Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
फेस क्लींजर को धड़ल्ले से अगर करते हैं आप इस्तेमाल, तो हो जाइए सावधान- इसके हो सकते हैं ये खरतनाक नुकसान
स्किन केयर के लिए महिलाएं क्लींजर का इस्तेमाल करती है। क्लींजर का इस्तेमाल करने से चेहरे पर जमा गंदगी दूर हो जाती है। गंदगी के साफ करने के साथ साथ क्लींजर सीबम को भी बैलेंस करता है।

क्लींजर का इस्तेमाल कर पिंपल और एक्ने से छुटकारा पाया जा सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं क्लींजर का इस्तेमाल करने से स्किन को नुकसान भी हो सकता है। चलिए जानते हैं कैसे क्लींजर आपके स्किन को नुकसान पहुंचाता है।

स्किन का ड्राई होना
क्लींजर का इस्तेमाल करने से स्किन सॉफ्ट बनी रहती हैं। क्लींजर का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन ड्राई और टाइट हो रही है तो इसका मतलब है कि आपका क्लींजर आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा रहा है। आपका क्लींजर आपकी स्किन का नेचुरल ऑयल छीन रहा है। ऐसे में आप जल्द से जल्द अपना क्लींजर को चेंज कर दें।

रेडनेस
क्लींजर का इस्तेमाल करने से स्किन पर रेडनेस नजर आने लगती है तो इसका मतलब है कि आप गलत क्लींजर का इस्तेमाल कर रही हैं। स्किन की सेंसेटिविटी को बढ़ना और स्किन की रेडनेस होना मतलब है कि आपका क्लींजर आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा रहा है। ऐसे में आप अपना क्लींजर बदलें।

ब्रेकआउट
क्लींजर का इस्तेमाल करने से चेहरे की प्रॉब्लम्स को खत्म करता है। क्लींजर का इस्तेमाल करने से चेहरा मुलायम और चमकदार हो जाता है। वहीं आप गलत क्लींजर का इस्तेमाल करती है तो इससे स्किन ड्राई हो जाती है साथ ही स्किन बैरियर को डिस्टर्ब करता है। इससे स्किन की नमी भी कम हो जाती है, इससे पोर्स क्लॉग हो जाता है। इससे ब्रेकआउट हो सकता है।

फाइन लाइन्स
सही क्लींजर का इस्तेमाल करने से स्किन जवां बनी रहती हैं। वहीं गलत क्लींजर का इस्तेमाल करने से स्किन पर फाइन लाइन्स देखने को मिलती हैं। उम्र से पहले चेहरे पर झुर्रियां आने लगे तो आप अपना क्लींजर बदल दें। अपनी स्किन टोन के अनुसार सही क्लींजर का इस्तेमाल करें इससे आपके चेहरे की समस्या कम हो जाएंगी।



Click it and Unblock the Notifications
