Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
महंगे पार्लर जाने के बजाय घर पर ही बनाएं नेचुरल ब्लीच

चेहरे के अनचाहे बालों को छिपाने के लिए ब्लीचिंग को ज़्यादा वरीयता दी जाती है। इसके लिए सैलून जाकर आप भी ब्यूटीशियन की मदद लेती होंगी। लेकिन क्या आप ये जानती हैं कि घर पर प्राकृतिक चीज़ों की मदद से आप बड़ी आसानी से अपनी ब्लीचिंग कर सकती हैं।
मार्केट में ऐसी कई क्रीम और लोशन मौजूद हैं जो त्वचा पर असरकारी तरीके से काम करने का दावा करती हैं लेकिन इन रेडिमेड ब्लीच में कई केमिकल्स भी होते हैं जो त्वचा को लंबे समय तक नुकसान पहुंचाते हैं।

अब आप घर पर ही सुंदर और चमकदार त्वचा पा सकती हैं। आज इस पोस्ट के ज़रिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आप घर पर ही नैचुरल ब्लीच तैयार कर सकती हैं और कैसे उसे इस्तेमाल कर सकती हैं।
शहद और योगर्ट ब्लीच
सामग्री
1 टेबलस्पून शहद
1 कप योगर्ट
1 टेबलस्पून नींबू का रस
एक चुटकी हल्दी पाउडर
कैसे करें
एक साफ कटोरी लें और उसमें एक चम्मच शहद और एक कप योगर्ट डालें। इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
इसमें एक चुटकी हल्दी डालें।
एक नींबू काटकर उसकी कुछ बूंदें इस पेस्ट में डालें। सभी चीज़ों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट तक लगा रहने दें।
इसके सूखने के बाद फेस वॉश से चेहरा धो लें।
रोज़ इस पेसट को चेहरे पर लगाएं, फर्क आपको अपने आप नज़र आने लगेगा।
गुलाब जल और टमाटर का ब्लीच
सामग्री
2 टमाटर
1 चम्मच गुलाब जल
1 चम्मच नींबू का रस
क्या करें
पहले टमाटरों को ब्लेंड करके उनका पल्प तैयार कर लें।
अब इस पल्प में एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं और एक चम्मच नींबू का रस डालें।
इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं।
15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। रोज़ इस पेस्ट को लगाने से कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको फर्क नज़र आने लगेगा।
दूध और बेसन
सामग्री
3 चम्मच बेसन
1 चम्मच नींबू का रस
5 चम्मच दूध
एक चुटकी हल्दी
क्या करें
एक साफ कटोरी लें और उसमें 3 चम्मच बेसन और 5 चम्मच कच्चा दूध डालें।
इसमें कुछ बूंदें ताज़े नींबू के रस की भी डालें।
अब एक चुटकी हल्दी डालें। हल्दी ज़्यादा नहीं डालनी वरना इससे त्वचा पर पीला रंग चढ़ जाएगा।
इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं।
इसके सूखने के बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।
रोज़ इस पैक को लगाने से चेहरे की चमक बढ़ती जाएगी।
पुदीने का ब्लीच
सामग्री
मुट्ठीभर पुदीने की पत्तियां
पानी
क्या करें
पुदीने की ताज़ी पत्तियां लें और उसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर ब्लेंड कर लें।
इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट तक के लिए छोड़ दें।
सामान्य पानी से चेहरा धो लें।
रोज़ इस्तेमाल करने पर इस पेस्ट से चेहरे की रंगत भी साफ होती है।
पपीता और शहद
सामग्री
पपीता
1 चम्मच शहद
1 चम्मच नींबू का रस
क्या करें
एक पका हुआ पपीता लें और उसे छोटे टुकड़ों में काट लें। पेस्ट बनाने के लिए इसे ब्लेंड कर लें।
अब कच्चे शहद की कुछ बूंदें और 1 चम्मच नींबू का रस ब्लेंड किए हुए पपीते में डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
पपीते के इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं।
15 -20 मिनट के लिए इसे छोड़ दें।
बाद में ठंडे पानी से चेहरा धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
