Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ऑयली स्किन, ड्राई स्किन और सेंसिटिव स्किन के लिए क्यों जरुरी है विटामिन सी? जानें कारण
इन दिनों स्किन केयर रुटीन में काफी बदलाव आ चुका है। महिलाएं त्वचा की देखभाल के लिए टोनर और विटामिन का इस्तेमाल करती हैं। इन दिनों महिलाओं के बीच विटामिन सी का काफी क्रेज देखने को मिल रहा हैं। विटामिन सी त्वचा के लिए काफी अच्छा माना जाता है। विटामिन सी की मदद से डल स्किन को ठीक किया जा सकता है। विटामिन सी स्किन केयर के लिए बेहद जरुरी माना जाता है।

विटामिन सी में एंटी एजिंग के गुण पाए जाते है जो कि चेहरे की फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। विटामिन सी का इस्तेमाल कर स्किन संबंधी सभी तरह की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। ग्लोइंग और ब्राइट स्किन के लिए महिलाएं विटामिन सी का इस्तेमाल करती हैं। चलिए जानते हैं स्किन के लिए क्यों जरुरी है विटामिन सी और इसके फायदे।

स्किन ब्राइटिंग के लिए विटामिन सी
सर्दियों के मौसम में स्किन डल और बेजान हो जाती है। स्किन प्रॉब्लम को ठीक करने के लिए आप विटामिन सी का इस्तेमाल कर सकते हैं। विटामिन सी का इस्तेमाल करने से डार्क स्पॉट्स कम हो जाते है जिससे चेहरा साफ लगता है। विटामिन सी स्किन को ब्राइट बनाता है जिससे स्किन जवां लगती है।

एंटी एजिंग
विटामिन सी एंटी एजिंग की तरह काम करते है। 25 साल के बाद चेहरे पर फाइन लाइन्स आना शुरु हो जाते है। फाइन लाइन से छुटकारा पाने के लिए आप विटामिन सी का इस्तेमाल कर सकते हैं। विटामिन सी प्री मैच्योर साइन को मैनेज करने में काफी मददगार होता है। विटामिन सी का इस्तेमाल करने से चेहरे पर झुर्रियां नहीं आती है।

स्किन हाइड्रेट
त्वचा की देखभाल के लिए स्किन हाइड्रेट रहना बहुत जरुरी है। स्किन हाइड्रेट करने के लिए ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है। सर्दियों के मौसम में ज्यादा पानी पीना मुश्किल होता है। ऐसे में आप स्किन हाइड्रेट करने के लिए विटामिन सी का इस्तेमाल कर सकते हैं। विटामिन सी का इस्तेमाल करने से स्किन हाइड्रेट बनी रहती है। विटामिन सी स्किन में पानी की कमी को पूरा करता है।

हाइपर पिग्मेंटेशन को करें दूर
इन दिनों की लाइफस्टाइल में स्किन डैमेज, एजिंग स्पॉट्स, सन स्पॉट्स और मेलेस्मा की परेशानी बनी रहती है। विटामिन सी हाइपर पिग्मेंटेशन और डार्क स्पॉट्स को कम करते है जिससे स्किन साफ और ब्राइट नजर आती है। विटामिन सी से चेहरे की मसाज करने से स्किन पर ग्लो आता है।



Click it and Unblock the Notifications
