Latest Updates
-
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद -
International Yoga Day 2026 Quotes: योग दिवस पर इन 30+ कोट्स के जरिए प्रियजनों को दें स्वस्थ रहने का संदेश -
Tandoor Style at Home Paneer Tikka Recipe: अब घर पर पाएं होटल जैसा स्मोकी स्वाद -
Yoga Day 2026 Wishes In Sanskrit: नित्यं योगाभ्यासः...इन संस्कृत संदेशों से अपनों को दें योग दिवस की बधाई -
Father's Day 2026: किसी ने छोड़ी स्मोकिंग, तो कोई निभाता है नैपी ड्यूटी, ये हैं बॉलीवुड के Super Dads -
Simple Aromatic Peas Pulao Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा खिला-खिला मटर पुलाव -
International Yoga Day 2026: रोजाना योग करने से मिलेंगे ये 10 जबरदस्त फायदे, तन और मन रहेगा स्वस्थ -
Jamai Sasthi 2026: दामाद की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है व्रत, जानें जमाई षष्ठी का महत्व और मनाने का तरीका -
5 Minute Protein Masala Omelette Recipe: झटपट बनाएं होटल जैसा टेस्टी और हेल्दी नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 20 June 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग
घर बैठे फूलों से बनाएं फेस पैक
क्या आपने कभी सोचा है कि आप अपनी स्किन केयर ट्रीटमेंट में फूलों का इस्तेमाल भी कर सकती हैं? आमतौर पर फूलों को इस्तेमाल करने का सबसे आसान और सामान्य तरीका है गुलाबजल। लेकिन आप चाहें तो फूलों से फ्रेश फेस पैक भी बना सकती हैं।
आपको मार्केट में ये फूल मिल जाएंगें या फिर आप अपने घर के बगीचे से भी फूल तोड़ सकती हैं। ये फूल आपको खूबसूरत त्वचा पाने में मदद करते हैं।

फूलों से बने ये फेस पैक बनाने में आपको थोड़ा समय लग सकता है इसलिए बेहतर होगा कि आप इसे वीकएंड या छुट्टी वाले दिन ही आराम से बनाएं।
आज हम आपको फूलों से बनने वाले पांच खास फेस पैक की विधि के बारे में बता रहे हैं। इन्हें लगाने के बाद आपको खुद ही अपनी त्वचा में बदलाव नज़र आने लगेगा।

1. हिबिस्कस फ्लॉवर फेस पैक
सामग्री
- एक चम्मच हिबिस्कस पाउडर
- एक चौथाई चम्मच ब्राउन राइस का आटा
- एक चम्मच दही
- एक चम्मच ताजा एलोवेरा जैल
- एक कटोरी
- 10-15 ताज़ी गुलाब के फूल की पंखुडियां
- एक चम्मच ताज़ा शहद
- एक चम्मच दही
- एक छोटा चम्मच गेंदे के फूल की पंखुडियों का पेस्ट
- आधा चम्मच दही
- आधा चम्मच चंदन पाउडर या पेस्ट
- मिक्सर ग्राइंडर
- एक छोटी कटोरी
- 20-25 ताज़े चमेली के फूल
- एक चम्मच शहद
- मिक्सर
- एक छोटी कटोरी
- कमल के फूल की 10 पंखुडियां
- आधा छोटा चम्मच कच्चा दूध
- बादाम के तेल की कुछ बूंदें
- मिक्सर
- एक छोटी कटोरी
विधि
- हिबिस्कस फेस पैक लगाने से एक सप्ताह पहले आपको इसे बनाना पड़ेगा। ताज़े हिबिस्कस के फूल लें और उसे एक ट्रे में रख दें। रोज़ दोपहर को इन फूलों को धूप में रख दें। एक सप्ताह के बाद हिबिस्कस के ये फूल सूख जाएंगें। सूखे हुए इन फूलों को ग्राइंडर में पीसकर पाउडर बना लें।
- कटोरी में हिबिस्कस पाउडर और ब्राउन राइस आटा डालें। आप चाहें तो बाद के लिए इन दोनों चीज़ों को स्टोर करके भी रख सकती हैं।
- अब इसमें दही और एलोवेरा जैल मिलाएं और इन सभी चीज़ों का अच्छी तरह से मिक्स करें।

2. गुलाब, शहद और दही का फेस पैक
सामग्री
विधि
- गुलाब, शहद और दही का ये फेस पैक तैयार करने के लिए आपको सिर्फ ताज़ा गुलाब की पंखुडियों की जरूरत है। एक घंटे के लिए गुलाब के फूलों की पंखुडियां पानी में भिगो दें।
- गुलाब के फूलों की पंखुडियों को ग्राइंडर में डालकर पीस लें और इनका पेस्ट बना लें।
- अब गुलाब के फूलों की पंखुडियों का पेस्ट एक कटोरी में निकालें और उसमें एक-एक करके दही और शहद डालें।
- गुलाब के फूलों की पंखुडियों के पेस्ट में शहद और दही मिलाएं। पेस्ट को थोड़ा गाढ़ा ही रखें।
- अब आप इस फेस पैक को चेहरे पर लगा सकती हैं।


3. गेंदे के फूल का फेस पैक
सामग्री
विधि
- सबसे पहले ब्लेंडर में कुछ गेंदे के फूल की पंखुडियां डालें और उसमें कुछ बूंदे पानी की डालकर इन्हें ब्लेंड कर लें।
- कटोरी में गेंदे के फूल का पेस्ट डालें और उसमें दही और चंदन पाउडर या पेस्ट मिक्स करें। इनकी सही मात्रा का भी ध्यान रखें।
- सभी चीज़ों को अच्छी तरह से मिक्स करें और फेस पैक बना लें।
- अगर आपको ये पैक थोड़ा सूखा लग रहा है तो आप इसमें गुलाबजल की कुछ बूंदें भी डाल सकती हैं।
- अब इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।

4. चमेली फेस पैक
सामग्री
विधि
- मिक्सर में चमेली के फूलों की पंखुडियां डालें और कुछ बूंद पानी डालकर उसे पीस लें।
- एक कटोरी में चमेली के फूलो से बना पेस्टं डालें और उसमें शहद मिलाएं। आप चाहें तो शहद के बिना भी ये फेस पैक तैयार कर सकती हैं।
- इन सब चीज़ों को अच्छी तरह से मिक्स करें और फिर चेहरे पर लगा लें। संवेदनशील और जली हुई त्वचा पर भी ये फेस पैक अपना कमाल दिखाता है।

5. कमल फेस पैक
सामग्री
विधि
कमल के फूल की पंखुडियों को तोड़कर मिक्सर में डालें और इसमें कच्चे दूध भी डालें। इन दोनों चीज़ों को पीसकर पेस्ट बना लें। अगर आपको ये पेस्ट थोड़ा गाढ़ा लगे तो आप इसमें आवश्यकतानुसार कच्चा दूध और मिला सकती हैं। अगर दूध ज्यादा हो जाए तो इसमें कमल के फूलो से बना पेस्ट और डाल सकती हैं।
- एक कटोरी में इस पेस्ट को निकाल लें।
- अब इसमें बादाम तेल की कुछ बूंदें डालें। कमल के फूल से बना ये फेस पैक चेहरे पर लगाने के लिए तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications