Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
बेदाग त्वचा के लिए कपूर का करें इस्तेमाल, जाने फेस पैक बनाने का तरीका
महिलाएं अपने चेहरे पर एक्ने और मुंहासे को लेकर परेशान रहती है। चेहरे पर एक बार मुंहासे और एक्ने हो जाते है तो जल्दी से जाने का नाम नहीं लेते है। चेहरे के साथ साथ एक्ने गले, पीठ और कंधे पर भी हो जाते है। एक्ने होने के कई कारण होते है। कई बार धूल मिट्टी, प्रदूषण के कारण भी एक्ने होते है। एक्ने और मुंहासे किसी भी महिला की खूबसूरती को कम कर देते है।

इनसे छुटाकारा पाने के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती है लेकिन इसके बाद भी पिंपल नहीं कम होते हैं। ऐसे में आप पूजा में इस्तेमाल की जाने वाली कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कपूर के इस्तेमाल से पिंपल को कम किया जा सकता है। चलिए जानते हैं कैसे कपूर का इस्तेमाल करने का सही तरीका।

मुल्तानी मिट्टी कपूर का फेस पैक
बेदाग और चमकदार त्वचा क लिए कपूर और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक बहुत ही असरदार है। कई बाद चेहरे पर पिंपल निकलना बंद हो जाते है लेकिन चेहरे से पिंपल के दाग- निशान जल्दी से नहीं हटते है। अगर आप भी पिंपल के दाग से परेशान है तो कपूर के साथ मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर चेहरे पर लगा सकती हैं।

फेस पैक बनाने का तरीक
इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले कपूर और मुल्तानी मिट्टी लें। दो चम्मच मिट्टी में एक टूकड़ा कपूर डाले, इसके बाद इस पेस्ट में गुलाब जल मिलाएं। पेस्ट को अच्छे से मिक्स कर लें। कपूर की जगह आप कपूर के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तैयार पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद अपना चेहरा साफ पानी से धो। चेहरे पर पैक लगाने से पहले अपना चेहरा अच्छे से धोना चाहिए।

कपूर और मुल्तानी मिट्टी के लाभ
कपूर में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते है जो कि स्किन से कील मुंहासे और बैक्टीरिया निकालने का काम करती है। मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करने से चेहरे की झुर्रियां कम हो जाती है। मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करने से सनबर्न भी कम होता है।

पुरुष भी इस पैक का करें इस्तेमाल
एक्ने और मुंहासे की समस्या लड़कियों को नहीं बल्कि लड़को को भी होती है। लड़के भी अपने स्किन पर मुल्तानी मिट्टी और कपूर फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते है। फेस पैक का इस्तेमाल करने से त्वचा की गंदगी दूर हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
