Latest Updates
-
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
एंटी एजिंट के लिए भाग्यश्री इस्तेमाल करती हैं केले का छिलका, जानें मसाज का तरीका
बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री 52 की उम्र में भी बेहद खूबसूरत और ग्लोइंग नजर आती हैं। भाग्यश्री की ग्लोइंग स्किन देख उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है। भाग्यश्री अपनी त्वचा की देखभाल के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्किन केयर का घरेलू नुस्खा शेयर किया है। इस होममेड तरीके का इस्तेमाल कर आप अपनी बढ़ती उम्र के लक्षण को कम कर सकते हैं। इस घरेलू नुस्खे से स्किन पर किसी भी तरह का साइड इफेक्ट नहीं होगा। चलिए जानते हैं भाग्यश्री का एंटी एजिंग घरेलू ट्रीटमेंट के बारे में।

केले के छिलका
भाग्यश्री ने बताया है कि स्किन थेरेपी के लिए केले का छिलका बेहद फायदेमंद है। केले के छिलके में सिलिका पाया जाता है जो कि स्किन के लिए लाभदायक होता है। केले का छिलके का इस्तेमाल कर चेहरे के पिगमेंटेशन और पिंपल के निशान को कम किया जा सकता है। केले का छिलका स्किन पर ब्रेकआउट को भी कम करता है।

कैसे करें केले के छिलके का इस्तेमाल
चेहरे पर केले के छिलके को इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। छिलका इस्तेमाल करने के लिए केले के छिलके का अंदर यानी सफेद वाला हिस्सा चेहरे पर 5 से 10 मिनट तक रगड़े या फिर चेहरे की मसाज करें। मसाज करने के बाद इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद फ्रेश पानी से चेहरा साफ कर लें। ऐसा करने से आपको कुछ ही दिनों में फर्क महसूस होगा।

केले के छिलके के फायदे
केले का छिलका स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। छिलके में विटामिन ए, बी, सी, मैंगनीज, आयरन और पोटैशियम पाया जाता है जो कि चेहरे से पिगमेंटेशन और पिंपल के निशान को कम करने में मदद करता है।
केले के छिलके में इंफ्लामेटरी के गुण पाए जाते है जो कि चेहरे की सूजन को कम करता है। केले का छिलका का इस्तेमाल करने से डार्क सर्कल भी कम हो जाते है।
केले के छिलके से चेहरे की मसाज करने से त्वचा जवां और यंग नजर आती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
