Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
गर्मियों में स्किन का ऐसे रखेंगी ख्याल तो स्किन बोलेगी Thanks
गर्मियों का मौसम आ चुका है और ऐसे में जरुरी है कि आप अपनी स्किन का ख्याल रखना शुरु कर दें। गर्मियों में कौन सी क्रीम लगानी या फिर कौन सा टोनर लगाना है, यब सब बातों पर अब से ध्यान देना शुरु कर दें। कई लड़कियां सनस्क्रीन नहीं लगाती जिसके कारण उनका चेहरा खराब होने लगता है और कम समय में ही झुर्रियों से भर जाता है।

गर्मियों के दिनों में हर कोई अपनी त्वचा का खास ख्याल रखता है, जिसके लिए सनस्क्रीन, हाइड्रेटिंग लोशन, डियोड्रेंट, परफ्यूम, चेहरे के वाइप्स आदि खरीदते हैं, जिसमें काफी रूपए खर्च हो जाते हैं लेकिन वो ये भूल जाते हैं कि वास्तयव में त्वचा का ख्याल कैसे रखना चाहिए।
गर्मियां आपकी स्किन के लिये अच्छी नहीं हो सकती इसलिये अपनी स्किन का खास ख्याल रखें। आइये जानते हैं कि अपनी स्किन को गर्मियों में बचाने के लिये आप उसकी देखभाल कैसे रख सकती हैं।

1. चेहरे की केयर करें
आपका चेहर जितना चेहरा जितना साफ रहेगा आपके अंदर उतना ही ज्यादा कॉन्फिडेंस रहेगा। कोशिश करें कि आप अपने चेहरे को समय समय पर साफ करती रहें। गर्मियों में मुंहासों की समस्या काफी ज्यादा होती हैं। अगर आपको भी ऐसा होता है तो अपने चहरे को पानी से समय समय पर धोती रहें। आपको इसके लिये हर बार फेस वॉश की जरुरत नहीं पड़ेगी। वहीं अगर एक्ने की समस्या है तो आप मुल्तानी मिट्टी, चंदन पावर और रोजवॉटर को मिक्स कर के लगाएं।

2. मौसम के हिसाब से प्रोडक्ट का यूज़ करें
अगर आप सर्दियों में गाढी क्रीम का यूज़ करती हैं तो अब उसे गर्मियो में ना लगाएं। गर्मियों में आपको अपनी स्किन को सांस लेने देना चाहिये। नॉर्मल स्किन के लिये वॉटर बेस्ड प्रोडक्ट का यूज़़ करें। अगर आप नहाने से पहले शरीर पर दही और गुलाब जल का मिश्रण लगाए और 15 मिनट के बाद नहाएं तो आपकी ड्राई स्किन को काफी ज्यादा आराम मिलेगा।

3. दही का फेस पैक लगाएं
अगर चेहरे पर बडे़ पोर्स हैं तो आपको दही और उसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिला कर चेहरे पर लगाना चाहिये। इससे चेहरे का रंग भी साफ हो जाता है। आप चाहें तो दूसरा फेस पैक भी बना सकते हैं, जिसमें दही के साथ संतरे का छोटा टुकड़ा, 1 चम्मच एलो वेरा जैल मिक्स कर के साफ चेहरे पर 10 मिनट के लिये लगाएं।

4. सनस्क्रीन लगाना ना भूलें
इन गर्मियो में अपनी स्किन को बचाने के लिये सनस्क्रीन लगाना ना भूलें। इस समय हमारी स्किन सूरज की चपेट में ज्यादा आती है जिससे स्किन में कालापन होने के साथ साथ उसकी जान भी चली जाती है। आपको हमेशा SPF 30 वाला सनस्क्रीन लेना चाहिये। इसको लगाने से चेहरे पर झुर्रियां भी नही पड़ती। उनकी स्किन जिनकी ऑइली है उन्हें भी सनस्क्रीन रोज लगाना चाहिये।

5. कान, गले और हाथ पर ज्यादा ध्यान दें
अगर आप धूप में निकलते हैं तो अपने शरीर के कुछ अंगों जैसे- कान, गले, हाथ पर विशेष ध्यान दें। इन्हें कवर करके रखें। साथ ही सीने या स्तअनों की वी लाइन पर सनस्क्रीइन लगाएं ताकि शरीर के उस सवेंदनशील हिस्से पर कोई प्रभाव न पड़ने पाएं। एक अध्ययन के निष्कर्ष में यह बात उभरकर सामने आई है कि कान, स्तनों या गले की त्वचा पर पराबैंगनी किरणों का प्रभाव इतना खतरनाक हो सकता है कि
व्यक्ति को त्वैचा का कैंसर भी हो सकता है।

6. घरेलू उपचार
आपके घर पर ऐसी कई सामग्रियां होंगी जो आपकी स्किन को तरो ताजा रखेंगी। इसी तरह से चेहरे के लिये नींबू और टमाटर काफी अच्छा होता है। आप इन दोंनो जूस को मिला कर आइस ट्रे में भर कर जमा दें और फिर इन्हें चेहरा धोने से पहले या सोने से पहले अपने चेहरे पर मलें। इससे आपके चेहरे में चमक आएगी और पोर्स बंद होंगे।

7. खुद के साफ सुथरा रखें
कोशिश करें कि गर्मियों में रोजाना दो बार नहाएं। इससे आपका आलस दूर होगा और आपके शरीर से बदबू भी नहीं आएगी। इसके अलावा बाहर से आने के बाद अपने पैरों को गुनगुने पानी में थोड़ा सा नमक डाल कर भिगोएं। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन होगा।



Click it and Unblock the Notifications
