Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
ब्लीच के बाद होने वाली जलन से बचने के लिए घरेलू उपाय

आपको पार्टी में जाना है और चेहरे पर दाग ही दाग नज़र आ रहे हैं, तो चेहरे को बेदाग और गोरा करने के लिए ब्लीचिंग एक सस्ता और झटपट वाला उपाय है। मगर आपको समझना होगा कि ब्लीचिंग क्रीम में काफी सारे कैमिकल्स होते हैं, जो चेहरे को नुकसान पहुंचाते हैं। ब्लीचिंग क्रीम में कई तरह के केमिकल होते हैं जिनसे सांवला बनाने वाले मेलेनिन की मात्रा कम हो जाती है।
लेकिन इसके इस्तेमाल से कई तरह के नुकसान भी हैं। अक्सर महिलाएं ब्लीच करने के बाद जलन की शिकायत करती है। स्किन में ब्लीच लगाने के तुरंत बाद जलन की समस्या भी आम होती है, लेकिन ब्लीच के बाद अगर ये जलन कम नहीं हो रही है तो हम आपको बताते हैं कि इससे नेचुरल तरीके से कैसे इससे राहत पाई जा सकती है।

एलोवेरा
ऐलोवेरा में मौजूद एंटीसेप्टिक प्रॉपर्टी होती हैं। आप एलोवेरा जेल को सीधे अपने चेहरे पर लगाएं और सर्कुलर मोशन में मसाज करें और आधा घंटे के लिए सूखने के लिए छोड़ दें और फिर पानी से धो लें।दो से तीन बार ऐसा करें। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।

नारियल तेल
नारियल तेल में एंटी-सेप्टिक प्रोपर्टीज़ होती है, जो किसी तरह के जलन और बर्न से पलभर में आराम दिलाता है। ये अपनी हीलिंग नेचर की वजह से जलन से होने वाले किसी तरह के निशानों को भी खत्म करता है।

ठंडा दूध
इसमें एसिड्स के इफेक्ट्स कम करने के गुण होते हैं जिससे जलन और जलने से हुए निशान कम और मिटने लगते हैं। ठंडा दूध चेहरे पर लगाने से त्वचा की रेडनेस भी कम होती है। आप इसे कॉटन बॉल से चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें। आपको इसे पानी से धोने के बाद अपने आप फर्क दिख जाएगा।

आलू का छिलका
आलू के छिलकों में भी कमाल की हीलिंग प्रॉपर्टी होती हैं। बस कुछ छिलके को जलन वाले एरिया पर लगाएं और आधे घंटे ऐसे ही लगे रहने दें फिर ठन्डे पानी से धो लें। दिन में दो बार ऐसा करें और त्वचा की जलन से राहत पाएं।

चंदन पाउडर
चंदन के लेप में भी त्वचा को ठंडक पहुंचाने वाले गुण होते हैं। आप चंदन पाउडर को गुलाब जल में मिलाकर कुछ देर के लिए लगा लें। इससे जो ठंडक आपको मिलेगी वह आपके चेहरे की जलन को दूर कर देगी।



Click it and Unblock the Notifications
