Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
फेसवॉश से रोज़ाना चेहरा धोने से होते हैं ये फायदे
रोज़ सुबह उठकर हम अपना चेहरा धोते हैं क्योंकि आपके लिए दिन की शुरुआत के लिए ऐसा करना ज़रूरी है। नहाने, एक कप गर्म कॉफी या चाय और नाश्ते से दिन की शुरुआत होती है लेकिन क्या महिलाएं अपने चेहरे को साफ करने के रूटीन पर पर्याप्त ध्यान देती हैं?
खैर, जवां दिखना और स्वस्थ और साफ चेहरा पाने के लिए फेस वॉशिंग का एक अच्छा रूटीन होना बहुत ज़रूरी है। अगर आप चेहरे को ठीक तरह से साफ करना नहीं जानती हैं तो इससे आपकी त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है।

संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को फेसवॉश से दिक्कत हो सकती है। इसलिए आपको होममेड फेसवॉश का इस्तेमाल करना चाहिए जिसमें केमिकल्स नहीं होते हैं या फिर आपको अपनी त्वचा के अनुसार फेसवॉश चुनना चाहिए।
हमारे चेहरे पर प्रदूषण, धूल-मिट्टी, सूर्य की यूवी किरणें आदि पड़ती हैं और इसलिए आपको चेहरे की सफाई पर सबसे ज़्यादा ध्यान देना चाहिए वरना आप समय से पहले ही एजिंग का शिकार हो सकती हैं जैसे कि झुर्रिंया, काले घेरे, ब्लैकहैड्स, व्हाइटहैड्स और ड्राई स्किन आदि।
इसलिए सबसे पहले आपको फेसवॉश से स्किन को साफ करने के बेसिक स्टेप के बारे में पता होना चाहिए। आज हम आपको फेसवॉश से चेहरे को साफ करने के 6 फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
जमा मैल को साफ करता है
हर रोज़ हमारा चेहरा प्रदूषण, धूल और पसीने के संपर्क में आता है। 8 से 9 घंटे के बाद बाहर समय बिताने से आप समझ ही सकते हैं कि आपकी त्वचा का क्या हाल होता है। फेसवॉश तेल, धूल और बाकी प्रदूषकों को स्किन से साफ करता है। अगर आप रोज़ मेकअप का इस्तेमाल करते हैं तो सोने से पहले मेकअप ज़रूर उतार लें। अपनी स्किन के अनुसार किसी भी फेसवॉश का इस्तेमाल आप कर सकते हैं। फेसवॉश से त्वचा ताज़ी, साफ और सुंदर दिखती है।
त्वचा में नमी बनाए रखता है
त्वचा को रोज़ और सही तरह से साफ करने पर स्किन का पीएच लेवल बना रहता है। इससे स्किन मुलायम, सुंदर और जवां दिखती है। फेसवॉश त्वचा से मृत कोशिकाओं को बाहर निकालने में मदद करता है। आपके चेहरे में नमी बनी रहती है।
एक्सफोलिएट करता है
फेसवॉश ना सिर्फ धूल-मिट्टी को चेहरे से साफ करता है बल्कि मृत और शुष्क कोशिकाओं को भी बाहर निकालता है और ताज़ी त्वचा की परत को बाहर लाता है। मुलायम त्वचा बाहर आती है जिससे चेहरे पर अपने आप ही निखार रहता है।
रक्तप्रवाह बढ़ता है
फेसवॉश से चेहरा धोने और मसाज करने से चेहरे में रक्तप्रवाह तेज़ होता है और त्वचा ग्लो करने लगती है। ये बहुत रिलैक्स करती है। त्वचा को साफ करने के लिए फेसवॉश से चेहरे पर मसाज करें। इससे त्वचा को इंस्टेंट ग्लो मिलेगा।
त्वचा जवां दिखती है
मृत कोशिकाओं को हटाकर त्वचा की कोशिकाओं में सांस आती हैं जिससे स्किन भी सांस ले पाती है। इससे त्वचा नमी को बनाए रख पाती है और त्वचा जवां और ताज़ी लगती है। आप एजिंग के निशानों को रोक नहीं सकते हैं लेकिन उनके आने में विलंब ज़रूर कर सकते हैं। अपने चेहरे को रोज़ धोएं और मसाज करें।
त्वचा को प्रॉडक्ट सोखने में मदद करें
अगर आप एंटी एजिंग क्रीम या अन्य किसी प्रॉडक्ट का सही असर या फायदा पाना चाहती हैं तो रात को चेहरा साफ करके सोएं। साफ चेहरे पर प्रॉडक्ट्स सही तरीके से काम करते हैं इसलिए रात और सुबह के वक़्त चेहरे को ठीक तरह से साफ करें।
रात में स्किन रिपेयर होती है और मृत कोशिकाएं हटती हैं लेकिन ये तब भी आपके चेहरे पर ही रहते हैं इसलिए इन्हें हटाने के लिए सुबह और रात को फेस वॉश करना बहुत ज़रूरी है।

क्लींजिंग के कुछ और फायदे
रोज़ाना क्लींजिंग इसलिए ज़रूरी है क्योंकि इससे त्वचा स्वस्थ और रेडिएंट दिखाई देती है।
क्लीनिंग से रोमछिद्र सही आकार में रहते हैं।
इससे त्वचा हाइड्रेट रहती है और अतिरिक्त ऑयल नहीं निकलता है।
चेहरे को ठीक तरह से धोने का तरीका
सबसे पहले अपने हाथ धोएं और मेकअप उतार लें।
गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। इससे त्वचा हाइड्रेट रहती है।
त्वचा को एक्सफोलिएट करें लेकिन ज्यादा नहीं। क्लींज़र निकाल लें।
एल्कोहल फ्री टोनर का इस्तेमाल करें।
दिन में दो बार चेहरे को फेसवॉश से साफ करें। नियमित ऐसा करने से आपको सुंदर, मुलायम और चमकदार त्वचा मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications
