Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
विटाामिन सी के स्किन के लिए फायदे, जानें घर पर विटामिन सी सीरम बनाने का तरीका
विटामिन सी सेहत के साथ साथ स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। विटामिन सी में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो स्किन के लिए स्किन को जवां और ग्लोइंग बनाने में मदद करता हैं। विटामिन सी डेलनेस, फाइन लाइन्स, पिंपल, दाग धब्बों को ठीक करता हैं। विटामिन सी स्किन के कोलेजन को बढ़ाने में मदद करता है जिससे चेहरे पर चमक और ग्लो आता है। अगर आप अपनी स्किन की देखभाल करना चाहती है तो अपने स्किन केयर रुटीन में विटामिन सी को जरुर शामिल करें। चलिए जानते हैं विटामिन सी के फायदें।

विटामिन सी का सीरम घर पर कैसे बनाएं
विटामिन सी में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कि फ्री रेडिकल्स को खत्म करता है जिससे चेहरे की झुर्रियों को कम करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं विटामिन सी का सीरम घर पर आसानी से बना सकते है। विटामिन सी को बनाने के लिए एक विटामिन सी की टैबलेट, 2 चम्मच गुलाब जल, 1 चम्मच ग्लिसरीन और एक विटामिन ई का कैप्सूल और एलोवेरा जेल लें।
सीरम बनाने के लिए सबसे पहले विटामिन सी की टैबलेट का पाउडर बना लें। इसके बाद इस पाउडर में ग्लिसरीन, गुलाब जल, विटामिन ई कैप्सूल और विटामिन ई मिला लें। इन सब को अच्छे से मिक्स कर लें। सीरम बनाने के लिए कंसिस्टेंसी के अनुसार एलोवेरा जेल मिलाएं। इसके बाद इसे अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इस सीरम को बोतल में रख लें। इस सीरम को एक हफ्ते तक इस्तेमाल कर सकती हैं।

विटामिन सी चेहरे पर कैसे लगाएं?
विटामिन सी को चेहरे पर लगाने के लिए सबसे पहले चेहरे को क्लींजर से साफ करें। इसके बाद चेहरे पर सीरम लगाएं। चेहरे पर सीरम लगाने से पहले सीरम को हाथों पर रखकर अच्छे रब करें। इसके बाद इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। विटामिन सी लगाने के बाद आप चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगा सकते हैं।

विटामिन सी के फायेद
ब्राइट स्किन के लिए विटामिन सी- विटामिन सी में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो कि स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। विटामिन सी स्किन में मेलनिन को बनने से रोकता है जिससे चेहरा पर ग्लो और निखार देखने को मिलता है। विटामिन सी का इस्तेमाल करने से हाइपरपिगमेंटेशन को भी खत्म किया जा सकता हैं। विटामिन सी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है जो कि चेहरे की पफीनेस को कम करने में मदद करता हैं।
स्किन टैन को दूर करता है- धूप में लंबे समय तक रहने से स्किन जल जाती है। झुलसी स्किन को चमकदार बनाने के लिए विटामिन सी काफी असरदार है। धूप में लंबे समय तक रहने से स्किन पर फाइन लाइन्स आ जाते हैं। विटामिन सी स्किन टैन को कम करने में मदद करता हैं। लेकिन विटामिन सी का इस्तेमाल कर चेहरे के फाइन लाइन्स को कम किया जा सकता हैं। विटामिन सी कोलेजन बढ़ता है जिससे स्किन टाइट होती है।
ग्लोइंग स्किन- विटामिन सी स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। विटामिन सी में स्किन को ज्यादा ऑयली और ड्राई होने से बचाता है। विटामिन सी स्किन की नेचुरल नमी बनाएं रखता है जिससे स्किन ग्लोइंग और बेदाग दिखती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
