Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सर्दियों में ग्लोइंग स्किन के लिए लगाएं चुकंदर का फेस पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में ठंडी हवा की वजह से स्किन रुखी और बेजान हो जाती है। मुलायम स्किन के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती है लेकिन इसके बाद भी चेहरे पर खास असर देखने को नहीं मिलता है।

अगर आप ड्राई स्किन से परेशान है तो आप चकुंदर के फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। चकुंदर का इस्तेमाल कर त्वचा को निखारा जा सकता है। चलिए जानते हैं चकुंदर के फेस पैक बनाने का तरीका और लाभ।

चकुंदर का फेस पैक बनाने का तरीका
चकुंदर में पोटैशियम, प्रोटीन, विटामिन एक, विटामिन डी, सी बी 6, आयरन और कोबालामिन पाया जाता है। जो कि त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। चेहरे पर चकुंदर का इस्तेमाल करने से स्किन पर पिंक ग्लो आता है। ग्लो के साथ साथ स्किन के दाग धब्बे कम हो जाते हैं। चकुंदर का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक चकुंदर लें। इसको काट लें। इसके बाद गुलाब जल मिलाकर ग्राइंडर में डालकर पीस लें। इस पेस्ट को छानकर इसका पानी निकाल लें। चकुंदर के पानी को बेसन या फिर संतरे के छिलके के फेस पैक में मिलाकर पेस्ट बना लें। 10 से 15 मिनट बाद पेस्ट को साफ कर लें। इसके बाद आपके चेहरे पर गुलाबी निखार देखने को मिलेगा।

चकुंदर का पानी करें इस्तेमाल
चकुंदर का इस्तेमाल करने से डेड स्किन सेल्स हट जाते हैं। ऐसे में आप चकुंदर के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। चकुंदर का ताजा चकुंदर का रस निकालकर फेस पर लगाएं। इससे आपकी स्किन पर ग्लो देखने को मिलेगा।

चुकंदर फेस पैक
चुकंदर को कद्दूकस कर लें, फिर इसे धूप में सूखा लें। इसके बाद इसे पीसकर बारीक पाउडर बना लें। अब इस पाउडर बादाम का तेल मिलाएं। तैयार मिश्रण को कांच की बोतल में रख लें। रोज इस मिश्रण को अपने गालों और होठों पर लगाएं। इस मिश्रण को होंठों पर लगाने से लिप्स पिंक हो जाएंगे।

डार्क सर्कल
ज्यादातर महिलाएं डार्क सर्कल को लेकर परेशान रहती हैं। डार्क सर्कल से निजात पाने के लिए आप एक चम्मच चुकंदर का रस लें और इसमें 4 से 5 बूंदें मिलाकर इस मिश्रण को आंखों के आस पास लगाएं। आधे घंटे बाद फेसवॉश कर लें। इससे चेहरे के डार्क सर्कल कम हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
