Latest Updates
-
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम
कम उम्र में आंखों पर पड़ रही झुर्रियों को हटाने के लिए अपनाएं ये असरदार घरेलू टिप्स
झुर्रियां केवल चेहरे पर नहीं बल्कि आंखों के आस पास भी पड़ती है। इस तरह की झुर्रियों को क्रोजी फीट कहते हैं। जब आंखोंक की स्किन पर लकीरे नजर आने लगती है इससे चेहरे की खूबसूरती कम हो जाती है। महिलाएं आंखों के आसपास की झुर्रियों को कम करने के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ घरेलू टिप्स का इस्तेमाल कर आप अपनी आंखों की झुर्रियों को अलविदा कह सकते हैं। चलिए जानते हैं आंखों की झुर्रियों को हटाने के टिप्स।

आंखों पर झुर्रियां क्यों पड़ती है।
बढ़ती उम्र के साथ साथ आंखों के कुछ हिस्सों पर झुर्रियां पड़ने लगती है। आंख के आस पास की मांसपेशियां बेहद नाजुक होती है और ज्यादा सिकुड़ने और फैलन की वजह से वह टूट जाती है और झुर्रियां पड़ने लगती हैं।

35 साल के बाद होती है परेशानी
35 साल की उम्र के बाद आंखों के आस पास झुर्रियां बढ़ जाती है। वहीं जो लोग हंसते समय आंख सिकोड़ लेते हैं उन्हें दूसरों के मुकाबले झुर्रियां जल्दी पड़ती हैं। आंखों के आस पास होने वाली झुर्रियां दो तरह की होती है। एक जो हमेशान नजर आती हैं और दूसरी जो हंसने पर नजर आती है।

आंखों की झुर्रियां के कारण
बढ़ती उम्र के कारण एंटी एजिंग की परेशानी आम हो जाती है, क्योंकि इस दौरान शरीर में बहुत से पोषक तत्वों की कमी हो जाती है।

धूप में ज्यादा समय बिताना
धूप की किरणे स्किन को काफी नुकसान पहुंचाती है। दरअसल आंखे तेज धूप को सहन नहीं कर पाती हैं। वहीं ज्यादा समय धूप में बिताने से चेहेर पर झुर्रियां पड़ जाती है।

आंख मसलने की आदत
कुछ लोगों को आंख मसलने की आदत होती है, इस वजह से भी आंखों के आसपास झुर्रियां हो जाती है। आंख मसलने से आंखों की नाजुक मांसपेशियों को नुकसान होता है।

धूम्रपान और आंख मींचकर हंसने की आदत
आंख मींचकर हंसने से मांसपेशियों पर जोर पड़ता है जिससे वह कमजोर हो जाती है। जिसकी वजह से आंखों पर झुर्रियां पड़ने लग जाती है। वहीं जिन लोगों को स्मोकिंग की आदत है उनके चेहरे पर भी झुर्रियां देखने को मिलती है। धूम्रपान में कई विषैले तत्व पाए जाते है जो कि स्किन को नुकसान पहुंचाते है।

झुर्रियों को ठीक करने के घरेलू उपाय
अनानास में ब्रोमलेन एंजाइम पाया जाता है जो कि झुर्रियों को कम करने में काफी असरदार है। अनानास का जूस लेकर झुर्रियों पर लगाएं। 15 मिनट तक रहने दें। इससे आपकी आंखों की झुर्रियां कम हो जाएंगी।

खीरा
खीरा स्किन को मॉइश्चराइज करने के साथ साथ झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा खीरा डार्क सर्कल और पिग्मेंटेशन को भी कम करने में काफी असरदार है।

ऑलिव ऑयल
आंखे के आस पास ऑलिव ऑयल से मसाज करने से झुर्रियों की समस्या कम होती है। ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करने से स्किन मॉइश्चराइज बनी रहती है वहीं चेहरे की बारीक लाइन भी कम हो जाती है।

अंडा
अंडे का सफेद वाला हिस्सा स्किन को टाइट करने में मदद करता है। इसके साथ साथ चेहरे की झुर्रियों को कम करता है।

कैस्टर ऑयल
कैस्टर ऑयल से आंखों की मसाज करने से भी आंखों के आस पास के रिंकल्स दूर हो जाते हैं। कैस्टर ऑयल लेकर हल्के हाथों से चेहरे की मालिश करें। इससे त्वचा का कोलेजन बढ़ता है और झुर्रियां कम होने लगती है।

दही
दही में नीबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। इसके बाद मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करे। दही का इस्तेमाल करने से चेहरे की डेड स्किन निकल जाएगी। इसके साथ साथ आंखों के आसपास की मांसपेशियां भी मजबूत होंगी।

आंख की एक्सरसाइज
आंख के आस पास की झुर्रियों को कम करने के लिए एक्सरसाइज भी बहुत जरुरी होती है।
पहली एक्सरसाइज- उंगली के पोर क आंखों के चारों ओर धीरे धीरे थपथपाएं। इस एक्सरसाइज को आई टैपिंग कहते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। जो कि झुर्रियों और डार्क सर्कल को कम करता है।
दूसरी एक्सरसाइज- तर्जनी उंगली और अंगूठे की मदद से आई ब्रो के नीचे की स्किन को हल्का सा दबाकर मसाज करें। इससे आंखों का तनाव भी कम होगा, जिससे झुर्रियां कम होगी।
तीसरी एक्सरसाइज- तर्जनी उंगली की मदद से आंखों के बाहरी कोने (जहां पर झुर्रियां पड़ती है ) को धीरे धीरे ऊपर की तरफ ले जाते हुए हल्के हाथ से मसाज करें।

इन बातों का रखें खास ध्यान
- अगर आप ज्यादा समय धूप में बिताते है तो घर से बाहर निकलते समय चश्मा और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
- अपनी डाइट में फल, सब्जियां, अंडे, मछली, बीन्स, साबुत अनाज और नट्स को शामिल करें।
- धूम्रपान और शराब पीने की आदत को करें कम
- ज्यादा से ज्यादा पानी का करें सेवन, दिनभर में कम से कम 8 से 9 गिलास पानी जरुर पिएं।



Click it and Unblock the Notifications











