Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पुराने दाग और निशान मिटाने के सरल और आसान तरीके
कई बार होता है कि पुराने घाव के निशान बहुत लम्बे तक चले आते हैं। वो काफी छूटते नहीं है चेहरे पर सालों साल दिखते रहते है। इस वजह से चेहरे की सुंदरता कहीं न कहीं धूमिल होती है। घाव के निशान की वजह से हम भी कहीं न कहीं परेशान रहते है कि चेहरे का लुक बिगड़ रहा है। शरीर पर घाव का निशान काफी भद्दा नजर आता है और हर कोई इसे छिपाने की कोशिश करता है।
कई बार ये निशान इंसान के लुक को पूरी तरह से बर्बाद कर देते हैं और इनकी वजह से त्वचा भी खुरदुरी हो जाती है। यही कारण है कि लोग चोट के निशान मिटाने के लिए लेजर ट्रीटमेंट, सर्जरी का सहारा लेते हैं।

इस तरह के ट्रीटमेंट करवाने में बहुत पैसे लगते हैं। ऐसे में आप कुछ घरेलू चीजों को अपनाकर चोट के निशानों को मिटा सकते हैं।
नींबू
शरीर पर पड़े निशान को मिटाने के लिए नींबू का इस्तेमाल करें। नींबू में नैचुरल ब्लीचिंग गुण पाए जाते हैं जो चोट के निशान को कम करने में सहायक है। मगर ध्यान रहे कि नींबू को सीधा चोट पर ना लगाएं। नींबू का रस निकालकर रूई की सहायता से चोट पर लगाएं। रोजाना एक हफ्ते तक नींबू का रस लगाएं चोट के निशान मिट जाएंगे।
हल्दी
हल्दी में भी नैचुरल ब्लीचिंग गुण पाए जाते हैं जो चोट के निशान को कम करने में सहायक है। हल्दी को शहद या दही मिलाकर चोट के निशान पर लगाएं। धीरे धीरे करके ये निशान जाएगां।
शहद
शहद से भी घाव के निशान को आसानी से मिटाया जा सकता है। शहद में नींबू का रस मिलाकर लगाने से जल्दी चोट के निशान दूर हो जाते हैं। अगर आप भी जल्दी से चोट के निशानों को मिटाना चाहते हैं तो रोजाना शहद और नींबू का पेस्ट लगाएं।
खीरा
खीरा शरीर हैल्दी रखने के साथ ही त्वचा को मुलायम और हाइड्रेटेड रखने का काम करता है। आप चाहे तो खीरे का पेस्ट बनाकर भी लगा सकते हैं। रोजाना इसको घाव पर लगाने से कुछ ही दिनों में निशान मिट जाएंगे।
चंदन
चंदन पाऊडर में गुलाब जल और 2 चम्मच दूध मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाकर चोट पर लगाएं। इस पेस्ट को 1 घंटे तक सूखने के लिए रख दें। फिर ठंडे पानी से धोएं। ऐसा करने से धीरे-धीरे निशान कम हो जाएंगे।
एलोवेरा
एलोवेरा जेल वैसे भी फेस के लिए बहुत ही फायदेमंद है। एलोवेरा जेल को दाग पर लगाएं। रात को इसका इस्तेमाल करने से जल्द फायदा मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
