Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
स्किन के हिसाब से लगाएं एलोवेरा Face Packs और देखिए Effects

घरों में या खेतों में आसानी से मिलने वाला एलोवेरा अब सिर्फ हमारे भारतीय आयुर्वेद में ही इस्तेमाल नहीं होता, वरन यह चाइनीज हर्बल मेडिकेशन और ब्रिटिश हर्बल प्रेक्टिस का भी बहुत अहम हिस्सा हो चुका है। इसलिए आज हम यहां आपको एलोवेरा कि सम्पूर्ण जानकारी के साथ यह भी बता रहें है कि आप कैसे घर बैठें इससे बेहतरीन फेस मास्क तैयार कर, त्वचा कि हर पेरशानी से छुटकारा पा सकते है।
एलोवेरा फेस पैक आपकी त्वचा से मृत कोशिकाएं और गंदगी को हटाकर पोषण देने का काम करता है। इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा संबंधित कई समस्यों का निवारण करने में मदद करते हैं और त्वचा को बेदाग बनाते हैं।

एलोवेरा और ऑलिव ऑयल
यह फेस पैक चेहरे से मुंहासों और दाग-धब्बों को दूर करने में सहायता करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच ऑलिव ऑयल और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इन सभी चोजों को मिलाकर एक पेस्ट बना लें और उसे मुंहासों और दाग-धब्बों पर लगाएं। लगाने के 10-15 मिनट बाद उस जगह को पानी से धोलें।
एलोवेरा और गुलाब जल
इस फेस पैक की मदद से आप त्वचा को बेदाग और दमकता हुआ बना सकते हैं। इसके लिए एलोवेरा जेल और गुलाब जल की बराबर मात्रा को मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद पानी से चेहरा धो लें। गुलाब जल एक प्राकृतिक मॉइश्चर है, जो कि त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
एलोवेरा और बादाम
इस फेसपैक को बनाने के लिए करीब 10 बादाम को रातभर भिगोकर रखें और सुबह इन्हें बारीक पीसकर इसमें एलोवेरा जेल मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें और उसके बाद पानी से चेहरा धो लें। इससे रूखी त्वचा की समस्या दूर होती है।
एलोवेरा और शहद
इसे बनाने के लिए एलोवेरा जेल और शहद को बराबर मात्रा में मिलाकर पूरे चेहरे पर लगाएं। चेहरे पर लगाने के 15 मिनट बाद पानी से अच्छी तरह धो लें। यह फेस पैक ना सिर्फ मुंहासों को खत्म करता है, बल्कि उन्हें आने से भी रोकता है।
एलोवेरा और दही
2 चम्मच टेबल स्पून ऐलोवेरा जेल, एक चम्मच दही और एक चम्मच दही और शहद या नींबू का रस मिला लें। अब आप एलोवेरा और दही को मिला लें। अगर आपकी स्किन ड्राय है तो उसमें शहद और अगर सामान्य है तो नींबू मिला लें। अब इसे चेहरे पर करीब 15 मिनट तक लगाएं और फिर पानी से मुंह धो लें। दही जहां चेहरे को साफ करता है, वो स्किन से गंदगी और अशुद्धियों निकालकर चेहरे को पोषण देता है।
एलोवेरा और शी बटर फेस मास्क
3 टेबल स्पून एलोवेरा जैल 3 टेबल स्पून शी बटर 2 टेबल स्पून ऑलिव ऑयल 1 छोटा बाउल बाउल में सबसे पहले एलोवेरा और शिया बटर को मिक्स करें। फिर इस मिक्चर में ऑलिव को मिलाए। अब इस तैयार मिक्चर को 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर पानी से अच्छे से साफ कर लें। ये मुंहासो भरी त्वचा के लिए बहुत ही कारगर फेसपैक है।
एलोवेरा और नीम
अगर आपका चेहरा मुंहासों से भरा हुआ है तो ये फेसपैक जरुर ट्राय करें।
2 टेबल एलोवेरा जेल, एक टीस्पून शहद, मुठ्ठीभर नीम की पत्तियां, 2 से 3 तुलसी की पत्तियां और पानी। इन पत्तों को अच्छे से धोएं और इनकी पत्तियों को अच्छे से पीसकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें अब इसमें ऐलोवेरा जेल मिला लें। अब इस पेस्ट को मुंह में लगा लें और 10 से 15 मिनट के बाद मुंह धो लें।
एलोवेरा और ओटमील
यह एक स्क्रब की तरह काम करता है, जो चेहरे से मृत कोशिकाओं और गंदगी को हटाने में मदद करता है। दो चम्मच एलोवेरा और ऑलिव ऑयल को दो चम्मच ओटमील के साथ एक कटोरी में मिलाएं। इसके बाद इस पेस्ट से चेहरे पर 5 मिनट तक स्क्रब करें। स्क्रब करने के 10 मिनट बाद चेहरे को धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
