Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
इन छोटी छोटी गलतियों की वजह से उम्र से पहले चेहरा लगने लगता है बूढ़ा..

लड़कियां अपने चेहरे और सौंदर्य को लेकर बहुत संजीदा होती है। इसलिए वो अपनी सुंदरता को बरकरार करने के लिए स्किन केयर से लेकर मेकअप तक बखूबी ध्यान रखती है।
स्किन को स्वस्थ बनाएं रखने के लिए हर जरुरी चीज को फॉलो करती है। लेकिन कई बार होता है कि हम स्किन केयर के लिए जरुरी और महत्वपूर्ण चीजों को इग्नोर कर देते है। जिसका नतीजा ये होता है कि बेजान और रुखी त्वचा और वक्त से पहले चेहरे पर उम्र झलकने लगती है।
जी हां छोटी-छोटी गलतियों की वजह से त्वचा प्रभावित हो सकती है और चेहरे इन वजह से उम्र से पहली ही परिपक्व लगने लगता है। चेहरे की सही देखभाल के लिए आइए जानते हैं वो कौन सी गलतियां होती हैं जो त्वचा पर एजिंग के लक्षणों को बढ़ा सकती हैं।

जरूरत से ज्यादा धोना
त्वचा को जरूरत से ज्यादा धोना त्वचा की नमी को खत्म कर देता है, इस वजह से जल्दी झुर्रियां आने लगती हैं और साथ ही त्वचा पर और भी कई समस्याएं होने लगते हैं जो त्वचा की कोमलता को कम कर देता है।

गलत क्लींजर के वजह से
रूखी और संवेदनशील त्वचा वाले लोग सही क्लींजर का इस्तेमाल नहीं करते हैं, जिसकी वजह से त्वचा पर उम्र जल्दी दिखने लगता है। तो इसलिए मिल्की क्लिंजर त्वचा के नेचुरल ऑयल को बरकरार रखता है।

मेकअप नहीं हटाने की वजह से
रात को सोने से पहले मेकअप नहीं हटाने के वजह से भी चेहरा अपनी नमी खोने लगता है और त्वचा पर जल्दी झुर्रियां दिखने लगती है। चेहरे को साफ ना करने की वजह से पोर्स बंद हो जाते हैं जिसकी वजह से त्वचा प्रभावित होती है और झुर्रियां जल्दी दिखने लगती है।

पोषक तत्वों की वजह से
चेहरे को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अच्छे खुराक की सबसे ज्यादा जरुरत होती है। क्योंकि पोषक तत्वों की कमी होने के कारण भी त्वचा पर उम्र जल्दी दिखने लगता है। तो इसलिए अपने आहार में विटामिन, मिनरल, फैटी-एसिड और एंटीऑक्सीडेंट का सेवन करना ना भूले। यह आपकी त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करेगा।

रात को त्वचा मॉश्चराइजर करना न भूलें
रात को सोने से पहले स्किन को मॉश्चराइज करना चाहिए। क्योंकि सूखी त्वचा पर झुर्रियां और उम्र के निशान नजर आने लगते है। दिन में तो आप चेहरे को मॉश्चराइजर लगाते है। लेकिन रात में भी चेहरे को मॉश्चराइज करना चाहिए। गर्मियों में एक अच्छा वाटर बेस्ट मॉश्चराइजर लें और इसे लगाए। ये चेहरे को हाइड्रेड रखने के साथ आपको यंग और फ्रेश लुक भी देगा।

सन स्क्रीन नहीं लगाने के वजह से
धूप में जाने से भी चेहरे रुखा और बेजान हो जाता है। इसलिए हर दो घंटे में सन स्क्रीन लगाना चाहिए। अगर आप एसी रुम में बैठती है इसके बावजूद भी आपको सनस्क्रीन की जरुरत होती है। धूप में जाने से पिंगमेंटेशन की समस्या होती है जिसके वजह से चेहरे पर उम्र के निशान साफ नजर आने लगते है। इसलिए नहाने के बाद चेहरे और गले में सनस्क्रीन लगाना न भूलें।

लगाए खीरे का फेसपैक
खीरा एक एस्ट्रीजेंट के तौर पर काम करता है जो त्वचा को टाइट बनाता है और उसे हाइड्रेट रखता है। साथ ही इसमें बहुत सारा विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है जिससे त्वचा साफ और जवां बनती है।



Click it and Unblock the Notifications
