त्वचा के गहरे रंग की समस्या को भी काफी हद तक ठीक करता है। रोज़ रात को सोने से पहले विटामिन ई युक्त ऑइल से त्वचा के उन भागों पर मसाज करें जहाँ आप सोचते हैं कि इसकी आवश्यकता अधिक है।

6. रेटिनॉल क्रीम्स:
रेटिनॉल क्रीम्स उन लोगों के लिए अच्छी है जिनकी उम्र अधिक है। यह पुरानी त्वचा को निकाल देती है और नई तथा स्वस्थ त्वचा को सामने लाती है। और इसलिए इस क्रीम का उपयोग आप अपने मुंह, नाक और ठोड़ी के आसपास के भागों की गहरे रंग की त्वचा को उजला बनाने के लिए कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
