Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
आंखों के आसपास जमा हो गया कॉलेस्ट्रॉल, जानें कैसे हटाएं?

जब चेहरे पर कॉलेस्ट्रॉल जमा होने लगता है तो जाहिर सी बात है कि चेहर में कुछ बदलाव भी नजर आएंगे। जब चेहरे पर कॉलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है तो आंखों के नीचे कोलेस्ट्रॉल जमा होने की समस्या आम होती है जिसे डायस्लिपिडेमिया कहा जाता है। यह एलडीएल कोलेस्ट्रॉल होता है जो शरीर के लिए हानिकारक होता है। आंखों के नीचे कोलेस्ट्रॉल जमा होने के कई कारण जैसे डायबिटीज, लिवर संबंधी बीमार, कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाना और अनुवांशिक कारण हो सकते हैं। आंखों के नीचे कोलेस्ट्रॉल जमा होने के कारण खूबसूरती कम हो जाती है इसलिए आप कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल करके इसे कम कर सकते हैं।

आइए जानते हैं कि आंखों के नीचे जमा कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप किन घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे कुछ घरेलू उपायों के द्वारा इस परेशानी से निजात पा सकते हैं।
लहसुन
लहसुन का इस्तेमाल कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह शरीर में तो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता ही है साथ ही लहसुन के पेस्ट को आंखों के नीचे लगाकर रखें और आंखों को 15 मिनट तक बंद रखने के बाद चेहरा धो लें। इससे आंखों के नीचे जमा अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है।
मेथी के बीज
कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए मेथी के बीज भी काफी फायदेमंद होते हैं। पानी में रातभर मेथी के बीज भिगोकर रखें और सुबह इसे खाली पेट पीने से बुरे कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो जाता है और आंखों के नीचे इन भीगे मेथी के बीजों की पेस्ट को लगाने से भी कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो जाता है।
केले के छिलके
प्राकृतिक तरीके से आंखों के नीचे जमा कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए केले का छिलका उपयोगी होता है क्योंकि यह त्वचा के लिए उपयोगी एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंजाइम्स से भरपूर होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए केले के छिलके को टुकड़ों में काटकर आंखों के नीचे की पर मसाज करें और 30 मिनट बाद चेहरा धो लें।
दूध
दूध में जो लैक्टिक एसिड होता है वह दाग-धब्बों को दूर करने में बहुत मदद करता है। रात को सोने से पहले रूई के गोले को दूध में भिगोकर दाग वाले जगह पर लगा लें। रात भर यूं ही छोड़ दें। अगले दिन सुबह गुनगुने गर्म पानी से धो लें।
दही
दही दूध का बना होता है इसलिए इसमें भी लैक्टिक एसिड होता है जो ब्लीचिंग एजेन्ट का काम करता है। एक कटोरी में ज़रूरत के अनुसार दही लें और उसमें आधा नींबू का रस और थोड़ा दही डालकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को दाग-धब्बे के ऊपर लगायें। सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।
एप्पल साइडर विनेगर
एलडीएल यानि की बुरे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है इसलिए इसे पानी के साथ मिलाकर पीने से आंखों के आसपास जमा कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है। इसी के साथ एप्पल साइडर वेनेगर को पानी में मिलाकर कॉटन की मदद से आंखों के नीचे लगाने पर भी कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है।
प्याज
प्याज में मौजूद तत्व खराब कोलेस्ट्रॉल और वसा के निर्माण को रोकने के अलावा आंखों के आसपास जमें हुए फैट को हटाते हैं। इसके लिए प्याज के रस को निकालें, इसमें थोड़ा सा नमक डालें और दो घंटे के लिए अलग रख दें। अब रात को सोने से पहले आंखों के आसपास लगाए, अब इसे रात भर के लिए छोड़ दें। अगली सुबह, हल्कें गर्म पानी के साथ इस जगह को धो लें। इस उपाय को रोजाना करने से आंखों के पास मौजूद कॉलेस्ट्रॉल कम होने लगा। इसके अलावा आप ये भी कर सकते हैं कि एक गिलास पानी में प्याज के रस के 2 चम्मच मिलाएं और इसे रोजाना पीएं।



Click it and Unblock the Notifications
