Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती
चेहरे पर हीरे सी चमक देता है डायमंड फेशियल
आपने डायमंड फेशियल के बारे में तो सुना ही होगा। आपमें से कई लोग अपनी सुंदरता को निखारने के लिए ये फेशियल करवाते ही होंगे। अगर आप भी डायमंड फेशियल और इसके फायदों के बारे में जानना चाहती हैं तो इस पोस्ट को ज़रूर पढ़ें।
आज इस पोस्ट के ज़रिए हम आपको बताने जा रहे हैं डायमंड फेशियल के फायदों के बारे में और ये कैसे स्किन पर काम करता है। तो चलिए जान लेते हैं कि आपकी स्किन के लिए डायमंड फेशियल कितना ज़रूरी है।

त्वचा को मज़बूत बनाता है
त्वचा में जब कोलाजन का उत्पादन कम हो जाता है तो स्किन कमज़ोर और ढीली पड़ने लगती है। इससे त्वचा में लचीलापन कम होने लगता है। डायमंड फेशियल त्वचा में कोलाजन का उत्पादन बढ़ाकर उसे मज़बूत और टाइट करता है। इसके अलावा फेशियल क्रीम में डायमंड डस्ट होता है और ऐसे कई अन्य एजेंट्स होते हैं जो त्वचा में कसाव लाते हैं।
त्वचा को देता है नमी
डायमंड फेशियल में इस्तेमाल होने वाली क्रीम और जैल स्किन को मॉइश्चराइज़ और नमी प्रदान करते हैं। इससे रूखी त्वचा को भी फायदा होता है। स्किन में सीबम का उत्पादन कम होने से त्वचा रूखी होने लगती है। सीबम त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसकी वजह से त्वचा रूखी और खुजली वाली हो सकती है। डायमंड फेशियल त्वचा में नमी बनाए रखता है और उसे नरम बनाता है।
एक्ने से बचाव
डायमंड फेशियल त्वचा के बंद रोमछिद्रों को खोलकर स्किन की सफाई करता है। पोर्स के बंद हो जाने पर त्वचा में ब्रेकआउट होना शुरु हो जाता है क्योंकि इसकी वजह से सीबम का प्रवाह नहीं हो पाता है। इस कारण त्वचा पर एक्ने की समस्या होने लगती है।
झुर्रियों का इलाज
क्रीम और जेल में डायमंड डाला जाता है जो कि झुर्रियों और बारीक रेखाओं का इलाज करने में मददगार साबित होता है। इससे चेहरे का मसाज करने से रक्त प्रवाह बेहतर होता है और झुर्रियां और बारीक रेखाएं गायब होने लगती हैं। ये मांसपेशियों और स्किन में कसाव लाता है। रोज़ इसका इस्तेमाल करने से एजिंग के अन्य साइन भी दूर होते हैं।
करता है त्वचा को रेजुनवेट करने का काम
हमारे दिमाग और शरीर की तरह त्वचा को भी थोड़े आराम की ज़रूरत होती है। चेहरे की स्किन को नियमित रूप से रेजुनवेट करना पड़ता है। डायमंड फेशियल ये काम बड़े आराम से करता है।
त्वचा में चमक लाता है
डायमंड फेशियल से त्वचा में चमक आती है। जब डायमंड जेल या क्रीम से स्किन पर मसाज की जाती है तो ये त्वचा को एक्सफोलिएट कर मृत कोशिकाओं को बाहर निकाल देता है। ये त्वचा के दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन से भी छुटकारा दिलाता है और त्वचा की रंगत को निखारता है।
डायमंड फेशियल किट में क्या-क्या होता है
डायमंड क्लींज़र
डायमंड स्क्रब
डायमंड मसाज जैल
डायमंड मसाज क्रीम
डायमंड फेस पैक
ये टिप्स रखें ध्यान
इस बात का ध्यान रखें कि 20 की उम्र में आप इस फेशियल को नहीं करवा सकती हैं क्योंकि ये मैच्योर स्किन के लिए ना है।
अगर आप गर्भवती हैं तो भी इस फेशियल को ना करवाएं।
डायमंड फेशियल के बाद सख्त साबुन से चेहरा ना धोएं।
कुछ दिनों तक स्किन को एक्सफोलिएट करने से बचें।
डायमंड फेशियल के बाद मेकअप बिल्कुल ना करें।



Click it and Unblock the Notifications
