Latest Updates
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ
इन चीज़ों से गर्मियो की सारी स्किन प्रॉब्लम को कहें Bye
गर्मियां आ गई हैं और ऐसे में बहुत जरूरी है कि त्वचा का बहुत ज्यादा ध्यान रखा जाए। एक्सपर्ट कहते हैं कि अपनी त्वचा की सुरक्षा के लिए धूप से चेहरे को बचाना चाहिये मगर ऐसा कर पाना काफी मुश्किल होता है। धूप में बहुत ज्यादा बाहर निकलने से कई तरह की परेशानी होती है। ऐसे में जरूरत होती है, अच्छे स्किन केयर की जो आपको हर वक्त तरोताजा बनाए रखने में कामियाब हो। गर्मियों में स्किन पर मुंहासे, झाइयां और सनबर्न की समस्या आम बात हो जाती है। स्किन केयर टिप्स में सबसे पहले आता है कि चेहरे पर सनस्क्रीन लगाया जाए और खुद को पूरी तरह से तरोताजा रखा जाए।
इसके अलावा आपको स्किन के लिये बाजारू नहीं बल्कि ऐसे नेचुरल प्रोडक्ट्स का उपयोग करना चाहिये जो आपको बिना किसी नुकसान के फायदा पहुंचाएं। आपको अपने ब्यूटी रिजाइम में काफी सारे चेंज करने होंगे जिससे आपको एक gorgeous skin मिल सके। आज बोल्डस्काई में हम बात करेंगे कि गर्मियों में स्किन की समस्याओं से निजात पाने के लिये कौन कौन सी नेचुरल चीजों का प्रयोग करें।

1. खीरा
खीरा स्किन को ठंडक पहुंचाता है और गर्मियों में स्किन केयर की सामग्रियों में इसी का सबसे ज्यादा उपयोग भी होता है। यह ना केवल स्किन को सूरज की तेज आंच से बचाता है बल्कि स्किन को स्मूथ भी बनाता है। यह आपकी स्किन को फ्रेश और चमकदार लुक देगा
कैसे करें प्रयोग:
अपनी स्किन को या तो खीरे के रस से धो लें या फिर खीरे के पेस्ट को चेहरे पर रोज लगाएं। इससे आपकी स्किन पूरी गर्मियों में हेल्दी बनी रहेगी।

2. विच हेजल
यह एक प्राकृतिक astringent है जो गर्मियों में निकलने वाले मुंहासों और ब्रेकआउट से मुक्ती दिलाता है।
कैसे करें प्रयोग:
विच हेजल और कुछ बूंद गुलाबजल की मिक्स कर लें और इसे अपने पूरे चेहरे पर लगा लें। इसको हफ्ते में एक बार लगाएं जिससे आपको प्रभावशाली रिजल्ट मिले।

3. तरबूज
तरबूज में लगभग 80% पानी होता है जो कि आपकी स्किन को हाइड्रेट तो करता ही है साथ गर्मियों में उसे फ्रेश लुक भी देता है।
कैसे करें प्रयोग:
अपने पूरे चेहरे पर तरबूज के एक छोटे टुकड़े को रगड़ें। फिर इसे 20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ कर बाद में ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

4. संतरे के छिलके का पावडर
इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण त्वचा को निखारने का काम करता है। अगर आप ग्लोइंग और बेदाग त्वचा की इच्छा रखते हैं तो एक बार संतरे के छिलके को जरूर इस्तेमाल कर के देखें।
कैसे करें प्रयोग:
सन टैन और डार्क स्पॉट को मिटाने के लिये संतरे के छिलके का पावडर अपने किसी भी फेस पैक में मिक्स कर के लगा सकती हैं। संतरे के छिलके के पाउडर में कुछ मत्रा दही की मिलाकर इसे चेहरे पर लगाने से सूक्ष्म रंध्र खुल जाते हैं और साथ ही ब्लैक हेड्स भी साफ हो जाते हैं।

5. आर्गन ऑइल
इस तेल में ढेर सारा विटामिन ई होता है जो कि स्किन को अच्छी तरह से नम करता है। यह स्किन को हाइड्रेट कर के उसका रूखापन मिटाता है।
कैसे करें प्रयोग:
अपनी हथेली पर इस तेल की कुछ बूंदे लेकर मिक्स करें और उसे चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे को मसाज करें। ऐसा हर हफ्ते करें और स्किन की सभी समस्याओं से छुटकारा पाएं।

6. एलो वेरा जेल
एलो वेरा जेल को चेहरे की हर समस्या का इलाज बताया गया है। गर्मियों में सनबर्न होने की दिक्कत को आप इससे दूर कर सकती हैं और चेहरे को नमी प्रदान कर सकती हैं।
कैसे करें प्रयोग:
नहाने से पहले एलो वेरा जेल लेकर अपने चेहरे पर मसाज करें। या फिर आप चाहें तो एलो वेरा जेल लेकर उसे आइस ट्रे में जमा कर रोजाना इससे चेहरे की मसाज कर सकती हैं।

7. गुलाब जल
गर्मियों में हर तरह की तकलीफ को दूर करने के लिये रोज वॉटर का प्रयोग किया जाता है।
कैसे करें प्रयोग:
रोज रात में सोने से पहले अपने चेहरे को कॉटन बॉल में रोज वॉटर डुबो कर चेहरे पर लगाएं। ऐसा करने से आप देंखेगी कि सुबह आपका चेहरा काफी खिला खिला रहेगा। या फिर अपनी स्किन को हाइड्रेट रखने के लिये इसका प्रयोग दिन में कभी भी कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
