Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
दूध सी दमकती त्वचा पाने के लिए करें मिल्क फेशियल

यदि आप त्वचा की सही ढंग से देखभाल करें तो डार्क स्पॉट्स, ब्लैकहेड्स या वाइटहेड्स, ब्लेमिशेस जैसी कई स्किन प्रॉब्लम्स से बच सकते हैं। आप में से ज़्यादातर लोग स्किन को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने के लिए फेशियल की ज़रूरत को समझते होंगे।
हम सैलून या पार्लर जाते हैं जहां काफी महंगे दामों में फेशियल करवाकर लौटते हैं। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि पार्लर में इतना पैसा खर्च करने के बजाए आप घर पर ही कम्फर्ट के साथ नेचुरल चीज़ों से अपना फेशियल कर सकते हैं? इन प्राकृतिक चीज़ों के इस्तेमाल करने से एक सबसे बड़ा फायदा ये है कि इससे आपको कोई साइडइफ़ेक्ट नहीं होगा।
दूध सेहत के लिए अच्छा होता है ये तो हम सभी जानते हैं लेकिन जब त्वचा कि बात आती है तो वहां भी ये कमाल दिखा सकता है। इसमें विटामिन और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है जो त्वचा की कोशिकाओं को बेहतर बनाता है। साथ ही इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन हटाता है जिससे ग्लोइंग स्किन मिलती है। इस आर्टिकल में हम आपको घर पर ही कच्चे दूध से फेशियल करने की पूरी विधि बताएंगे।

स्टेप 1: क्लींजिंग
सामग्री
1 चम्मच कच्चा दूध
1 चम्मच नींबू का रस
कैसे करें इस्तेमाल
इस स्टेप की मदद से त्वचा की डीप क्लींजिंग करने में मदद मिलेगी जिससे आपकी स्किन साफ़ हो जाएगी। यदि आपको डार्क स्पॉट्स और डार्क सर्कल्स की समस्या है तो वो भी दूर हो जाएगी।
कच्चे दूध और ताज़ा नींबू का रस एक साथ मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और हल्की उंगलियों से घुमावदार मसाज करें। दो-तीन मिनट ऐसा करने के बाद चेहरे पर इसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में सादे पानी से चेहरा धो लें।

स्टेप 2: स्क्रबिंग
सामग्री
2 चम्मच दूध
1 चम्मच लाल मसूर दाल का पाउडर
कैसे करें इस्तेमाल
स्क्रबिंग की मदद से त्वचा की डेड स्किन हट जाती है जो त्वचा को काला और बेजान बनाती है। सही अवधि में एक्सफोलिएशन करते रहने से त्वचा साफ़ और चमकदार नज़र आती है।
लाल मसूर की दाल के पाउडर को कच्चे दूध में मिलाकर अच्छा पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाकर मुलायम हाथों से स्क्रब करें। इस दौरान अपने 'टी' ज़ोन पर फोकस करें। इस मिश्रण से अपने गले को भी स्क्रब करें। इसे 5 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर सादे पानी से धो लें।

स्टेप 3: फेस पैक
सामग्री
1 चम्मच कच्चा दूध
चुटकी भर हल्दी
कैसे करें इस्तेमाल
इस पैक की मदद से आपकी त्वचा फ्रेश नज़र आएगी और आपको नेचुरल ग्लो दिखेगा।
कच्चे दूध में हल्दी मिलाकर मिक्स करें। इसकी एक परत अपने चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर सादे पानी से धो लें। इस बात का ध्यान रखें की आपने हल्दी की ज़्यादा मात्रा ना ली हो।

स्टेप 4: टोनिंग और माइशचराइज़र
सामग्री
1 चम्मच कच्चा दूध
1 चम्मच कच्चा शहद
कैसे करें इस्तेमाल
एक साफ बर्तन में कच्चा दूध और शहद लें। इसका एक अच्छा पेस्ट बना लें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इसका इस्तेमाल अपनी स्किन को माइशचराइज़ करने के लिए करें। ये त्वचा को स्मूथ और सॉफ्ट बनाएगा। ग्लोइंग, एक्ने फ्री और स्पॉटलेस स्किन के लिए इस आसान से मिल्क फेशियल को हफ्ते में एक बार ज़रूर इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
