Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
चुकंदर के फेस पैक से पाएं चमकदार त्वचा

आप यह जानते होंगे कि चुकंदर खाने से स्वास्थ्य को बहुत फायदे होते हैं। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि चुकंदर सौंदर्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
चुकंदर में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो चेहरे पर झुर्रियों और आंखों के डार्क सर्कल को दूर करते हैं। मध्यम आकार का चुकंदर लें और इसे छोटे स्लाइस में काटें। फिर इन स्लाइस को ब्लेंडर में डालकर एक पतला पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के बाद धो लें।

इसके नियमित इस्तेमाल से आप स्किन टोन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कोस्मेटिक प्रोडक्टस को भूल जाएँगे। इसके अतिरिक्त, यह चेहरे पर गुलाबी रंगत लाता है। इस फ़ेस मास्क को बनाने के लिए जो सामग्री चाहिए वो है चुकंदर जूस, मिल्क क्रीम और बेसन है।

चुकंदर और नींबू जूस फेस पैक
1 चम्मच चुकंदर का रस ले कर उसमें आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। फिर इसमें कॉटर डुबोएं और फिर इसे चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट के बाद गुनगुने पानी से चेहरे से धो लें। इस फेस पैक को कम से कम 1 हफ्ते में दो बार लगाएं और प्रभावी रिजल्ट पाएं।

चुकंदर और एलो वेरा जेल पैक
चुकंदर को घिस कर उसमें से 2 चम्मच रस निकाल लें। फिर उसमें 2 चम्मच एलो वेरा जेल मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट तक चेहरे पर लगा कर रखें और फिर चेहरा धो लें। इस होममेड फेस पैक को चेहरे पर लगा लें जिससे स्किन टोन अच्छी हो जाए।
चुकंदर और चावल पावडर फेस पैक
2 चम्मच चुकंदर का जूस लें और उसमें आधा चम्मच चावल का पावडर मिलाएं। इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इस पैक को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक रखें और फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें। एक महीने में इसे 3-4 बार जरूर लगाएं। इससे स्किन में पोषण जाएगा।

चुकंद और शहद फेस पैक
एक कटोरे में 2 चम्मच शहद और 1 चम्मच चुकंदर का रस मिलाएं। इसे पेस्ट बनाएं। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट रूकें। बाद में इसे गुनगुने पानी से धो लें। आप इस बीटरूट फेस पैक को हफ्ते में दो बार लगाएं।

चुकंदर और गुलाब जल फेस पैक
चुकंदर को घिस लें और 1 चम्मच गुलाब जल मिक्स करें। फिर उस पेस्ट को चेहरे तथा गर्दन पर लगाएं। इसे 10 मिनट तक लगाएं और फिर सूखने दें। बाद में इसे धो कर चेहरे पर टोनर लगा लें। इस फेस पैक को हफ्ते में एक बार लगाएं। इससे चेहरे को पोषण मिलता है और चेहरे पर मुंहासे भी नही होते।

चुकंदर और पत्ता गोभी
चुकंदर को छोटे टुकड़ों में काटें। थोड़ी सी पत्ता गोभी भी काट लें। अब ब्लेंडर में थोडे़ से पानी के साथ इन्हें पीस लें। इस पेस्ट को आइस क्यूब कंटेनर-ट्रे में रखें और रेफ्रिजरेटर में जमने के लिये रख दें। जब भी आपकी त्वचा को कुछ रिफ्रेशिंग चाहिये हो तब आप उसे इन आइस क्यूब्स से फ्रेश कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
