Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ऑयली स्किन और पिंपल से छुटकारा पानें के लिए इस्तेमाल करें DIY फेस मास्क
ऑयली स्किन भले ही नॉरमल स्किन से ज्यादा शाइन करती हो, लेकिन ऑयली स्किन वाले अपनी स्किन से काफी परेशान रहते है। ऑयली स्किन चिपचपी रहती है। बरसात के दिनों में ऑयली स्किन की देखभाल करना काफी मुश्किल हो जाता है। पिंपल और एक्ने से राहत पाने के लिए ऑयली स्किन वाले इन फेस मास्क करें इस्तेमाल।
ऑयली स्किन वाले लोग अक्सर अपनी स्किन को लेकर काफी परेशान रहते हैं। ऑयली स्किन की वजह से स्किन चिपचिपी रहती है। ऑयली स्किन पर नॉरमल स्किन से ज्यादा पिंपल और एक्ने हो जाते है। ऑयली स्किन पर ज्यादा पसीना आता है जिसकी वजह से स्किन के पोर्स पर गंदगी जमा हो जाती है। बरसात के दिनों में ऑयली स्किन पर ज्यादा परेशानी देखने को मिलती है। अगर आप भी ऑयली पर एक्ने और पिंपल से परेशान है तो इन होममेड फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन फेस मास्क का इस्तेमाल कर ऑयली स्किन से छुटकारा पा सकते हैं।

नींबू और दही फेस मास्क
ऑयली स्किन के लिए दही काफी फायदेमंद होता है। ग्लोइंग और पिंपल फ्री स्किन के लिए आप दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। दो चम्मच दही में दो चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। 15 मिन बाद चेहरा धो लें। चेहरे के का एक्सट्रा ऑयल हट जाएगा। हफ्ते में 2 से 3 बार इस फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बेसन और दही
ऑयली स्किन के लिए बेसन काफी फायदेमंद है। बेसन का फेस मास्क लगाने से चेहरे के दाग धब्बे कम हो जाते है साथ ही बेसन पिंपल और एक्ने को भी कम करता है। ऑयली स्किन वाले हफ्ते में दो बार बेसन और दही का फेस मास्क यूज कर सकते है। एक चम्मच बेसन और एक चम्मच दही लें। दोनों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें। आपको फर्क महसूस होगा।

नींबू और केले का फेस मास्क
ऑयली स्किन के लिए नींबू और केले का फेस मास्क बहुत ही फायदेमंद है। नींबू का रस चेहरे के एक्सट्रा ऑयल को कम करता है। केला का इस्तेमाल करने से पिंपल और एक्ने को कम हो जाते है। केले को मैश करके नींबू का रस मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें।

ओटमील और अंडे का फेस मास्क
ऑयली स्किन के लिए ओटमील और अंडे का फेस मास्क बेस्ट माना जाता है। ओटमील का इस्तेमाल करने से चेहरे के पिंपल और एक्ने कम हो जाते है। फेस मास्क बनाने के लिए पके हुए ओट्स में अड़ा मिला लें। इस मिश्रण में नींबू का रस डालें। इसके बाद तैयार फेस मास्क का चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद अपना चेहरा साफ कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
