Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
गर्मियों के लिये ये घरेलू फेस स्क्रब हैं सबसे अच्छे
जैसे जैसे गर्मियां आ रही हैं वैसे वैसे चेहरे का बुरा हाल होना शुरु हो जाता है। अब समय आ गया है कि आप सर्दियों में यूज़ किये जाने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट ना यूज़ कर के गर्मियों के प्रोडक्ट यूज़ करना शुरु कर दें।
गर्मियों में आप अपनी स्किन को लेकर चाहे जितनी भी चौकन्नी क्यूं ना रहें, लेकिन प्रदूषण आपकी रंगत को छीन ही लेता है। इससे चेहरा डल, रूखा और मुंहासों से भर जाता है।

इन सभी चीजों से बचने के लिये आपको अपनी स्किन के पोर्स को खोलना चाहिये और अपने शरीर का हाइड्रेशन लेवल बढाना चाहिये। इसके लिये आपको अपनी स्किन को स्क्रब करना चाहिये। स्किन को स्क्रब आकपो हफ्ते में एक या दो बार करना चाहिये और वह भी प्राकृतिक चीजों से।
ये प्राकृतिक फेस स्क्रब केवल शाम के समय ही लगाने चाहिए और विशेष रूप से तब जब आप घर वापस लौटें। यदि घर के कामों के कारण आपको समय नहीं मिलता तो आप सोने से पहले भी इन स्क्रब का उपयोग कर सकती हैं।

स्क्रब 1: लेवेंडर Essential Oil, ओटमील और ऑलिव ऑइल
1 चम्मच ओट्स, 2 चम्मच ऑलिव ऑइल और 3-4 बूंद lavender essential oil को एक कटोरी में मिला लें। आपका स्क्रब मटीरियल तैयार है। इसे गीली त्वचा पर लगाइये और हाथों को गोल गोल घुमाइये। 5-10 मिनट के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लीजिये।

स्क्रब 2: संतरे के छिलके का पावडर और नारियल तेल
एक कटोरी में ½ चम्मच संतरे के छिलके का पावडर लें और उसमें 1 चम्मच नारियल तेल मिलाएं। फिर चेहरे को हल्का गीला कर के उस पर इसे स्क्रब करें। स्क्रब कुछ मिनट तक के लिये करना है। उसके बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। फिर चेहरे को हल्के से पोछे और बाद में टोनर लगा कर मॉइस्चराइजर लगा लें।

स्क्रब 3: शुगर, नींबू का रस और गुलाब जल
एक कटोरी में ½ टीस्पून दाने दार शक्कर मिलाएं, फिर उसमें नींबू का रस और 3-4 बूंद गुलाब जल की मिक्स करें। अब इसे मिलाते हुए पेस्ट बनाएं और पूरे चेहरे पर लगाएं। कुछ मिनट तक इससे मसाज करें और फिर गुनगुने पानी से चेहरे धो लें।

स्क्रब 4: चावल का आटा, दूध और गुलाब जल
1 टीस्पून चावल का आटा, ½ चम्मच दूध और इसी मात्रा में गुलाब जल मिक्स करें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और कुछ मिनट इसे सूखने दें। फिर इसे स्क्रब कर के निकाल दें और बाद में अपने चेहरे को पानी से धो लें।

स्क्रब 5: कोकोआ पावडर और शहद
½ टीस्पून कोकोआ पावडर ले कर उसमें 1 चम्मच शहद मिक्स करें और पेस्ट बनाएं। चेहरे को गीला करें और उस पर इस स्क्रब को लगा कर गोलाई में रगड़ें। फिर अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। बाद में चेहरे को पोछ कर उस पर टोनर लगाएं।

स्क्रब 6: दानेदार कॉफी और बादाम तेल
½ टीस्पून कॉफी और 1 टीस्पून बादाम तेल को मिक्स करें। फिर चेहरे को गीला करें और उस पर यह स्क्रब लगा कर गोलाइ्र में रगड़ें। फिर गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।

स्क्रब 7: ब्राउन शुगर और शिया बटर
½ टीस्पून ब्राउन शुगर के साथ एक चम्मच शिया बटर मिलाएं। फिर इसे स्क्रब के तौर पर चेहरे पर लगा कर 5-10 मिनट तक लगाएं। जब चेहरे पर अच्छी तरह से स्क्रब हो जाए तब चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
