Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
फेस्टिव सीजन में ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर करें चॉकलेट फेशियल, जानें फायदे
फेस्टिव सीजन आने वाला है। फेस्टिव सीजन में खूबसूरत लुक के लिए महिलाएं अपनी त्वचा का खास ध्यान रखती है। नवरात्री और करवा चौथ जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं। फेस्टिव सीजन में अपनी स्किन की देखभाल के लिए फेशियल और स्किन क्लीजिंग करवाती है। अगर आप भी स्किन को हाइड्रेट और ग्लोइंग बनाना चाहती है तो इस फेस्टिव सीजन चॉकलेट फेशियल ट्राई कर सकती हैं। चॉकलेट फेशियल से चेहरे पर काफी अच्छा निखार आता है। चलिए जानते हैं चॉकलेट फेशियल के फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका।

चॉकलेट फेशियल के फायदे
फेस्टिव सीजन में बहुत काम होते है। इसके अलावा फेस्टिव सीजन में रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहता है, कई बार काम की वजह से चेहरे पर थकान देखने को मिलती हैं। ऐसे में फेस्टिव सीजन में फ्रेश स्किन के लिए आप चॉकलेट फेशियल का इस्तेमाल कर सकते हैं। चॉकलेट फेशियल करने से चेहरे पर ग्लो आता है साथ ही चेहरे की रंगत में निखार आता है। चॉकलेट फेशियल करने से स्किन रिजुवनेट होती है जिससे चेहरे पर चमक आती है।

कितने दिन पहले करें चॉकलेट फेशियल
चॉकलेट फेशियल करने के बाद दो से तीन दिन बाद चेहरे पर ग्लो आता है। फेस्टिव से दो दिन पहले आप चॉकलेट फेशियल करवाएं। फेशियल कराने के दो दिन तक चेहरे पर अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइश्चराइजर लगाएं। ताकि चेहरे की नेचुरल नमी बनी रही हैं। हाइड्रेट स्किन काफी ग्लो करती हैं।

घर पर इस तरह बनाएं चॉकलेट फेशियल
चॉकलेट फेशियल बनाने के लिए आपको रॉ चॉकलेट और दही की जरुरत है। सबसे पहले एक पैन में चॉकलेट को पिघला लें। इसके बाद इस चॉकलेट में दही मिलाएं। दही और चॉकलेट को अच्छे से मिक्स कर लें। इस तैयार पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 30 मिनट बाद चेहरा साफ पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
