Latest Updates
-
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल -
डेंगू और वायरल फीवर में क्या है अंतर? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान और बचाव के उपाय
बेदाग और जवां स्किन के लिए रुबीना दिलैक फॉलो करती हैं ये ब्यूटी रूटीन
रिएलिटी शो बिग बॉस 14 कंटेस्टेंट रुबीना दिलैक इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। शो के दौरान एक्ट्रेस ने अपने और पति अभिनव शुक्ला के रिश्ते का राज खोला हैं। एक्ट्रेस ने बताया है कि नवंबर में उनका तलाक होने वाला था। रुबीना और अभिनव अपने रिश्ते को एक और मौका देना चाहते थे।

इसलिए उन्होंने बिग बॉस 14 में हिस्सा लिया है। इसके अलावा रुबीना अपनी ग्लोइंग और जवां स्किन के लिए जानी जाती हैं। रुबीना बिग बॉस हाउस में बहुत कम मेकअप में नजर आती हैं। बिना मेकअप के भी रुबीना बहुत ही खूबसूरत लगती हैं। चलिए जानते हैं रुबीना दिलैक की ग्लोइंग स्किन का राज।

योग
रुबीना दिलैक अपनी स्किन की देखभाल के लिए योगा करती हैं। योग करने से स्किन यंग और हेल्दी बनी रहती हैं। जवां और फ्रेश स्किन के लिए रोज योगा और एक्सरसाइज करना चाहिए।

फलो का जूस
रुबीना दिलैक अपनी त्वचा की देखभाल के लिए फल और सब्जियों का जूस पीती हैं जूस के साथ साथ रुबीना दिलैक फलो का सेवन करती हैं। फल और सब्जियां खाने से चेहरा फ्रेश लगता है।

नारियल पानी
रुबीना अपनी बेदाग स्किन के लिए नारियल पानी पीती हैं। नारियल पानी पीने से स्किन हाइड्रेट बनी रहती हैं।

जिनसेंग फेस मास्क
रुबीना अपनी बेजान स्किन, डार्क स्पॉट और पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए जिनसेंग फेस मास्क का इस्तेमाल करती हैं। एक्ट्रेस इस मास्क को स्किन केयर का अहम हिस्सा मानती हैं। जिनसेंग फेस मास्क त्वचा पर कोलेजन को बढ़ाने में मदद करता है। इससे स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को दूर हो सकती है।

पानी पीना
ग्लोइंग स्किन के लिए रुबीना हर रोज 5 लीटर पानी पीती हैं। पानी पीने से स्किन हाइड्रेट बनी रहती हैं। आप भी ग्लोइंग और जवां स्किन के लिए ज्यादा पानी पिएं।

सनस्क्रीन और मॉइश्चराइजर
रुबीना अपने चेहरे की देखभाल के लिए सनस्क्रीन लगाती हैं। सनस्क्रीन त्वचा को हानिकारक परबैंगनी किरणों से बचाती हैं। एक्ट्रेस रातो को सोने से पहले नाइट क्रीम लगाती हैं। आप भी रात को सोने से पहले स्किन पर मॉइश्चराइजर लगा सकती हैं।

नारियल तेल
रुबीना अपनी स्किन और बालों की देखभाल के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करती हैं। चेहरे पर मेकअप हटाने के लिए रुबीना नारियल तेल का इस्तेमाल करती हैं। चेहरे की गंदगी को साफ करने के लिए भी एक्ट्रेस नारियल तेल का इस्तेमाल करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications