Latest Updates
-
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट -
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट -
Spinal Muscular Atrophy: क्या है स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Karwa Chauth 2026 Sargi: करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या होता है? जानें सरगी खाने का सही समय
" हाफ बाथ" नया कोरियन ब्यूटी ट्रेंड, घर पर ही आप भी कर सकती है ट्राय
कोरियन महिलाएं दुनियाभर में अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है। कोरियन महिलाएं अपने ब्यूटी को लेकर काफी सजग होती है और ये अपनी सुंदरता बनाएं रखने के लिए खासतौर पर ब्यूटी टिप्स फॉलो करती हैं। इनके ब्यूटी सीक्रेट की तो पूरी दुनिया ही दीवानी है। ये लोग अपने शरीर के हर अंग के लिए विशेष केयर करते है। इसके लिए कोरियन महिलाएं खास ब्यूटी रुटीन को फॉलो करती है। चाहे वो शरीर का ब्लडप्रेशर बढ़ाने के लिए खास मॉश्चराइजर से मसाज करना हो या फिर स्नान करना हो।
आप नहीं मानेंगे कोरियन अलग अलग अवसर पर अलग अलग तरीके से स्नान करना पसंद करते है। कोरियन ब्यूटी ट्रेंड में हाफ बाथ खूब फेमस है। इस खास स्नान में शरीर का निचला हिस्सा ही पानी में भिगाया जाता है।

आइए जानते है कि इस हाफ बाथ के क्या फायदें है क्यों ये कोरियन के ब्यूटी केयर का एक हिस्सा है? कोरियन ब्यूटी टिप्स : चेहरे की चमक से लेकर मुंहासों का खात्मा करती हैं ज्वालामुखी की राख
हाफ बाथ के फायदें?
हमारे शरीर में रक्त वाहिकाएं त्वचा और शरीर तक अन्य कोशिकाओं की सहायता से ऑक्सीजन और पोषक तत्व ले जाने के लिए ज़िम्मेदार होती हैं ताकि वे बेहतर तरीकें से कार्य कर सकें। अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को बिना गीला किए, निचले हिस्से को गर्म पानी में डूबाकर इससे आपके शरीर के ऊपर और नीचे हिस्सों में परिणामी तापमान अंतर के कारण रक्त प्रवाह को बढ़ावा मिलता है। और इससे ब्लड सर्कुलेशन का प्रवाह मांसपेशियों पर तेजी के साथ बढ़ता है। इससे मांसपेशियों से तनाव मुक्त होने के साथ डिटॉक्सिफिकेशन होता है और नर्वस सिस्टम भी शांत होता है। इन 10 कोरियन ब्यूटी सीक्रेट से पाएं खूबसूरत और जवां चेहरा
स्किन में ग्लो
जब शरीर की मांसपेशियों से स्ट्रेस कम होता है और नवर्स सिस्टम भी शांत होता है तो इसका सीधा असर चेहरे पर पड़ता है । इन सभी चीजों की वजह से आपकी स्किन हेल्दी बनी रहती है साथ ही अंदरुनी चमक भी बढ़ती है।
कैसे लें खुद हाफ बाथ?
सबसे पहले खुद के लिए बाथ टब का इंतजाम करें।
इसके बाद इसे आधा गर्म पानी से भरें। इतना गर्म पानी होना चाहिए कि आप इसके तापमान को सहन कर सकें। इस बात का ध्यान रखें कि पानी इतना गर्म होना चाहिए कि आपकी त्वचा जल न जाएं। पानी का इतना तापमान होना चाहिए कि आप आराम से इसमें कम्फर्टटेबल होकर इसमें 10 से 15 मिनट तक गुजार सकें। अच्छे रिजल्ट के लिए आप पानी में समुद्री नमक और एसेंशियल ऑयल भी मिला सकती है। इससे आप ज्यादा आराम महसूस करेंगी। अब आप बाथटब में जाएं और इस बात का ध्यान रखें कि आपके शरीर का निचला हिस्सा ही पानी में भीगना चाहिए। सिर्फ नाभि तक ही पानी आना चाहिए। अगर ये पानी आपकी नाभि तक आ रहा है तो बाकी हिस्सों को सूखा ही रहने दें। और पानी में रेस्ट करें।
कम से कम आपको इस पानी में 45 मिनट तक रहना है। बिना अपने हाथ गीले किए हुए। आप समय चाहे तो बोरियत न हो इसलिए कोई किताब पड़ सकती है और साथ ही साथ आप कॉफी की चुस्कियां भी ले सकती है। ताकि आपके हाथ टब में न जाएं।
आप थोड़ी देर बाद नोटिस करेंगे कि आपका शरीर गर्म होने लगा है और इसका परिणाम ये होगा कि आपके शरीर के ऊपरी हिस्सें में आपको पसीना आना शुरु हो जाएगां।
हाफ बाथ सेशन के बाद आप टब से बाहर आइए और बदन के गीले हिस्सों को सुखाएं और आपको बहुत ही हल्का सा महसूस होगा कि इसके बाद ठंडे पानी से नहाकर हाफ बाथ को खत्म करें।



Click it and Unblock the Notifications
