Latest Updates
-
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव
Nivea Creme से चेहरा तो गोरा होगा ही साथ में होती हैं ये सब चीज़ें भी...
सर्दियां आते ही हम ढेर सारी Creams और Moisturizers का यूज़ करना शुरु कर देते हैं। ऐसे में एक बड़ी पुरानी, किफायती और सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली क्रीम है Nivea. जी हां, यह वही क्रीम है जो हम बचपन से ही यूज़ करते आ रहे हैं। नीले रंग की छोटी सी डिबिया में आने वाली यह Nivea cream अरसों से हमारे घरों की पसंद बनी हुई है। आप चाहे महिला हों या फिर पुरुष, यह क्रीम सभी के लिये उतनी ही असरदार होती है।

Nivea creme काफी गाढी, क्रीमी और सॉफ्ट consistency की होती है, जिसका अरोमा काफी रिफ्रेशिंग होता है। यह भले ही गाढ़ी लगती हो लेकिन स्किन पर लगाने से यह अच्छी तरह से उसमें समा जाती है।
क्या आप जानती हैं कि Nivea creme ना केवल स्किन को मुलायम बनाने का काम करती है बल्कि यह चेहरे को एक टोन गोरा भी बना सकती है। यही नहीं इसके अनेको प्रयोग हैं जिसके बारे में बहुत ही कम लोंगो को पता है। आइये जानते हैं कि यह ब्यूटी को निखारने में किस तरह से यूज़ की जा सकती है।

1. फेस मास्क
अपने चेहरे को 5 मिनट के लिये पानी से स्टीम दें। उसके बाद अपने चहरे को गुनगुने पानी से धो लें और पोंछ लें। उसके बाद चेहरे पर Nivea creme लगाएं (जैसे आप फेस मास्क लगाती हैं)। फिर इसे ऐसेी ही 20 निमट के लिये छोड़ दें। उसके बाद चेहरे पर हल्की उंगलियां फिराते हुए मसाज दें और सो जाएं। इसे रात को सोने से पहले ही करें। इससे रातभर में आपकी स्किन गोरी हो जाएगी और सुबह जब आप उठेंगी तो आपकी स्किन बिल्कुल गोरी और सॉफ्ट नज़र आएगी। आप ऐसा हफ्ते में एक बार कर सकती हैं।

2. पैरों के लिये मास्क
रात को सोने से पहले अपने पैरों और एडियों में ढेर सारी Nivea creme लगाएं और मोजे पहन लें। इससे फटी हुई एडियां ठीक हो जाती हैं और पैर बिल्कुल मुलायम बन जाते हैं। आप ऐसा हर रोज कर सकती हैं। लेकिन हां अगर पैर खूबसूरत चाहिये तो घर में नंगे पैर बिल्कुल भी ना टहलें।
3. उंगलियों को नरिश करे
इस क्रीम से अपनी उंगलियों और नाखूनों को अच्छी तरह से मसाज करें। इससे उनका रूखापन जाएगा लेकिन कुछ दिनों में। आप यह काम रोजाना सोने से पहले कर सकती हैं। इसे आप पैडिक्योर या मैनीक्योर करने के बाद भी यूज़ कर सकती हैं।
4. मॉइस्चराइजर
आप इसे डेली फेस मॉइस्चराइजर के तौर पर यूज़ कर सकती हैं। यह डैमेज स्किन को भी हील करता है और स्किन को सूपर सॉफ्ट करने में मदद करता है। यह क्रीम आपके बजट में आती है। यही नहीं कि यह क्रीम केवल महिलाओं के लिये ही फायदेमंद है। अगर आप मर्द हैं तो भी यह क्रीम आराम से यूज़ कर सकते हैं और फायदा उठा सकते हैं।
5. लिप बाम
अगर होंठ फटे हुए हैं और कोई भी लिप बाम उस पर सूट नहीं कर रहा है तो आप Nivea Creme को लिप बाम की तरह यूज़ कर सकती हैं। यह रूखे और फटे होंठो को एक पल में ही ठीक कर देता है।

6. फटे घुटनों और कोहनियों के लिये अच्छा
कई लोग अपने चेहरे को चमकाने के चक्कर में अपने घुटनों और कुहनियों पर ध्यान ही नहीं देते। ऐसे में वह सूख जाते हैं और उन पर मैल जमने लगती है। अगर आपकी भी कुहनियां फटती हैं तो आप उस पर Nivea Creme लगा सकती हैं। इससे वह पार्ट हाइड्रेट हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications