Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ज्यादा पपीता खाने से स्किन हो सकता है नुकसान, जानें पपीते के साइड इफेक्ट्स
पपीता सेहत के साथ साथ स्किन के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है। ग्लोइंग और जवां स्किन के लिए महिलाएं पपीते का इस्तेमाल करती हैं। पपीता में फाइबर, कैरोटीन, विटामिन सी, ई, ए के साथ कई मिनिरल्स पाए जाते हैं। पपीता का फेस पैक का इस्तेमाल कर स्किन संबंधी कई तरह की परेशानियों को खत्म करता है।

पपीते की तासीर गर्म होती है, इसलिए गर्भवती महिलाओं को पपीता खाने को मना किया जाता है। चलिए जानते हैं पपीते के फायदे और नुकसान।

स्किन के लिए पपीते का फायदा
हार्मोनल इम्बैलेंस होने की वजह से चेहरे पर बाल आ जाते हैं, ऐसे में पपीते का फेस पैक काफी फायदेमंद माना जाता है। पपीते का इस्तेमाल करने टेस्टोस्टेरोन और एंड्रोजन नियंत्रण में बने रहते हैं। इससे चेहरे के बाल कम हो जाते हैं। अनचाहे बालों को हटाने के लिए आप पपीते के फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। फेस मास्क को बनाने के लिए पपीता, हल्दी और शहद लें। इन सबको मिला लें। 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।

एक्ने के लिए पपीते का फेस मास्क
एक्ने किसी भी चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं। एक्ने से निजात पाने के लिए आप पपीते के फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक्ने से निजात पाने के लिए दही, पपीता, शहद, हल्दी और एलोवेरा जेल लें। इन सबको मिक्स करके अच्छा सा पेस्ट बना लें। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरा साफ कर लें।

झुर्रियों के लिए पपीते का फेस मास्क
उम्र बढ़ने के साथ चेहरे पर फाइन लाइन और झुर्रियां आने लगती हैं। झुर्रियों को कम करने के लिए आप पपीते के फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। फेस मास्क बनाने के लिए पपीता, बादाम, शहद, दूध, एलोवेरा और अंडा लें। इन सबको मिक्स करके एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर 30 मिनट तक लगाएं।

डेड स्किन सेल्स के लिए पपीते का इस्तेमाल
पपीता डेड स्किन को हटाने में काफी अच्छा होता है ओट्स और पपीता का फेस मास्क का इस्तेमाल करने से डेड स्किन हट जाती हैं। फेस मास्क बनाने के लिए ओट्स और पपीता लें। दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें। इस मिश्रण से चेहरे की मसाज करें। मसाज करने के बाद चेहरा साफ कर लें। इस मास्क का इस्तेमाल आप हाथ पैरों को साफ करने के लिए भी कर सकती हैं।

बालों के लिए पपीते का फायदे
पपीता का हेयर मास्क बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। डैंड्रफ हटाने से लेकर बालों की डीप कंडीशनिंग के लिए पपीता काफी असरदार है। झड़ते बालों के लिए भी पपीता काफी असरदार है। झड़ते बालों को रोकने के लिए पपीता और केला को मिक्स कर लें। इस मिश्रण में ऑलिव ऑयल या फिर नारियल तेल मिला लें। इस मास्क को बालों में लगाएं।

पपीता के नुकसान
पपीता स्किन और सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। लेकिन पपीते के काफी नुकसान भी हैं। गर्भवती महिलाओं को पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए। पपीता खान से ब्लड शुगर भी काफी कम हो जाता है। ज्यादा पपीता खाने से पचान की परेशानी हो जाती है। वहीं कुछ पपीते के फेस मास्क का इस्तेमाल करने से स्किन पर एलर्जी भी हो सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
