Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
सर्दियों में स्किन की हर समस्याओं से छुटकारा दिलाएगी भाप थेरेपी

सर्दियों के कदम रखते ही आपकी स्किन से संबंधित कई सारी समस्याएं पैदा हो जाती है। इसके लिए आपको काफी संभलकर रहना पड़ता है। आपको बता दें कि अपनी स्किन को सुरक्षित रखने के लिए वैसे तो आप बहुत से काम करते हो पर आपको भाप के फायदों के बारे में शायद ही पता होगा।
इसके कितने फायदे होते है अगर आपको पता चल जाए तो आप सर्दियों में अपनी स्किन को लेकर चिंतामुक्त हो सकती है। भाप नाक के जरिए हमारी बॉडी में जाकर गर्मी पैदा करती है और शरीर में मौजूद खराब बैक्टीरिया खत्म होते है।
इससे हेल्थ संबंधी की प्रॉबल्म भी दूर होती है। भाप लेने के कई ब्यूटी फायदे भी है। आज आपको सर्दियों में भाप से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगें।
आपकी स्किन को पूरी तरह से ये अच्छी रखती है और कई समस्याओं को आपके पास नहीं आने देती है। आइए जानते है इसके फायदे।

इस तरह से करें भाप का इस्तेमाल
आपको इसके लिए सबसे पहले 3 या 4 गिलास पानी लेना है और उसको किसी भी बर्तन में डालकर गर्म कर लेना है। जब इसमें से भाप निकलने लगे तो आपको किसी तौलिए को सिर पर ओढ़कर इसकी भाप लेना है। इस तरह से आप इस थेरेपी का इस्तेमाल कर सकते है। आपको ये प्रक्रियां सप्ताह में कम से कम 3 बार तो अवश्य करनी है।

सूखी त्वचा से राहत
आपको तो बता ही होगा की सर्दियां आते ही लोगो के हाथ पैर और चेहरा ड्राई हो जाता है जो कि आपकी सुंदरता को कम करता है। आपको इसके लिए भाप का सहारा लेना चाहिए। भाप से आप इस समस्या से पूरी तरह बच सकती है। ये आपके लिए सर्दियों में अच्छी थेरेपी है।

स्किन ग्लो करेगी
आपकी स्किन सर्दियों में बिल्कुल बेजान सी लगने लगती है इसके लिए आप कई तरह के बाजारू प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है जो कि आपकी स्किन के लिए सही नहीं है। आपको स्टीम थेरेपी लेनी है इससे आपके चेहरे से खराब सेल्स हटते है और आपका चेहरा ग्लो करने लगता है।

पिंपल्स की समस्या से आराम
आपको अगर पिंपल्स की समस्या रहती है तो आपको घबराना नहीं है। आपको इसके लिए बस सर्दियों में स्टीम लेनी है। ऐसा करने से आपकी स्किन से मुहासों की समस्या दूर हो जाती है और आपको इससे छुटकारा मिलता है। आपको इस प्रक्रियां को सप्ताह में 3 से 4 बार तो जरूर करना है।

ब्लैक हेड्स
सर्दियों में अगर आपको ब्लैक हेड्स की समस्या हो जाए तो आपको इसके लिए बिल्कुल भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आपको इससे बचने के लिए बाजार के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करना है। आपको बता दें कि आपको स्टीम लेनी है जिससे आपकी समस्या कम होगी और इसके तुरंत बाद आपको स्क्रब से अपना चेहरा साफ करना है। ऐसा करने से आपके स्किन से ब्लैक हेड्स की समस्या खत्म हो जाएगी।

चेहरे के बैक्टीरिया
आपके चेहरे की पूरी प्रोटक्शन के लिए आपको बैक्टीरिया ले बचना बहुत जरूरी है। आपको बता दें कि आपके चेहरे से इन खतरनाक चीजों भाप निकालने में मदद करती है। आपको इसका प्रयोग जरूर करना चाहिए।

स्किन बनाएं गोरी
आपको स्किन को गोरा करना है तो आप सर्दियों में भाप जरूर लें इससे आपके स्किन के दाग और धब्बे कम हो जाते है और आपकी स्किन गोरी बनती है।



Click it and Unblock the Notifications
