Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
मिल्क बाथ, खूबसूरत त्वचा पाने का सदियों पुराना नुस्खा

हम सब ने मिस्त्र की रानी क्लियोपेट्रा की खूबसूरती के कई किस्सों के बारे में सुना है। वो अपनी खूबसूरती के वजह से पूरे साम्राज्य में मशहूर थी। कहा जाता था कि उनकी ब्यूटी रुटीन में विदेशी स्क्रब्स, फेस पैक, बालों के मुखौटे और क्या नहीं शामिल था। इसके अलावा जो एक चीज उनके रुटीन में शामिल थी वो था मिल्क बाथ।
मिल्क बाथ न सिर्फ आपके स्किन को बेहतर बनाता है बल्कि ये आपको रॉयल और सेंसुअस भी महसूस कराता है। मिल्क बाथ से न सिर्फ आपको सुकून मिलता है बल्कि त्वचा को पोषण देता है।

इसमें मौजूद कैल्शियम और विटामिंस सूर्य से टैन हो चुकी आपकी त्वचा को फिर से अच्छे से दूध स्वास्थ्य के लिए तो फायदेमंद होता ही है इसके अलावा भी आइए मिल्क बाथ और इससे होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
कैसे करते हैं 'मिल्क बाथ'
दूध या थोड़ा सा मिल्क पाउडर नहाने के पानी में डालकर आपको कुछ देर बाथ टब में आराम करना होता है। इससे आपका शरीर उस दूध को अवशोषित कर लेता है। आप चाहें तो फुल फैट मिल्क को गर्म पानी में डालकर भी उससे मिल्क बाथ ले सकते हैं।
त्वचा को कोमलता प्रदान करता है
दूध का स्नान आपकी त्वचा के रुखेपन को दूर करके शरीर को कोमलता प्रदान करता है। दूध में मौजूद कैल्शियम और विटामिनस त्वचा से सनबर्न के प्रभाव को भी कम करते हैं।
बालों को कोमल बनाता है
दूध से बाल धोने पर यह बालों को कोमल बनाता है इसमें मौजूद विटामिन D बालों को पोषण देता है जिससे दोमुंहे बाल भी खत्म हो जाते हैं।
थके हुए पैरों को आराम देता है
गर्म पानी में दूध और थोड़ा तेल डालकर स्नान करने से त्वचा की मृत कोशिकाएं साफ होती है, ये पैरों को साफ करने के साथ-साथ उन्हें कोमल भी बनाता है।
मृत कोशिकाएं हटाताा है
दूध में एक्सफ्लोएटिव गुण होते हैं जो की शरीर के पिगमेंटेशन को हल्का करने में मदद करता है। इससे त्वचा की मृत कोशिकाएं नष्ट हो जाती है और त्वचा खूबसूरत और निखरी हुई बनती है।
एंटी-एजिंग गुण
दूध में मौजूद प्रोटीन, मिनरल्स और विटामिनस में एंटी- एजिंग गुण होते हैं। यह त्वचा में कसावट लाता है और झुर्रियों को कम करता है।
सनबर्न से बचाता है
दूध में एंटी- इंफ्लेमेंट्री गुण होते हैं इसलिए दूध से नहाने पर यह सनबर्न से बचाता है, साथ ही त्वचा की जलन को शांत करता है।



Click it and Unblock the Notifications
