Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
52 साल की हॉटेस्ट मॉम जेनिफर लोपेज की ग्लोइंग और जवां स्किन का है ये सीक्रेट
पॉपुलर अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज फैशन आइकन है। जेनिफर ना केवल अमेरिका बल्कि विश्व की सबसे खूबसूरत महिला है। जेनिफर अपने फिगर और ग्लोइंग स्किन का काफी ध्यान रखती है। जेनिफर की ग्लोइंग स्किन देख उनकी उंम्र का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है। एक इंटरव्यू में जेनिफर ने बताया है कि वह हर उम्र में यंग और टाइमलेस लगती है। जेनिफर यंग और जवां दिखने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल करती हैं। चलिए जानते हैं उनके ब्यूटी सीक्रेट्स।

बोटॉक्स सर्जरी का नहीं सीरम का करती है इस्तेमाल
52 साल की उम्र में 20 साल की त्वचा के लिए जेनिफिर किसी भी तरह की सर्जरी का इस्तेमाल नहीं करती हैं। जेनिफर अपनी त्वचा की देखभाल के लिए स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। चेहरे पर फाइन लाइन को कम करने के लिए एक्ट्रेस सीरम का इस्तेमाल करती है। सोशल मीडिया पर कई बार जेनिफर को ट्रोल किया गया है कि आपकी आइब्रो और माथा बिलकुल क्लीन है कोई फाइन लाइन नहीं है, आपने जरुर बोटॉक्स सर्जरी करवाी है। इसपर एक्ट्रेस ने बोला है कि ये चेहरा नेचुरल है मैं किसी भी तरह का बोटॉक्स इंजेक्शन और सर्जरी नहीं करवाई है। मैं स्किन की देखभाल के लिए स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हूं।

मां के बताएं घरेलू उपाय
जेनिफर ने इंस्टाग्राम पर बताया है कि वह त्वचा की देखभाल के लिए उनकी मां द्वारा बताएं ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करती हैं। जेनिफर की मां कहती है कि ऑलिव ऑयल स्किन संबंधी सभी परेशानियों को दूर करता है। मैं काफी टाइम से त्वचा पर ऑलिव ऑयल का यूज करती आईं हू। ऑलिव ऑयल स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

मॉइश्चराइजर या सनस्क्रीन
जेनिफर अपनी त्वचा की देखभाल के लिए सर्जरी नहीं बल्कि मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करती हैं। मॉइश्चराइजर लगाने से स्किन पर नमी बनी रहती हैं। वहीं सनस्क्रीन तेज धूप से स्किन को बचाती है। आप भी अपनी त्वचा की देखभाल के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

हेल्दी डाइट और पानी
जेनिफर अपनी त्वचा की देखभाल के लिए ना केवल स्किन केयर प्रोडक्ट बल्कि डाइट का भी खास ख्याल रखती हैं। जेनिफर ग्लोइंग स्किन के लिए काफी पानी पीती हैं। वह दिनभर में 8 से 9 गिलास पानी पीती हैं। जेनिफर फल और सब्जियों का सेवन करती हैं। हेल्दी डाइट के साथ साथ वह कम से कम 8 घंटे की नींद भी लेती हैं।

कोलेजन सप्लीमेंट्स
ग्लोइंग स्किन के लिए कोलेजन बढ़ना बहुत ही जरुरी होता है। कोलेजन की वजह से चेहरे पर चमक आती है साथ ही फाइन लाइन्स कम होते है। हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज 52 साल की उम्र में बेदाग स्किन के लिए कोलेजन सप्लीमेंट्स लेती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
