Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
नाक से ब्लैकहेड्स हटाने का घरेलू तरीका

ब्लैकहेड्स की समस्या हर तरह की स्किन को होती है फिर चाहे वह ऑयली स्किन हो या फिर ड्राई स्किन। ब्लैक हेड और वाइट हेड दो रूपों में चेहरे पर दिखाई देते हैं। आमतौर पर यह नाक, गर्दन, पीठ, चेस्ट और माथे पर ज्यादा होते हैं। हार्मोनल डिसऑर्डर के कारण भी कई लोगों को ब्लैकहेड्स की समस्या होने लगती है।

इसका मुख्य कारण तेल ग्रन्थियों से तेल का ज्यादा निकलना, रोमछिद्र का बंद होना और ब्लैकहेड्स का बनना है। कुछ अन्य फैक्टर्स जैसे शरीर के हॉर्मोन्स में बदलाव, कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का अत्यधिक इस्तेमाल, स्किन की ठीक से देखभाल न करना, तनाव और जेनेटिक्स के कारण भी ब्लैकहेड्स की समस्या हो सकती है।
अब समस्या यह है कि इसे ठीक कैसे करें। वैसे तो बाजार में कई प्रोडक्ट है लेकिन वो इतने महंगे होते हैं जिन्हे रोज़ रोज़ इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसे प्राकृतिक उपाए बातएंगे जो आपको आपके किचन में ही मिल जाएंगे और आपकी जेब पर भी कोई असर नहीं होगा।

1. बेकिंग सोडा, नींबू का रस और कच्चा दूध:
ब्लैकहेड्स के इलाज में बेकिंग सोडा काफी कारगर पदार्थ है। यह स्किन से इम्पुरिटी जैसे डर्ट और कचरा साफ करने में मदद करता है। नींबू का रस पोर्स को कम करने में मदद करता है साथ ही त्वचा में चमक भी लाता है। कच्चे दूध में में विटामिन बी, अल्फा-हाइड्रोक्सी एसिड, कैल्शियम और अन्य एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं। यह त्वचा पर क्लेन्ज़र काम करता है।
विधि:
बेकिंग सोडा के दो बड़े चम्मच, नींबू का रस एक बड़ा चम्मच और कच्चे दूध के दो बड़े चम्मच लें। अब इन सब को अच्छे से मिला लें और अपने चहरे अच्छे से लगाएं। इसे 5 मिनट के लिए छोड़ दें फिर अपनी उँगलियों की मदद से चेहरे पर मालिश करें। फिर पानी से धो दें और चेहरे पर टोनर लगाएं। इसे हफ्ते में एक बार करें

2. ब्राउन शुगर, नींबू का रस और हनी:
ब्राउन शुगर प्राकृतिक हर्मेंट है, जो आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। जिससे डेड स्किन आसानी निकल जाती है और पोर्स साफ़ होजाते हैं जिससे ब्लैकहैड नहीं होते हैं। शहद में एंटीऑक्सिडेंट, एंटीसेप्टिक, और एंटी बेक्टेरियल गुण होते हैं जो ब्लैकहैड को हटाते हैं और त्वचा को पोषण देता है।
विधि:
ब्राउन शुगर का एक बड़ा चम्मच , नींबू का रस के दो चम्मच और शहद का एक बड़ा चम्मच लें। इन्हे अच्छे से मिलाएं और अपने चहरे पर लगाएं। अब 15 मिनट तक इससे अच्छे से मालिश करें और पानी से चेहरा धो दें। इसे हफ्ते में एक बार धोएं।

3. अंडे की सफेदी और हनी:
अंडे की सफेदी में लाइसोसिम होता है जिससे स्किन के पोर्स कम हो जाते हैं और स्किन की सतह पर अतिरिक्त तेल भी जमा नहीं हो पता है। यही नहीं अंडे की सफेदी में विटामिन और अमीनो एसिड होता हैं, जो त्वचा कोशिकाओं को फिर बनाने में मदद करता है।
विधि:
अंडे की सफेदी में एक चम्मच शहद मिलाएं और अपने चहरे पर अच्छे से लगाएं। और सूखने के बाद ठंडे पानी से धो दें। इसे रोज़ लगाएं आपकी स्किन साफ़ और चमकदार हो जायेगी।

4. चीनी और अंडे की सफेदी:
चीनी प्राकृतिक एक्सफ़ोलीएटर है जो त्वचा से मृत त्वचा को साफ़ करता है। चीनी में ग्लाइकोलिक एसिड होता है जिससे त्वचा पर अतरिक्त तेल नहीं जमा हो पता है।
विधि:
दो अंडे लें और उसकी सफेदी निकाल लें। अब उसे अच्छे से फेट लें और उसमें एक चम्मच चीनी मिलाएं। इस मिश्रण को अपने चहरे पर लगाएं और 5-10 मिनट के लिए अपनी उंगलियों से मालिश करें। अब इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर इसे ठंडा पानी से धो दें। इसे हफ्ते में 2-3 बार दोहराएं।

5. नमक और नींबू:
नमक भी स्किन को साफ करके ब्लैकहेड्स को ठीक करने में मदद करता है। इसके बारीक दाने त्वचा पर होने वाले ब्लैकहैड्स को अच्छे से साफ़ करते हैं।
विधि:
एक चम्मच नमक में एक चम्मच नींबू, और एक चम्मच पानी को मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने चहरे पर लगाएं और धीरे-धीरे इसे 5-10 मिनट के लिए अच्छे से मालिश करें। और फिर धो लें।

6. दालचीनी, नींबू का रस और हनी:
दालचीनी उन मसालों में से है जिनका प्रयोग गरिष्ठ भोजन बनाने के समय किया जाता है। इसमें एंटी बेक्टेरियल गुण होते हैं जिससे मुँहासे और ब्लैकहैड्स ठीक किये जा सकते हैं।
विधि:
दालचीनी का पाउडर बनाएं और अब इसमें शहद और नींबू का रस डालें और अच्छे से मिला लें। इसे त्वचा पर लगाएं और 10 से 15 मिनट तक छोड़ दें। त्वचा को धोने से पहले काले धब्बे वाले स्थानों पर अच्छे से मालिश करें ताकि इसे अच्छे से निकाला जा सके।

7. ओटमील, हल्दी और नींबू का रस:
स्किन को ब्लैकहेड्स से बचाए रखने के लिए ओटमील, हल्दी और नींबू का रस का मिश्रण काफी फायदेमंद होता है। ओटमील आपके काले धब्बे दूर करने में भी काफी कारगर सिद्ध होता है। हल्दी का प्रयोग कई सौन्दर्य उत्पादों में किया जाता है। इसकी जड़ भी काफी लाभदायक होती है, क्योंकि इसमें एंटीसेप्टिक के गुण भी होते हैं।
विधि:
एक कटोरी में, ओटमील पाउडर का एक बड़ा चम्मच, नींबू का रस के दो बड़े चम्मच और हल्दी पाउडर के 1/4 चम्मच लें। इसे अच्छे से मिलाएं और अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ठन्डे पानी से धो दें।



Click it and Unblock the Notifications
