Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
Toothpaste लगा कर पाएं इन 5 समस्याओं से छुटकारा
टूथपेस्ट का उपयोग केवल दांतों के लिए या चांदी को साफ़ करने तक ही सीमित नहीं है। टूथपेस्ट त्वचा की सभी समस्याओं जैसे दाग धब्बे, मुंहासे, गहरे धब्बे और झुर्रियों के समाधान में उपयोगी है।
आपको जानना चाहिए कि त्वचा की रोज़ाना और उचित तरीके से देखभाल करना चाहिए। अपनी त्वचा के अनुसार रोजाना किया गया घरेलू उपचार आपको अधिक सुंदर बना सकता है। दूसरी ओर टूथपेस्ट न केवल महिलाओं के लिए उपयोगी है बल्कि पुरुष भी इसका उपयोग त्वचा के लिए कर सकते हैं।

टूथपेस्ट आपकी त्वचा की रंगत सुधारने में सहायक होती है। टूथपेस्ट में उपस्ठित गुण त्वचा के दाग धब्बे दूर करने में सहायक होते हैं। यह आपकी त्वचा का पिगमेंटेशन भी काम करता है जिससे आप अच्छे दिखते हैं तथा अच्छा महसूस करते हैं। अत: यदि आप टूथपेस्ट का उपयोग करके अच्छी त्वचा प्राप्त करना चाहते हैं तो इस क्लीनिंग एजेंट कुछ उत्तम उपयोग बताए गए हैं।

1. डार्क स्पॉट हटाए
इस पैक से आप डार्क स्पॉट को झट से हटा पाएंगे।
सामग्री-
- ½ टीस्पून टूथपेस्ट
- ½ टीस्पून टमाटर का पेस्ट
- 1 टीस्पून बेकिंग सोडा
कैसे बनाएं-
सबसे पहले टूथपेस्ट और टमाटर के पल्प को मिलाएं और फिर उसमें बेकिंग सोडा डालें। इसे अच्छी तरह से फेंट कर पूरे स्किन पर लगाएं। 15-20 मिनट तक छोड़ने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इस विधि को हफ्ते में दो बार करें।

2. एक्ने और पिंपल्स दूर करने के लिये
मुंहासों की समस्या हम सब को हो जाती है। हांलाकि आप इसे रातों रात दूर कर सकते हैं।
सामग्री-
- 2 चम्मच टूथपेस्ट
- 2 चम्मच एलो वेरा
कैसे बनाएं:
एलोवेरा जेल और टूथ पेस्ट को मिला लें। इस पेस्ट को कॉटन पैड की मदद से चेहरे पर लगाएं। ऐसा रोज रात में सोने से पहले करें। और इसको गुनगुने पानी से धोएं। इस उपचार को तब तक करें जब तक कि आपके मुंहासे ना चले जाएं।

3. दो मुंहे बालों से मुक्ती दिलाए
सामग्री:
- 1 चम्मच टूथपेस्ट
- 1 केला
कैसे बनाएं-
एक कटोरी में मैश किया केला लें और उसमें 1 चम्मच टूथपेस्ट डाल कर मिक्स करें। फिर इस पेस्ट को अपने दो मुंहे बालों पर लगाएं। इसे 25 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। और फिर शैंपू से धो लें। आप इसे महीने में एक बार कर सकती हैं।

4. लिप्स को करे ब्राइट
सामग्री-
- 1 चम्मच शहद
- 1 चम्मच टूथपेस्ट
कैसे बनाएं-
एक कटोरी में 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच टूथपेस्ट मिलाएं। इसको लगाने से पहले अपने होंठो पहले हल्के हल्के ब्रश कर लें और फिर इस पेस्ट को लगाएं। ऐसा हर महीने भर तक करें और रिजल्ट देंखे। इससे आपके होंठ पिंग नजर आएंगे।

5. अनचाहे बाल हटाए
सामग्री-
- 1 चम्मच टूथपेस्ट
- 2 चम्मच बेसन
- 4-5 चम्मच दूध
कैसे बनाएं-
एक कटोरी में ऊपर दी हुई सारी सामग्रियों को मिक्स कर दें। फिर इसे शरीर पर उंगलियों से लगाएं। फिर इसे 20-25 मिनट तक लगाए रखने के बाद कॉटन पैड से रब कर दें। इसे हफ्ते में दो बार करें और रिजल्ट देंगे।



Click it and Unblock the Notifications